बिहार विधानसभा चुनाव 2025 :वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बिहार बंद…………..

ट्रेड यूनियन के हड़ताल के समर्थन और वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के खिलाफ इंडिया गठबंधन की ओर से आज 9 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया है। बंद के समर्थन में पटना, दरभंगा और आरा समेत अन्य जिलों में सुबह ही महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और चक्का जाम को सफल बनाने की कोशिश […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 9 जुलाई 2025, 07:44 AM 13 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 :वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बिहार बंद…………..
Photo: UB India News Archive

ट्रेड यूनियन के हड़ताल के समर्थन और वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के खिलाफ इंडिया गठबंधन की ओर से आज 9 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया है। बंद के समर्थन में पटना, दरभंगा और आरा समेत अन्य जिलों में सुबह ही महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और चक्का जाम को सफल बनाने की कोशिश की।

LIVE UPDATES

    • 01:06 PM, Jul 09 2025

      दरभंगा में बिहार सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन का किया चक्का जाम

      दरभंगा: बिहार चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में गड़बड़ी को लेकर महागठबंधन की ओर से आहूत बिहार बंद को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की ओर से शहर के विभिन्न चौक चौराहे सहित NH 27 को मब्बी के सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दरभंगा जंक्शन पर दरभंगा नई दिल्ली बिहार सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन समेत कई ट्रेनों को दरभंगा जंक्शन पर चक्का जाम किया। महागठबंधन कार्यकर्तओं ने बिहार सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन को रोककर सरकार विरोधी नारेबाजी कर NDA सरकार व चुनाव आयोग से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को बंद करने की मांग की।

      दरभंगा में बिहार सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन का किया चक्का जाम

    • 01:03 PM, Jul 09 2025

      नालंदा में भी दिखा बिहार चक्का जाम का असर

      नालंदा जिले में बुधवार को इंडिया महागठबंधन की ओर से आहूत बंद का व्यापक असर देखा गया। जिले के कई प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। बंद समर्थक कार्यकर्ताओं ने बांस-बल्ले लगाकर और टायर जलाकर सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। कई जगहों पर कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

      नालंदा में भी दिखा बिहार चक्का जाम का असर

    • 01:02 PM, Jul 09 2025

      खगड़िया में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जलाए टायर

      खगड़िया: विपक्ष की ओर से आहूत बिहार बंद का सुबह से ही खगड़िया में असर दिखने लगा। सुबह से ही राजद समर्थक सड़कों पर उतर आए और टायर जलाकर NH-31 समेत कई सहायक सड़कों को जाम कर दिया है। बिहार बंद को देखते हुए कई निजी संस्थाओं ने आज अवकाश घोषित कर दिया है। विपक्ष की ओर से आहूत बिहार बंद को लेकर खगड़िया में भी आज सुबह से ही महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की ओर से शहर के राजेन्द्र चौक को जाम कर दिया गया।
      12:55 PM, Jul 09 2025

      राहुल ने पटना में निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक विपक्ष के मार्च का नेतृत्व किया

      कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में पटना स्थित निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक महागठबंधन के मार्च का बुधवार को नेतृत्व किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सुबह राज्य की राजधानी पटना पहुंचे। उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव, कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) महासचिव डी राजा और अन्य विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता भी थे। पटना में आयकर गोलंबर से शुरू हुए विरोध मार्च के दौरान गांधी अन्य नेताओं के साथ एक वाहन पर सवार हुए।
    • 12:54 PM, Jul 09 2025

      मतदाता सूची की जांच के आदेश से राहुल और तेजस्वी की उड़ी नींद : केशव प्रसाद

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट मामले में घमासान मचा हुआ है। इसी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची की जांच के संवैधानिक आदेश से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की नींद उड़ गई है।
      उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि ‘इंडी ठगबंधन’ की बिहार बंद की घोषणा से साफ है विपक्ष की बौखलाहट चरम पर है। ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ और ‘चोर मचाए शोर’ ये कहावतें आज पूरी तरह चरितार्थ हो गई हैं। बिहार चुनाव में ठगबंधन को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। एनडीए की जीत और इंडी ठगबंधन की हार तय है।
    • 12:06 PM, Jul 09 2025

      Bihar Bandh Live Updates: महाराष्ट्र का चुनाव चोरी कर ली गई, अब बिहार में कोशिश

      राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र का चुनाव चोरी कर ली गई, अब बिहार के चुनाव को चोरी करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र मॉडल को समझ लिया है, इसलिए नया बिहार मॉडल लाए है। लेकिन इन्हें मालूम नहीं है, बिहार की जनता ये कभी नहीं होने देगी।
    • 11:55 AM, Jul 09 2025

      Bihar Bandh: चुनाव आयोग बार-बार नोटिफिकेशन बदल रहा-तेजस्वी

      तेजस्वी यादव ने कहा कि राहुल गांधी और वाम दलों ने बिहार बंद में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग कंफ्यूज है कि क्या करना है, तभी बार-बार नोटिफिकेशन बदला जा रहा है। विपक्ष की ओर से उठाए गए किसी सवाल का जवाब इलेक्शन कमीशन ने नहीं दिया। इस पर इनको मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार भी साधा। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अचेत हैं, उनको निकलने नहीं दिया जाता, बोलने नहीं दिया जाता, वो हाईजैक हो रहे हैं।
    • 11:53 AM, Jul 09 2025

      पहले वोटर लिस्ट से नाम काटेंगे, फिर राशन बंद कर देंगे-तेजस्वी

      आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। गरीबों का पहले वोटर लिस्ट से नाम काटेंगे, फिर राशन बंद कर देंगे।
    • 11:51 AM, Jul 09 2025

      Bihar Bandh Live Updates: निर्वाचन कार्यालय के पहले बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश

      पटना के शहीद स्मारक के पास महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। महागठबंधन के कार्यकर्ता आगे निर्वाचन कार्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि बाद में पुलिस-प्रशासन के समझाने के बाद महागठबंधन के नेताओं ने सभा को संबोधित करना शुरू किया।
  • 12:59 PM, Jul 09 2025

    Bihar Bandh Live Updates: पटना में राहुल-तेजस्वी को बैरिकेडिंग कर रोका गया

    पटना में राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत अन्य नेताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोका।
  • 11:52 AM, Jul 09 2025

    Bihar Bandh News: राहुल गांधी ने पटना में शुरू किया पैदल मार्च, तेजस्वी और मुकेश सहनी भी शामिल

    पटना में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पैदल मार्च शुरू किया। उनके साथ तेजस्वी यादव और वीआईपी के मुकेश सहनी भी मैदल मार्च में शामिल है।
  • 10:57 AM, Jul 09 2025

    Bihar Bandh Live Updates: कहीं सड़कें जाम कर प्रदर्शन, तो कहीं ट्रेनें रोकी

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य कराया जा रहा है। मकसद है वास्तविक वोटरों का नाम मतदाता सूची से जुड़े और फर्जी वोटर का नाम अलग किया जाए। आयोग की उक्त सोच को महागठबंधन के नेताओं ने एक अलग नजरिए से देखा है। इन नेताओं का तर्क है कि वोटर लिस्ट से गरीबों और मुस्लिमों का नाम छांटने के लिए एक साजिश के तहत वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य के विरोध में जहां विभिन्न संगठनों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया गया है, तो दूसरी और महागठबंधन से जुड़े दलों के द्वारा पुनरीक्षण के विरोध में बुधवार को बिहार बंद कराया गया है।
    10:57 AM, Jul 09 2025

    Bihar Bandh Live Updates: जमुई जिले में बंद का मिलाजुला असर

    जमुई जिले में बंद का मिलाजुला असर दिखा जा रहा है। इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया। इस दौरान सड़क पर वाहनों का आवागमन भी आम दिनों की अपेक्षा काफी कम दिख रहा है।
  • 10:44 AM, Jul 09 2025

    Bihar Bandh Live Updates: फारबिसगंज में 5 बंद समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    अररिया जिला में बिहार बंद को लेकर समर्थक बुधवार को सड़क पर उतरे और जमकर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का विरोध किया। बंद समर्थकों ने जगह जगह सड़के जाम कर दी है और जिले में आवागमन व्यवस्था को ठप्प कर दिया। ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर फोरलेन सड़क पर गाड़ियों की लंबी जाम लगी है। फारबिसगंज स्टेशन पर बंद समर्थकों ने जबरन जोगबनी से कटिहार जाने वाली यात्री ट्रेन को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। फारबिसगंज स्टेशन पर आरपीएफ ने पांच बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया है।
  • 10:44 AM, Jul 09 2025

    Bihar Bandh Live Updates: बिहार में ‘बंद’ का व्यापक असर

    बिहार में महागठबंधन की हड़ताल का सुबह-सुबह ही व्यापक असर दिखाई दे रहा है। बुधवार को राज्य के अलग-अलग इलाकों में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने वाहनों के चक्का जाम कर दिए। कई जगह ट्रेनों को भी रोक दिया गया तो कुछ जगह हाईवे बंद कर दिए गए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद के नेता तेजस्वी यादव भी ‘बंद’ में हिस्सा लेंगे, जिससे बिहार में हंगामा और बढ़ने की संभावना है।
  • 09:53 AM, Jul 09 2025

    किशनगंज के ठाकुरगंज में चक्का जाम को लेकर राजद विधायक सऊद आलम कार्यकर्ताओं के साथ उतरे सड़क पर

    किशनगंज के ठाकुरगंज में चक्का जाम को लेकर राजद विधायक सऊद आलम कार्यकर्ताओं के साथ उतरे सड़क पर

  • 10:08 AM, Jul 09 2025

    Bihar Bandh Live Updates: बेगूसराय में एनएच-31 को जाम कर प्रदर्शन

    बेगूसराय में ट्रेड यूनियन और महा गठबंधन के बिहार बंद को लेकर जगह-जगह महागठबंधन के कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ सड़कों पर उतरे। जाम कर लोगों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महागठबंधन के नेताओं का आरोप है केंद्र सरकार के इसारे पर चुनाव आयोग बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर गहन पुनरीक्षण का कार्य कर रही है। चुनाव आयोग केंद्र सरकार की इशारे पर मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से काटने के लिए यह पुनरीक्षण कराया जा रहा है। क्योंकि जिस तरह चुनाव आयोग कागजात मांग रही है जिससे लाखों की संख्या में वोटरों का नाम मतदाता सूची से कट जाएगा। बेगूसराय में साहेबपुर कमल, बलिया चकिया में जहां एनएच 31 को जाम किया। वहीं ग्रामीण सड़कों पर भी दर्जनों की संख्या में कार्य कर्ता सड़कों पर प्रदर्शन किया। सड़क जाम के दौरान पुलिस का तीन वाहन पहुंचा लेकिन जाम की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा।
  • 10:08 AM, Jul 09 2025

    Bihar Bandh Live Updates: मुजफ्फरपुर में युवा आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया

    मतदाता गहन पुनरीक्षण सहित 44 अन्य मुद्दों को लेकर ट्रेड यूनियन और अन्य सामाजिक संगठनों के बिहार बंद का मुजफ्फरपुर में असर दिखा रहा है। सुबह में ही युवा राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीरो माइल गोलंबर से बैरिया गोलंबर तक सड़क जाम कर दिया। इंडिया एलायंस का आरोप है कि पिछड़े, अतिपिछड़े, दलितों, आदिवासियों एवं अल्पसंख्यकों के साथ गरीब मतदाताओं के नामों की छंटनी करने के लिए एनडीए के इशारे पर ये विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जा रहा है। ये मताधिकार छीनने की साजिश है।
  • 09:12 AM, Jul 09 2025

    बिहार सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट को रोकने की कोशिश

    दरभंगा में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की ओर से शहर के विभिन्न चौक चौराहे सहित एनएच 27 को सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दरभंगा जंक्शन पर दरभंगा नई दिल्ली बिहार सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन समेत कई ट्रेनों को दरभंगा जंक्शन पर चक्का जाम किया। महागठबंधन कार्यकर्तओं ने बिहार सम्पर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन को रोक कर सरकार विरोधी नारेबाजी कर एनडीए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
  • 10:08 AM, Jul 09 2025

    Bihar Bandh Live Updates: पटना में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव करेंगे नेतृत्व

    बिहार के अलग-अलग जिलों में बंद समर्थक चक्का जाम कर रहे हैं। पटना से सटे दानापुर में सड़क कर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी के तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के नेता आयकर गोलंबर चौक से निर्वाचन कार्यालय तक विरोध मार्च निकालेंगे।
  • 08:52 AM, Jul 09 2025

    दरभंगा जंक्शन पर नमो भारत ट्रेन को रोकने की कोशिश

    बिहार बंद को लेकर राजद नेताओ ने दरभंगा जंक्शन पर नमो भारत ट्रेन का चक्का जाम कर एनडीए सरकार और चुनाव आयोग से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को बंद करने की मांग की। रेल चक्का जाम का नेतृत्व कर रहे राजद नेता प्रेमचंद्र उर्फ भोलू यादव ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य कमजोर और पिछड़े वर्गों को मतदान के अधिकार से वंचित करने की साजिश है। केंद्र की सरकार चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर पुनरीक्षण कार्य करवा रही है। भोलू यादव ने कहा कि अगर सरकार आम लोगों की मांगों पर विचार नहीं करती है तो वो आंदोलन को उग्र करेंगे।
  • 08:52 AM, Jul 09 2025

    बंद समर्थकों ने बिहिया स्टेशन पर प्रदर्शन किया

    आरा में सुबह से ही महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। भोजपुर जिले के बिहिया रेलवे स्टेशन पर जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश के नेतृत्व में समर्थकों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस को रोक दिया। इस प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस के अलावा विभूति एक्सप्रेस को भी बिहार रेलवे स्टेशन पर रोक कर प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अपलाइन में विभूति एक्सप्रेस को रोककर प्रदर्शन किया, वहीं डाउन लाइन में श्रमजीवी एक्सप्रेस को बिहार रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। इस दौरान काफी देर तक रेलवे स्टेशन पर दोनों ट्रेन खड़ी रही।
  • 10:08 AM, Jul 09 2025

    Bihar Bandh Live Updates: पटना के दानापुर में मनरेगा में एनएच 30 को जाम किया

    इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने दानापुर के मनरेगा में एनएच-30 को जाम कर दिया। प्रदर्शन में आरजेडी और सीपीआई-एमएल के कार्यकर्ता शामिल थे। बंद समर्थकों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और एनडीए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
  • 08:52 AM, Jul 09 2025

    बिहार बंद को लेकर अधिकांश निजी स्कूल बंद

    बिहार बंद को लेकर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पटना के अधिकांश निजी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है। पटना में संत जेवियर्स, संत माइकल्स, संत जोसेफ समेत कई निजी स्कूल बंद है।
  • 08:52 AM, Jul 09 2025

    बिहार बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    इंडिया गठबंधन की ओर से 9 जुलाई को आहूत बंद को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से राजधानी पटना में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शहर के अलग-अलग हिस्से में 50 से अधिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में लगभग छह सौ पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰