बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA ने युद्धस्तर पर शुरू की मीडिया सेंटर की गतिविधियां

बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही NDA ने युद्धस्तर पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है , प्रदेश मीडिया सेंटर की गतिविधियां तेज हो गयी हैं। देश और प्रदेश की पल-पल की खबर मीडिया सेंटर के अधिकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त कर रहे हैं और इससे शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा रहे हैं। अखबारों, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 12 जुलाई 2025, 09:35 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA ने युद्धस्तर पर शुरू की मीडिया सेंटर की गतिविधियां
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही NDA ने युद्धस्तर पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है , प्रदेश मीडिया सेंटर की गतिविधियां तेज हो गयी हैं। देश और प्रदेश की पल-पल की खबर मीडिया सेंटर के अधिकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त कर रहे हैं और इससे शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा रहे हैं। अखबारों, सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया पर चल रही खबरों, खासकर राजनीति से जुड़े हुए, पर मीडिया सेंटर 24 घंटे नजर रख रहा है।

जनता दल यूनाइटेड

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने युद्धस्तर पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में अत्याधुनिक वार रूम तैयार किया जा रहा है। वार रूम लगभग तैयार है। दल के शीर्ष नेता जब चाहते हैं, तब वाररूम के माध्यम से वर्चुअल बैठक कर रहे हैं। पार्टी का उद्देश्य हर एक बूथ की निगरानी राज्य मुख्यालय से करनी है, इसीलिए पार्टी बूथ जीतो चुनाव जीतो का लक्ष्य लेकर चल रही है। जदयू के वार रूम में सभी 243 विधानसभा क्षेत्र की न केवल विस्तृत जानकारी उपलब्ध है, बल्कि वहां चल रही सभी चुनावी गतिविधियों की पल-पल की रिपोर्ट भी भेजी जाती है। पिछले दिनों जदयू मुख्यालय में सभी विधानसभा क्षेत्र पंचायत वार और वार्ड वार चुनाव की तैयारी को लेकर वर्चुअल बैठकें आयोजित की गईं। इनमें पार्टी ने हर बूथ तक अपना संदेश पहुंचाया कि कैसे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी करनी है? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कई बार पार्टी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर उत्साहित कर चुके हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को 225 सीटें जीतने के लक्ष्य को साकार करने के लिए जमीन पर जाकर पसीना बहाने का संदेश भी दिया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें जीत के कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिये हैं। इसी के आधार पर पार्टी का वार रूम अपनी कार्ययोजना बना रहा है। पार्टी के वार रूम में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल किया जाएगा। यही नहीं, वहां मीडिया और सोशल मीडिया को लेकर भी विशेष प्रावधान किये जा रहे हैं। नीतीश सरकार के बेहतर कार्यों को लेकर आम लोगों तक स्पष्ट संदेश पहुंचाने के लिए भी यह वार रूम विशेष योजना तैयार कर रहा है। साथ ही यहां से नीतीश सरकार के विकास और कल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के साथ विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों का भी जवाब दिया जाएगा। वार रूम की कमान आईटी प्रोफेशनल के साथ पार्टी के तकनीकी रूप से दक्ष नेता और कार्यकर्ता खुद संभालेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में गठबंधन के नेताओं के चुनावी कार्यक्रम तय करने दलों के साथ सम्नवय बैठाने आदि कार्य भी वार रूम की अहम भूमिका होगी।

भारतीय जनता पार्टी 

बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर की गतिविधियां तेज हो गयी हैं। देश और प्रदेश की पल-पल की खबर मीडिया सेंटर के अधिकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त कर रहे हैं और इससे शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा रहे हैं। अखबारों, सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया पर चल रही खबरों, खासकर राजनीति से जुड़े हुए, पर मीडिया सेंटर 24 घंटे नजर रख रहा है।

दिन में चार बार मीडिया सेंटर के प्रभारीगण राजनीतिक तथा अन्य प्रमुख घटनाओं से जुड़ी खबरों पर रिपोर्ट तैयार करते हैं। किन-किन नेताओं ने क्या-क्या बयान दिया। कहां पर बयान दिया। इस पर रिपोर्ट तैयार होती है। पांच लोगों की टीम इस पर काम करती है। लिखित हो या वीडियो, इसे शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाता है। सुबह नौ बजे तक अखबारों में छपी राजनीतिक खबरों की कटिंग तैयार कर ली जाती है। वहीं, दोपहर एक बजे, शाम पांच और फिर रात नौ बजे डिजिटल मीडिया की रिपोर्ट बिहार के शीर्ष नेतृत्व के साथ दिल्ली के बड़े नेता तक भी पहुंचायी जाती है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि चुनाव को देखते हुए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। इस टीम की एक जून से हर दिन रात नौ बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक होती है। इसमें बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख आदि नेता शामिल रहते हैं। बैठक में दिनभर की राजनीतिक गतिविधि पर चर्चा होती है। साथ ही अगले दिन का मुख्य एजेंडा क्या होगा, यह भी तय किया जाता है। कौन प्रवक्ता किस एजेंडे पर अपनी बात रखेंगे, किस घटना को प्रमुखता से लोगों के समक्ष रखना है, इसका निर्धारण होता है। मीडिया प्रभारी ने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ ही दिनों में चुनाव प्रबंध समिति के गठन की उम्मीद है। इसके गठन के बाद चुनाव का वार रूम तैयार किया जाएगा। वार रूम में भी विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग टीम को जिम्मेदारी दी जाती है। विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार सामग्री भेजने, नेताओं के कार्यक्रम तय करने से लेकर चुनावी सभाओं के आयोजन आदि कार्य के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों की भूमिका रहती है। वहीं, स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों और गठबंधन दल के नेताओं के कार्यक्रम को लेकर समन्वय स्थापित करने आदि की मुख्य जिम्मेदारी वार रूम के पदाधिकारियों की रहती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में गठित प्रबंध समिति में 70 से अधिक लोग थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰