लालू-तेजस्वी का दिया जख्म भूल गए ओवैसी!

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा है और सभी दल सियासी गुणा-गणित में जुट गए हैं. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच ही हैं, लेकिन यहां ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी एक बड़ा फैक्टर माने जा रहे हैं. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 29 जून 2025, 06:24 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लालू-तेजस्वी का दिया जख्म भूल गए ओवैसी!
Photo: UB India News Archive

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा है और सभी दल सियासी गुणा-गणित में जुट गए हैं. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच ही हैं, लेकिन यहां ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी एक बड़ा फैक्टर माने जा रहे हैं. AIMIM का बिहार के सीमांचल क्षेत्र में मजबूत जनाधार रहा है. पिछले चुनाव में उन्होंने अकेले ही चुनाव लड़ते हुए 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी. हालांकि इनमें से 4 विधायक तेजस्वी यादव की पार्टी राजद (RJD) में शामिल हो गए थे.
हालांकि इस बार के विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी लालू-तेजस्वी का दिया वहां भूल चुके हैं और आरजेडी से खुद हाथ मिलाने को तैयार दिख रहे हैं. ओवैसी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ने बिहार में विपक्षी महागठबंधन के नेताओं से संपर्क साधा है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में NDA को सत्ता में लौटने से रोका जा सके.

ओवैसी ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, ‘हमारे प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने महागठबंधन के कुछ नेताओं से बातचीत की है और साफ तौर पर कहा है कि हम नहीं चाहते कि बीजेपी या एनडीए दोबारा बिहार में सत्ता में आए. अब यह उन दलों पर निर्भर करता है कि वे NDA को रोकना चाहते हैं या नहीं.’

ओवैसी ने कहा कि पार्टी सीमांचल के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों से भी उम्मीदवार उतारेगी. उन्होंने कहा, ‘अगर महागठबंधन तैयार नहीं है, तो मैं हर सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हूं… अभी बताना जल्दी होगा कि कितनी सीटों पर लड़ेंगे, सही समय का इंतजार करें.’

वोटर लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना

AIMIM चीफ ने X पर पोस्ट करते हुए चुनाव आयोग पर ‘बिहार में NRC को पिछले दरवाजे से लागू करने’ का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, ‘अब मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए नागरिकों को सिर्फ अपनी नहीं, बल्कि अपने माता-पिता की जन्म तिथि और स्थान भी साबित करना होगा. जबकि भारत में केवल तीन-चौथाई जन्म ही पंजीकृत होते हैं और सरकारी दस्तावेजों में भारी त्रुटियां होती हैं.’ उन्होंने यह भी दावा किया कि इस प्रक्रिया से गरीबों को मतदाता सूची से बाहर किया जा सकता है, जो संविधानिक अधिकारों का उल्लंघन होगा.

राजनीतिक गर्मी बढ़ी
ओवैसी के इस बयान से बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है. जहां एक ओर महागठबंधन AIMIM की विश्वसनीयता पर सवाल उठा सकता है, वहीं दूसरी ओर NDA के खिलाफ एकजुट विपक्ष की रणनीति पर यह बयान अहम माना जा रहा है.
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या महागठबंधन ओवैसी के इस प्रस्ताव को स्वीकार करता है या फिर AIMIM बिहार चुनाव में अकेले अपने दम पर ताल ठोकती है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰