बिहार चुनाव में हुई ‘चिंटू’ की एंट्री ,

बिहार चुनाव में तीन महीने से ज्यादा का समय बचा है , लेकिन ऐसा नहीं है कि सियासत में कोई कमी हो. बल्कि हर बीतते दिन के साथ उसमें इजाफा भी हो रहा है और मसाला भी मिल रहा है. दोनों प्रमुख गठबंधनों के भीतर ही खींचतान चल रही है. ताजा उदाहरण एनडीए के दो […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 16 जुलाई 2025, 06:40 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार चुनाव में हुई ‘चिंटू’ की एंट्री ,
Photo: UB India News Archive

बिहार चुनाव में तीन महीने से ज्यादा का समय बचा है , लेकिन ऐसा नहीं है कि सियासत में कोई कमी हो. बल्कि हर बीतते दिन के साथ उसमें इजाफा भी हो रहा है और मसाला भी मिल रहा है. दोनों प्रमुख गठबंधनों के भीतर ही खींचतान चल रही है. ताजा उदाहरण एनडीए के दो सहयोगी, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की पार्टी का है.

‘चिंटू’ की एंट्री

दोनों पार्टियों के बीच पिछले कुछ समय से कई मुद्दों को लेकर जबरदस्त खींचतान चल रही है. दोनों पार्टियां दलितों का प्रतिनिधित्व करती हैं. मामला चाहे सीटों के बंटवारे का हो, या बिहार में कानून व्यवस्था का, ये दोनों पार्टी एक दूसरे पर वार पलटवार का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं. अब दोनों के बीच एक काल्पनिक चरित्र की एंट्री हुई है जिसका नाम रखा गया है ‘चिंटू’.

कैसे हुई एंट्री

इसकी शुरुआत तब हुई जब चिराग पासवान ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए 12 जुलाई को X पर एक पोस्ट लिखा. उसके कुछ करीब दो घंटे बाद ही जीतन राम मांझी ने चिराग का बिना नाम लिए पलटवार किया और X पर लिखा कि, गठबंधन धर्म का पालन करना चाहिए. बस फिर क्या था, दोनों पार्टियों के बाकी नेता भी मैदान में उतर आए.

चिराग के बहनोई और जमुई सांसद अरुण भारती ने 13 जुलाई को एक पोस्ट किया, जिसमें पहली बार एक काल्पनिक पात्र ‘चिंटू’ का जिक्र आया. भारती ने लिखा कि हिंदी फिल्मों में हीरो या विलेन के साथ एक चिंटू होता था जो चाय से ज्यादा केतली गर्म वाली कहावत चरितार्थ करता था. बस , फिर क्या मांझी की पार्टी के एक प्रवक्ता ने पलटवार करते हुए एक बंदर की तस्वीर लगा दी और लिखा, हमारे एक सहयोगी ने चिंटू पाल रखा है. इसके बाद तो इस ‘चिंटू’ को केंद्र में रखकर दोनों पार्टियों के नेता वार पलटवार करने लग गए.

दलितों का प्रतिनिधित्व 

एनडीए गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत अगले महीने शुरू होने की संभावना है. जाहिर है कि गठबंधन की सभी पार्टियां अपने लिए ज्यादा से ज्यादा सीटों की मांग करेंगी. ऐसे में चिराग पासवान और जीतनराम मांझी, दोनों ही खुद को दलितों का असली प्रतिनिधि के तौर पर पेश करना चाहती हैं. इसलिए गाहे बगाहे एक दूसरे पर वार पलटवार करते रहते हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰