वक्फ बचाओ-संविधान बचाओ सम्मेलन आज……..

गांधी मैदान में रविवार को वक्फ बचाओ-संविधान बचाओ सम्मेलन होगा। इमारत-ए-शरिया, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत कई संगठनों ने इसका आयोजन किया है। आयोजकों की ओर से बताया गया कि बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल समेत कई राज्यों से 5 लाख से अधिक लोग इसमें शामिल होंंगे। जिला प्रशासन द्वारा जेपी गंगा पथ, अटल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 29 जून 2025, 07:19 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वक्फ बचाओ-संविधान बचाओ सम्मेलन आज……..
Photo: UB India News Archive

गांधी मैदान में रविवार को वक्फ बचाओ-संविधान बचाओ सम्मेलन होगा। इमारत-ए-शरिया, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत कई संगठनों ने इसका आयोजन किया है। आयोजकों की ओर से बताया गया कि बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल समेत कई राज्यों से 5 लाख से अधिक लोग इसमें शामिल होंंगे। जिला प्रशासन द्वारा जेपी गंगा पथ, अटल पथ, मिलर हाईस्कूल मैदान में करीब 3 हजार वाहनों की पार्किंग का इंतजाम किया गया है।

गांधी मैदान के सभी गेट से लोगों की इंट्री होगी। गांधी मैदान के अंदर और चारों ओर करीब 500 जवानों की तैनाती रहेगी। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से भी निगरानी होगी। सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने बताया कि भीड़ प्रबंधन के लिए अलग से टीम बनाई गई है। ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि ट्रैफिक के जवानों की तैनाती रहेगी। गांधी मैदान में छोटे वाहन और बाइक की पार्किंग होगी।

300 मस्जिदों में रहने की व्यवस्था

शनिवार की शाम से ही लोगों का आना शुरू हो गया है। उनके रहने के लिए 300 मस्जिदों के अलावा इमारत के सभी संस्थानों के साथ ही निजी लोगों के परिसरों में व्यवस्था की गई है। खाने-पीने की व्यवस्था स्थानीय लोगों ने की है। सम्मेलन के संयोजक मौलाना अहमद हुसैन ने बताया कि सभी धर्मों के धर्म गुरुओं के अलावा सभी समुदायों के लोगों को आने के लिए आमंत्रित किया गया है। किसी राजनीतिक दल के नेता को बुलाया नहीं गया है। इस संशोधन विधेयक के खिलाफ जो भी नेता या लोग हैं और जिन्हें संविधान में विश्वास हैं, वे इसमें आएंगे।

एदारा-ए-शरिया और मरकज खुद्दाम ने किया विरोध : एदारा-ए-शरिया ने रविवार को होने वाले सम्मेलन को लेकर कहा है कि यह मुसलमानों को ठगने के लिए किया जा रहा है। 2018 में इमारत ने दीन बचाओ-देश बचाओे सम्मेलन में भीड़ दिखाकर एमएलसी सीट हथिया ली थी। इस तरह का काम इमारत का कोई नया नहीं है। शाहबानो मामले में जब एदारा और अन्य संगठन विरोध कर रहे थे तब इमारत ने एक को एमएलसी बनवा दिया था। वहीं दूसरी तरफ मरकज खुद्दामे शरीयत के सेवक अरशद मोहिसन ने कहा कि यह सम्मेलन करना किसी भी तरह से उचित नहीं है। हम कुरआन और शरीयत पर यकीन करते हैं। इसमें यह कहीं भी नहीं लिखा है कि किसी कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरें या सम्मेलन करें। हमारे नबी ने कभी भी किसी कानून का विरोध नहीं किया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰