कांग्रेस-केजरीवाल आमने-सामने, ‘बिहार में आप का वजूद नहीं’

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने पलटवार किया है. जिसमें अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने दम पर बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. कांग्रेस नेता ने केजरीवाल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 4 जुलाई 2025, 07:26 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कांग्रेस-केजरीवाल आमने-सामने, ‘बिहार में आप का वजूद नहीं’
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने पलटवार किया है. जिसमें अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने दम पर बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. कांग्रेस नेता ने केजरीवाल के बयान पर कहा कि बिहार में आप का कोई वजूद नहीं.

गुरुवार को बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि केजरीवाल सिर्फ समाचार में बने रहने के लिए इस तरह के बयान देते हैं. बिहार में उनकी पार्टी को कोई नहीं जानता है. दिल्ली में 10 साल केजरीवाल मुख्यमंत्री रहे तो उनका नाम बिहार के लोगों ने जरूर सुना होगा. लेकिन, उनकी पार्टी का बिहार में कोई वजूद नहीं है.

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को यह ऐलान किया है कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में इंडी अलायंस के साथ गठबंधन नहीं करेगी. आप अकेले ही अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी. केजरीवाल ने कहा है कि इंडी अलायंस के साथ गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए हुआ था. विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेंगे.

दूसरी ओर चुनाव आयोग के साथ इंडी गठबंधन प्रतिनिधिमंडल की बैठक पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के व्यवहार से हम लोग संतुष्ट नहीं हैं. हालांकि, हमने अपनी बातें रखी और कठिनाइयों को उजागर किया. आठ करोड़ मतदाताओं का सत्यापन एक महीने के भीतर नहीं किया जा सकता. जो लोग बाहर रहते हैं, जैसे मजदूरी, नौकरी या व्यवसाय के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं, उन्हें आप कितना दौड़ाएंगे. इसके लिए समय चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि 2003 में भी चुनाव आयोग ने वेरिफिकेशन का काम किया था. तब एक साल लोकसभा चुनाव और दो साल विधानसभा चुनाव के लिए समय बाकी था. बिहार का अधिकतर इलाका बाढ़ के कारण डूबा रहता है. ऐसे में एक माह के भीतर वोटर लिस्ट में वेरिफिकेशन कैसे पूरा होगा, यह संभव नहीं है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰