बिहार में विपक्षी दलों का चक्का जाम, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सड़क पर उतरे……………

आज बुधवार को केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है, वहीं, बिहार में इंडिया गठबंधन के द्वारा चक्का जाम किया गया है. बिहार में तमाम विपक्षी दल मिलकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के खिलाफ बंद को सफल बनाने में जुट हुए हैं. बिहार चुनाव से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 9 जुलाई 2025, 06:48 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में विपक्षी दलों का चक्का जाम, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सड़क पर उतरे……………
Photo: UB India News Archive

आज बुधवार को केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है, वहीं, बिहार में इंडिया गठबंधन के द्वारा चक्का जाम किया गया है. बिहार में तमाम विपक्षी दल मिलकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के खिलाफ बंद को सफल बनाने में जुट हुए हैं. बिहार चुनाव से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद पहली बार एक साथ सड़क पर उतरे हैं. बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के लिए अभियान चलाया जा रहा है. जिसका विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं. इंडिया गठबंधन ने आरोप लगाया है कि निर्वाचन आयोग जिन 11 दस्तावेजों की मांग कर रहा है, वे दस्तावेज राज्य के गरीब तबकों के पास नहीं हैं. इससे करोड़ों नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं.

बिहार बंद के दौरान पटना में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि  बिहार की जनता और युवाओं का स्वागत है. राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव हुए. महाराष्ट्र चुनाव में इंडिया गठबंधन को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. मैंने ज्यादा कुछ नहीं कहा पर डेटा पर काम करना शुरू किया. वहां 1 करोड़ नए वोटरों को शामिल किया गया था. लोकसभा चुनाव से 10 प्रतिशत ज्यादा वोटर विधानसभा चुनाव में नामित हुए, जहां वोटर बढ़े, सभी वोट बीजेपी को गए. वहां गरीबों के वोट काटे गए. जब हमने मतदान केंद्र के वीडियो और वोटर लिस्ट मांगी, तो आज तक नहीं मिली. वीडियोग्राफी का कानून बदल दिया गया पर आज तक हमें कोई वीडियो नहीं दिया गया. अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने सिर्फ तेजस्वी यादव का नाम लिया.

बिहार बंद के दौरान महागठबंधन नेताओं का संबोधन शुरू हो चुका है. ट्रक के ऊपर से सभी नेता भाषण दे रहे हैं. तेजस्वी यादव ने अपना संबोधन शुरू किया और कहा कि अब सुनारों में क्रांति नहीं होगी, नतीजे में क्रांति होगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि अब एनडीए की दादागिरी नहीं चलने दी जाएगी. राहुल गांधी पटना पहुंचकर सभी के साथ हैं, इसके लिए उनका धन्यवाद.

वहीं दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव आयोग का फरमान बेईमानी का फरमान है.  मुकेश सहनी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा पूरी नहीं होने देंगे, जिस वोटर से लोकसभा चुनाव हुआ वो अब गलत कैसे हो गया. सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा.

शहीद स्मारक पहुंचा राहुल गांधी का काफिला, पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच खिंचतान जारी

राहुल गांधी का काफिला शहीद स्मारक पहुंच गया है. आगे निर्वाचन आयोग की तरफ जाने की अनुमति नहीं है. निर्वाचन आयोग की तरफ बैरिकेडिंग की गई है. पुलिस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक रही है. इस दौरान प्रदर्शनकारी बैरकेडिंग को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. बिहार बंद के दौरान प्रदर्शनकारियोंऔर पुलिस के बीच खिंचतान जारी है.

नीरज कुमार ने राहुल-तेजस्वी से पूछा- क्या यही चक्का जाम है?

बिहार बंद को लेकर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया है. नीरज कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा- क्या यही चक्का जाम है? राहुल गांधी जी, तेजस्वी यादव जी, ज़रा गौर से देखिए… बस का चक्का घूम रहा है या नहीं? आंदोलन के नाम पर भी फर्जीवाड़ा? जनता अब सब देख रही है-आंदोलन नहीं नौटंकी है.
इलेक्शन कमीशन ने हमारे सवालों का नहीं दिया जवाब: तेजस्वी

बिहार बंद के दौरान राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और दीपांकर भट्टाचार्य एक ट्रक पर सवार होकर बंद में शामिल हुए. इस दौरान राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और दीपांकर भट्टाचार्य ने एक साथ विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध किया. बिहार बंद के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि इलेक्शन कमीशन ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है. गरीबों का पहले वोटर लिस्ट से नाम काटेंगे फिर राशन बंद कर देंगे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि राहुल गांधी जी और लेफ्ट ने भी बिहार बंद में सहयोग किया है. इलेक्शन कमीशन कंफ्यूज है कि क्या करना है, तभी बार-बार नोटिफिकेशन बदल रहा है. हमारे किसी सवाल का जवाब इलेक्शन कमीशन ने नहीं दिया. इसपर इनको मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. बिहार में कानून नहीं बचा है. नीतिश कुमार अचेत हैं. उनको निकलने नहीं दिया जाता, बोलने नहीं दिया जाता. वो हाईजैक हो रखे हैं.

7 जगह ट्रेनें रोकीं, 12 नेशनल हाईवे जाम किए

बिहार बंद के दौरान 12 नेशनल हाईवे जाम किए गए। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, मोतिहार, वैशाली, पटना और औरंगाबाद में लोग घंटों जाम में फंसे रहे। दरभंगा, भोजपुर, सुपौल, जहानाबाद, पटना, मुंगेर, अररिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोका गया।

 

Categories: पटना
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰