बिहार में BJP नेताओं पर जमकर बरसे प्रशांत किशोर, मंगल पांडे से लेकर दिलीप जायसवाल तक को घेरा, बताया माफिया

BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर जन सुराज ने बड़ा आरोप लगाया है। प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि दिलीप जायसवाल ने माता गुजरी मेडिकल कॉलेज पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। प्रशांत किशोर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किए गए खुलासे के बीच मेडिकल कॉलेज के ट्रस्टी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 6 जुलाई 2025, 09:01 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में BJP नेताओं पर जमकर बरसे प्रशांत किशोर, मंगल पांडे से लेकर दिलीप जायसवाल तक को घेरा, बताया माफिया
Photo: UB India News Archive

BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर जन सुराज ने बड़ा आरोप लगाया है। प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि दिलीप जायसवाल ने माता गुजरी मेडिकल कॉलेज पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है।

प्रशांत किशोर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किए गए खुलासे के बीच मेडिकल कॉलेज के ट्रस्टी सरदार मलेश्वर सिंह भी परिवार के साथ पहुंचे।

माता गुजरी मेडिकल कॉलेज के ट्रस्टी की बेटी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस कॉलेज में दिलीप जायसवाल क्लर्क थे, गलत तरीके से इस कॉलेज में वह डायरेक्टर बन गए हैं। गुरदयाल सिंह जो सरदार मलेश्वर सिंह के बेटे हैं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी जांच CBI से कराई जानी चाहिए, ताकि सारी सच्चाई सामने आ सके।

किशनगंज स्थित माता गुजरी मेडिकल कॉलेज का कैंपस।
किशनगंज स्थित माता गुजरी मेडिकल कॉलेज का कैंपस।

PK बोले- मामले को कोर्ट में ले जाएगा जन सुराज

प्रशांत किशोर ने कहा कि इस मामले को हम कानूनी कदम उठाए जाएंगे। जन सुराज नेता और सीनियर एडवोकेट वाई गिरी ने कहा कि इस मामले को अदालत में ले जाकर सच्चाई सामने लाएंगे।

‘दिलीप जायसवाल और राबड़ी देवी की मिलीभगत’

प्रशांत किशोर ने कॉलेज पर अवैध कब्जे को लेकर दिलीप जायसवाल और राबड़ी देवी के बीच मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि दिलीप जायसवाल और राबड़ी देवी मुंह बोले भाई-बहन हैं। दोनों मिले हुए हैं। सभी ने मिल-जुलकर गड़बड़ किया है। जब व्यक्तिगत लाभ की बारी आती है तो सब लोग आपस में मिल जाते हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि दिलीप जायसवाल ने कॉलेज में अपनी शुरुआत क्लर्क के रूप में की थी, लेकिन आज डायरेक्टर बन गए हैं। बिहार में 25 साल से यह सब चल रहा है, लेकिन किसी ने भी इस मामले को नहीं उठाया। एक व्यक्ति ने इस मामले को उठाने का प्रयास किया तो उसकी हत्या हो गई।

नेताओं के बेटे-बेटियां कॉलेज से बने डॉक्टर

प्रशांत किशोर ने कहा कि 50 से ज्यादा नेताओं के बच्चे इस कॉलेज में पढ़ाई कर डॉक्टर बने हैं। 25 साल से यह मामला चल रहा है, लेकिन RJD वालों ने भी अभी तक किसी पर कोई आवाज क्यों नहीं उठाया ? लालू यादव के परिवार के कुछ लोगों ने भी इसी मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर डॉक्टर बने हैं।

दिलीप जायसवाल पर हत्या का भी आरोप

दिलीप जायसवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उनपर हत्या का भी आरोप लगा था, लेकिन उन्हें इस मामले में क्लीन चीट दे दी गई। अब इस मामले को जन सुराज नए तरीके से उठाएगा और सब कुछ सामने लाएगा।

प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल पर उठाए सवाल, लालू को भी लपेटा

प्रशांत किशोर ने पूछा कि एक क्लर्क की नौकरी करने वाला दिलीप जायसवाल, मेडिकल कॉलेज का निदेशक कैसे बन गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जायसवाल ने कॉलेज में गलत तरीके से कई लोगों को दाखिला दिलाया। इनमें लालू प्रसाद के रिश्तेदार भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी नेता राबड़ी देवी, दिलीप जायसवाल को अपना मुंहबोला भाई मानती हैं। इसी के चलते राजद भी उन पर सवाल नहीं उठाता है।

दिलीप जायसवाल ने प्रशांत किशोर के आरोपों को बताया मनगढ़ंत

बीजेपी ने प्रशांत किशोर के आरोपों को मनगढ़ंत बताया है। बीजेपी का कहना है कि किशोर के पास कोई सबूत नहीं है। बीजेपी ने किशोर को चुनौती दी है कि वह अपने आरोपों को साबित करें। बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि ‘मैं एक दो दिन में प्रशांत किशोर के सभी आरोपों का जवाब दूंगा। जो भी हम पर आरोप लगा रहे हैं, वो गलत हैं। मैं यहां जो कुछ भी बना हूं, वो पूरे नियम और कानून के मुताबिक ही बना हूं।’ उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰