क्या कांग्रेस ने राजद के सामने कर दिया सरेंडर!

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन खेमे के अंदर सीएम पद को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बिहार में महागठबंधन के अहम सहयोगी कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में अगर महागठबंधन को बहुमत मिला तो सीएम आरजेडी से होगा. कन्हैया कुमार ने साफ तौर पर तेजस्वी यादव […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 27 जून 2025, 07:14 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या कांग्रेस ने राजद के सामने कर दिया सरेंडर!
Photo: UB India News Archive
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन खेमे के अंदर सीएम पद को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बिहार में महागठबंधन के अहम सहयोगी कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में अगर महागठबंधन को बहुमत मिला तो सीएम आरजेडी से होगा. कन्हैया कुमार ने साफ तौर पर तेजस्वी यादव के नाम का भी समर्थन किया है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार में महागठबंधन के अंदर सीएम फेस पर कोई कंफ्यूजन नहीं है. तेजस्वी यादव को सीएम फेस का चेहरा बनाने को लेकर महागठबंधन के अंदर कोई लड़ाई नहीं है. ऐसे में अब यह साफ हो गया है कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के सीएम पद के दावेदार हैं. दरअसल कांग्रेस के कुछ नेताओं ने बीते दिनों सीएम पद पर तेजस्वी के नाम पर फाइनल सहमित नहीं दी थी. लेकिन, अब कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के इस बयान से तेजस्वी यादव के महागठबंधन के अंदर मुश्किल आसान हो गयी है.

BJP ध्यान भटकाने की कर रही साजिश: कन्हैया कुमार

दरअसल कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को PTI के साथ बातचीत में कहा कि अगर आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में ‘महागठबंधन’ को बहुमत मिलता है, तो मुख्यमंत्री आरजेडी से होगा और उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव मुख्य चेहरा होंगे, इसमें कोई भ्रम या विवाद नहीं है. उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि चुनावों में मुद्दे सबसे महत्वपूर्ण होंगे और प्रतिद्वंद्वियों द्वारा गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे के मामले को उठाकर ध्यान भटकाने की “साजिश” की जा रही है.
कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि जैसे ही बीजेपी को मौका मिलेगा, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हटाकर अपने नेता को बिहार में स्थापित कर देगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी अपनी मानक रणनीति का पालन कर रही है- पहले क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन लेना और फिर “धीरे-धीरे उसे निगलना”. पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में, कन्हैया कुमार ने दावा किया कि बिहार में पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में “परिवर्तन की हवा” अधिक मजबूत है और बीजेपी ऑपरेशन सिंदूर को चुनावी मुद्दा नहीं बना रही है क्योंकि उसे पता है कि बिहार के लोग इसे देश के सम्मान का मामला मानते हैं और कोई भी पार्टी इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए.

नेता का पद उनके पास, पर सबकी अपनी भूमिका: कन्हैया

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰