प्रजन सुराज स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों को देगी प्राथमिकता ………….

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले अपनी पार्टी की उम्मीदवारी नीति स्पष्ट कर दी है. उन्होंने कहा कि जन सुराज स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी और यदि गलती से किसी गलत व्यक्ति को टिकट मिल भी गया तो जनता से उसे वोट न […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 14 जून 2025, 10:01 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रजन सुराज स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों को देगी प्राथमिकता ………….
Photo: UB India News Archive

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले अपनी पार्टी की उम्मीदवारी नीति स्पष्ट कर दी है. उन्होंने कहा कि जन सुराज स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी और यदि गलती से किसी गलत व्यक्ति को टिकट मिल भी गया तो जनता से उसे वोट न देने की अपील की जाएगी. यह बयान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में दिया जिसमें उनसे पूछा गया कि जन सुराज अन्य पार्टियों से कैसे अलग होगी और उम्मीदवारों के लिए क्या शर्तें होंगी.

प्रशांत किशोर ने कहा, हमारी पार्टी का पहला लक्ष्य स्वच्छ छवि वाले लोगों को टिकट देना है. हम हर संभव कोशिश करेंगे कि सही उम्मीदवार ही चुने जाएं. लेकिन, अगर कोई गलत व्यक्ति टिकट पा भी लेता है तो मैं जनता से कहूंगा कि उसे वोट न दें. उन्होंने UPSC का उदाहरण देते हुए कहा कि लाखों में से IAS, IPS चुनने वाली कठिन प्रक्रिया में भी कुछ लोग गलत निकलते हैं. क्या सभी IAS, IPS ईमानदारी से काम करते हैं? इसी तरह, हमारी चयन प्रक्रिया में भी खामी हो सकती है, लेकिन हमारा उद्देश्य साफ है-बिहार में 243 सीटों पर स्वच्छ छवि वाले लोग जीतें चाहे वे किसी भी पार्टी से हों.

प्रशांत किशोर का साहसिक कदम

प्रशांत किशोर ने जोर देकर कहा कि जन सुराज का एकमात्र मकसद बिहार की जीत है. उनकी यह रणनीति बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा कर रही है जहां जातिगत समीकरण और धनबल अक्सर उम्मीदवार चयन में हावी रहते हैं. 2024 के उपचुनाव में जन सुराज का प्रदर्शन भले ही कमजोर रहा, लेकिन किशोर की यह अपील स्वच्छ राजनीति की दिशा में एक साहसिक कदम मानी जा रही है.

एनडीए-महागठबंधन के लिए चुनौती

पीके ने कहा, हमारी लड़ाई बिहार को बेहतर बनाने की है न कि सिर्फ सत्ता हासिल करने की. यह बयान NDA और महागठबंधन के लिए चुनौती बन सकता है, क्योंकि किशोर की पार्टी EBC, दलित और मुस्लिम वोटरों को साधने की कोशिश कर रही है. अब देखना यह है कि 2025 के चुनाव में जन सुराज की यह रणनीति कितनी कारगर साबित होती है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰