बिहार NDA में CM फेस पर घमासान, अमित शाह के बयान से JDU में बेचैनी!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा बिहार में एनडीए के सीएम फेस को लेकर दिए गए बयान से सियासी हलचल तेज है. सीएम फेस के मुद्दे पर बिहार NDA में संकट गहरा रहा है. सवाल उठ रहा है कि क्या जदयू की बेचैनी बढ़ी हुई है? जदयू एमएलसी एवं पार्टी के बड़े अल्पसंख्यक चेहरे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 26 जून 2025, 11:50 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार NDA में CM फेस पर घमासान, अमित शाह के बयान से JDU में बेचैनी!
Photo: UB India News Archive

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा बिहार में एनडीए के सीएम फेस को लेकर दिए गए बयान से सियासी हलचल तेज है. सीएम फेस के मुद्दे पर बिहार NDA में संकट गहरा रहा है. सवाल उठ रहा है कि क्या जदयू की बेचैनी बढ़ी हुई है? जदयू एमएलसी एवं पार्टी के बड़े अल्पसंख्यक चेहरे खालिद अनवर ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में अमित शाह के बयान पर कहा है कि ‘कौन साहब क्या बोल रहे हैं? इसकी परवाह हमें नहीं है, न हम चिंता करते हैं.’

खालिद अनवर ने कहा कि PM मोदी ने बिहार में पिछले 6 महीने में चार बार अपने मंच से घोषणा की है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री चेहरा हैं. लेकिन, उनके डिप्टी कह रहे हैं की CM चेहरा बाद में तय होगा, तो प्रधानमंत्री यह समझें और अपने डिप्टी को समझाएं कि आप क्या बयानबाजी कर रहे हैं और क्या घोषणा कर रहे हैं? अमित शाह क्यों इस तरह की बातें कर रहे हैं? यह BJP को तय करना है. अमित शाह कोई छोटे नेता नहीं हैं. जदयू का क्लियर स्टैंड है कि NDA के नेता नीतीश कुमार हैं. वहीं सरकार बनने पर मुख्यमंत्री बनेंगे.

जवाब देने को नहीं थे तैयार- खालिद अनवर
उन्होंने आगे कहा कि अगर इस पर किसी को संदेह है तो अपना संदेह दूर कर ले. चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा एनडीए मैं हैं और यह लोग ऐलान कर चुके हैं कि नीतीश मुख्यमंत्री चेहरा हैं. वही मुख्यमंत्री बनेंगे. प्रधानमंत्री ने चार बार ऐलान किया. अमित शाह को संदेह है तो PM से सवाल करें कि आपने क्यों नीतीश को लेकर घोषणा की? जब एबीपी न्यूज़ ने खालिद अनवर से पूछा कि पीएम ने तो अब तक एक बार भी ऐलान नहीं किया कि नीतीश सीएम फेस हैं और वही सीएम होंगे? इस पर वह जवाब देने को तैयार नहीं थे.

अमित शाह पर साधा निशाना

जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि अमित शाह के बयान का एनालिसिस किया जा रहा है. लिखित फॉर्मेट में जवाब है. किसी पार्टी या व्यक्ति विशेष में हैसियत नहीं होती है किसी को मुख्यमंत्री बनाने की. जनता तय करती है. नीतीश CM फेस हैं. वही मुख्यमंत्री बनेंगे. महागठबंधन में चेहरा फाइनल नहीं है. तेजस्वी के नाम पर कांग्रेस सहमत नहीं हैं यह RJD देखे. इससे पहले जदयू के विधान पार्षद गुलाम गौस ने अमित शाह पर उनके बयान को लेकर निशाना साधा था.

‘जदयू का सफाया तय है’
RJD के प्रधान महासचिव एवं विधायक रणविजय साहू ने कहा कि जदयू BJP के जाल में फंस गई है. BJP का चाल चरित्र चेहरा जनता जानती है. अपने सहयोगी दलों को लील जाती है. विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश को BJP अब ढोने वाली नहीं है. BJP धोखा देने का काम करती है. जदयू का सफाया तय है. हमारी लड़ाई BJP से है. नीतीश को साथ नहीं लेंगे. वह एक्सपायरी दवा हैं.

बता दें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले हफ्ते अंग्रेजी अखबार को इंटरव्यू दिया. उनसे सवाल पूछा गया कि NDA का मुख्यमंत्री चेहरा कौन है? इस पर अमित शाह ने जवाब दिया कि समय बताया कि बिहार का अगला CM कौन होगा. हालांकि, उन्होंने यह साफ किया कि बिहार चुनाव नीतीश के मुख्यमंत्री रहते ही लड़ा जाएगा. पिछले हफ्ते ही उन्होंने एक हिन्दी दैनिक अखबार को इंटरव्यू दिया.

अमित शाह से पूछा गया कि नीतीश को सीएम चेहरा नहीं बनाने को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है? इसपर उन्होंने जवाब दिया की यह हर चुनाव में होता है कि इसको घोषित नहीं करते हो, उसको घोषित नहीं करते हो. वो हम अपने हिसाब से करते हैं. इसमें खबर क्या है? अब उनके बयानों के कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰