संविधान के अनुच्छेद 325-326 के तहत हो रहा काम…………..

मतदाता पुनरीक्षण को लेकर महागठबंधन और NDA आमने-सामने आ गए हैं। महागठबंधन के नेताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन किए जाने के बाद भाजपा ने अपना पक्ष रखा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने जहानाबाद सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण एक संवैधानिक प्रक्रिया है। यह संविधान के अनुच्छेद 325-326 के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 5 जुलाई 2025, 09:34 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

मतदाता पुनरीक्षण को लेकर महागठबंधन और NDA आमने-सामने आ गए हैं। महागठबंधन के नेताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन किए जाने के बाद भाजपा ने अपना पक्ष रखा है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने जहानाबाद सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण एक संवैधानिक प्रक्रिया है। यह संविधान के अनुच्छेद 325-326 के तहत कराया जा रहा है।

5 करोड़ मतदाताओं को नहीं देने होंगे कागजात

बिहार में कुल 7.9 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 5 करोड़ मतदाताओं को किसी तरह के कागजात नहीं देने हैं। केवल शेष मतदाताओं से ही दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। गुरु प्रकाश ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र एजेंसी है, इसलिए इस पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

पुनरीक्षण कार्य में लगे हैं 50 लाख BLO

विपक्ष की आधार कार्ड संबंधी मांग पर उन्होंने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड से नागरिकता साबित नहीं होती। यह केवल एक आवासीय प्रमाण है। नागरिकता के लिए अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

उन्होंने बताया कि, ‘इस कार्य में लगभग 50 लाख BLO लगे हुए हैं। इसलिए विरोधियों द्वारा हाय तौबा मचाया जा रहा है। इसे प्रतीत हो रहा है कि उनको लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है।’ गुरु प्रकाश ने जनता से अपील की कि वे मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी वैध मतदाता का नाम नहीं काटा जाएगा।

Categories: पटना
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰