अपनी लोकप्रियता खो चुके तेजस्वी यादव………………..

बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है. तमाम राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र भी चल रहा है जिसका आज (शुक्रवार) आखिरी दिन है. सदन में एसआईआर को लेकर विपक्ष हंगामा भी कर रहा है. इसी हंगामे और मुद्दे को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 25 जुलाई 2025, 09:12 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अपनी लोकप्रियता खो चुके तेजस्वी यादव………………..
Photo: UB India News Archive

बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है. तमाम राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र भी चल रहा है जिसका आज (शुक्रवार) आखिरी दिन है. सदन में एसआईआर को लेकर विपक्ष हंगामा भी कर रहा है. इसी हंगामे और मुद्दे को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कह दिया है कि उनके पास चुनाव बहिष्कार का भी विकल्प है. उनके इस बयान पर जेडीयू के दिग्गज नेता केसी त्यागी की प्रतिक्रिया आई है.

जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के ‘चुनावों के बहिष्कार’ संबंधी बयान पर कहा, “चुनाव का बहिष्कार करें या चुनाव में हिस्सा लें, उनकी पराजय तय है. जनता के बीच में वे अपनी लोकप्रियता खो चुके हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का पलड़ा अभी भी भारी है.” केसी त्यागी ने शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) को यह बयान दिल्ली में दिया है.

एसआईआर पर दिल्ली तक विपक्ष कर रहा हंगामा

बता दें कि बिहार में जारी एसआईआर के बीच ना सिर्फ प्रदेश में बल्कि दिल्ली में भी विपक्षी दलों का विरोध-प्रदर्शन जारी है. शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने एक एक्स पोस्ट में लिखा, “SIR (Special Intensive Revision) के नाम पर बिहार में हो रही वोट चोरी के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों ने अपना विरोध दर्ज किया. बिहार में JDU-BJP की सरकार जनता से वोटिंग अधिकार छीनने पर तुली है, जिसमें चुनाव आयोग उनका पूरा साथ दे रहा है. ये लोकतंत्र से खिलवाड़ है- हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे.”

इतना ही नहीं विरोध-प्रदर्शन के दौरान आज (शुक्रवार) इंडिया गठबंधन के सांसदों ने दिल्ली स्थित संसद परिसर में एसआईआर लिखे पोस्टर को फाड़कर इसका बहिष्कार किया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰