तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार का सियासी पारा बढ़ा…………

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के एक बयान पर बिहार बीजेपी के नेता निखिल आनंद ने पलटवार किया है. बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निखिल आनंद ने सोमवार (14 जुलाई) को अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव के एक बयान पर बड़ा हमला किया. निखिल आनंद ने अपने पोस्ट में लिखा, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 15 जुलाई 2025, 05:43 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार का सियासी पारा बढ़ा…………
Photo: UB India News Archive

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के एक बयान पर बिहार बीजेपी के नेता निखिल आनंद ने पलटवार किया है. बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निखिल आनंद ने सोमवार (14 जुलाई) को अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव के एक बयान पर बड़ा हमला किया.

निखिल आनंद ने अपने पोस्ट में लिखा, “तेजस्वी यादव सूत्र को मूत्र मानते हैं तो हम भी तेजस्वी यादव के ज्ञान को कचरा मानते हैं. तेजस्वी से ऐसी जुबानी चुक इसलिए संभव है क्योंकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर ज्यादा शिक्षा प्राप्त नहीं की है तो शब्दकोश सीमित हैं और किसी भी विषय पर ज्यादा बोलेंगे या ज्ञान झाड़ने की कोशिश करेंगे तो पोल खुलनी तय है.”

‘तेजस्वी कब तक खुद को ज्ञानी साबित करते रहेंगे’

बीजेपी नेता ने आगे लिखा, “अब मनोज झा से मिले उधार के मौखिक-लिखित ज्ञान से तेजस्वी कब तक खुद को ज्ञानी साबित करते रहेंगे. देर सवेर तो उनकी पोल तो खुलनी ही थी. राहुल गांधी ने भी समय के अंतराल में बहुत सारे ट्यूशन किए हैं जो अधकचरा बनकर समय-समय पर परिलक्षित होता रहता है. ज्ञान के मामले में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक ही बराबर वाली प्रकृति-प्रवृत्ति के और एक ही सिक्के के दो पहलू हैं.”

तेजस्वी यादव ने क्या कुछ कहा है?

बता दें कि बीते रविवार (13 जुलाई) को तेजस्वी यादव की जुबान फिसल गई और वे आपा खो बैठे. इस बात का जिक्र हुआ कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की आशंका है. इसके जवाब में तेजस्वी ने कहा कि क्या चुनाव आयोग की तरफ से कोई प्रेस नोट आया है? क्या कोई दस्तावेज जारी हुआ है? यह खबर कहां से आई? सूत्र ऐसा कह रहे हैं. ये वही सूत्र हैं, जिन्होंने पाकिस्तान पर कब्जा किया था. उन्होंने कहा कि ये वही सूत्र हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लाहौर, कराची और इस्लामाबाद पर कब्जा किया था. हम ऐसे सूत्रों को मूत्र मानते हैं, जिससे दुर्गंध फैलती है. तेजस्वी यादव के इस बयान पर बीजेपी हमलावर है.

सूत्र ही तो सब कुछ है’, पप्पू यादव

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान “हम ऐसे सूत्र को मूत्र समझते हैं” पर सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक तरह से तेजस्वी यादव के बयान को गलत ठहराया और कहा कि “सूत्र पर ही तो सब कुछ होता है.” इसे तो मानना ही पड़ेगा. तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि आप चुनाव आयोग को लेकर गंभीर नहीं हैं.

पूर्णिया सांसद का चुनाव आयोग पर हमला

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने ये भी कहा कि, “चुनाव आयोग धृतराष्ट्र तो हो ही गया है. ना वे सुप्रीम कोर्ट की सलाह मान रहे हैं ना संविधान को मान रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सलाह दी और साफ शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर आप ये तय नहीं कर सकते हैं कि कौन भारतीय है कौन नहीं। संविधान के तहत काम करिए और आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज को शामिल करिए.”

दरअसल चुनाव आयोग ने बीते शनिवार को सूत्रों के हवाले से कहा था कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की आशंका है. इसी के जवाब में तेजस्वी ने कहा था कि ये खबर कहां से आई है? “सूत्र ऐसा कह रहे हैं. ये वही सूत्र हैं जिन्होंने पाकिस्तान पर कब्जा किया था. हम ऐसे सूत्र को मूत्र समझते हैं.”

तेजस्वी यादव अपने बयान पर कायम

तेजस्वी यादव अपने बयान पर अभी भी कायम हैं, उन्होंने फिर कहा है कि ‘सूत्र’ को ‘मूत्र’ नहीं बोलेंगे तो क्या बोलेंगे…?” हर बार उन्हें खंडन जारी करना पड़ता है और माफी मांगनी पड़ती है. ये समाज में गलत अफवाह फैलाते हैं, ये वेस्ट ही तो है. इससे दुर्गंध आती है. इसलिए हम ऐसे सूत्र को और क्या कहेंगे? हालांकि तेजस्वी यादव के इस बयान पर चौतरफा निंदा हो रही है.

 

‘मूत्र नहीं तो क्या बोलेंगे?’

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर बोलते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की रविवार को जुबान फिसल गई थी. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोगों के नाम दर्ज हैं. इसके क्या सबूत हैं. सूत्र के हवाले से कैसे इतनी बड़ी बात कही जा सकती है. “हम ऐसे सूत्र” को मूत्र समझते हैं. अपने इस बयान पर वो आज भी कायम हैं. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने सूत्र वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है.

अपने बयान को तेजस्वी ने ठहराया सही

पटना में सोमवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, “…हर बार उन्हें खंडन जारी करना पड़ता है और माफी मांगनी पड़ती है. ‘इसलिए, ‘सूत्र’ को ‘मूत्र’ नहीं बोलेंगे तो क्या बोलेंगे…?” उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि ये लोग कभी शिक्षा, बेरोजगारी, पलायन की बात नहीं करते. इनके एक बाबा मूत्र पीने की बात करते हैं, तो क्या उससे शुद्धि होगी.

दरअसल चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की आशंका है. ये बात चुनाव आयोग ने सूत्रों के हवाले से कही थी. इसी के जवाब में तेजस्वी ने कहा था कि “क्या चुनाव आयोग की तरफ से कोई प्रेस नोट आया है? क्या कोई दस्तावेज जारी किया गया है? ये खबर कहां से आई है?” सूत्र ऐसा कह रहे हैं. ये वही सूत्र हैं जिन्होंने पाकिस्तान पर कब्जा किया था.

चुनाव आयोग पर क्या बोले थे तेजस्वी?

तेजस्वी यादव ने ये भी कहा था कि चुनाव आयोग खुद आगे आने के बजाए, सूत्रों के हवाले से खबरें चला रहा हैं. ये वही सूत्र हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लाहौर, कराची और इस्लामाबाद पर कब्ज़ा किया था. हम ऐसे सूत्रों को मूत्र के समान समझते हैं, जिनसे दुर्गंध फैलती है.” इस बयान को लेकर पूरे देश में एनडीए के नेताओं ने सख्त निंदा की है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰