NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार!

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार की सरकार और आपराधिक घटनाओं को लेकर दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है। इसे लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी है। चिराग मेरे सामने बच्चे- मांझी जीतन राम मांझी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 27 जुलाई 2025, 08:05 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार की सरकार और आपराधिक घटनाओं को लेकर दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है। इसे लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी है।

चिराग मेरे सामने बच्चे- मांझी
जीतन राम मांझी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘देखिए, चिराग का राजनीतिक जीवन छोटा है। उनके पिता रामविलास पासवान का राजनीतिक जीवन बड़ा था। वह तुलना कर सकते थे कि बिहार में 2005 से पहले क्या था और अब क्या है। हम भी 44 साल से राजनीति में हैं और बहुत उठापटक देख चुके हैं।’

बिहार का लॉ एंड ऑर्डर पहले से बेहतर- मांझी

उन्होंने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था पर अभी उतनी सोचने की बात नहीं है, जो 2005 से पहले थी। यहां तक कि हाईकोर्ट ने कहा था कि बिहार में जंगलराज है। आज हाईकोर्ट ने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की। आज कानून व्यवस्था पहले से बेहतर है। पहले क्राइम करने के बाद अपराधी सीएम हाउस जाते थे, जहां पीड़िता को बुलाकर समझौता कराया जाता था। आज वो बात नहीं है। आज किसी के पास हिम्मत नहीं है कि वो सीएम हाउस जाए। चिराग पासवान को मालूम नहीं है कि पहले और अब में क्या बदलाव हुआ है? उनमें अनुभव की कमी है।

गया में गैंगरेप पर कार्रवाई- मांझी

उन्होंने गयाजी में हुई गैंगरेप घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस घटना के आरोपी पकड़े गए हैं, उन्हें जल्दी ही सजा मिलेगी। कानून व्यवस्था खराब हो सकती है, लेकिन उस पर तुरंत कार्रवाई हो रही है, सरकार अपना काम कर रही है।

‘सीट शेयरिंग पर 15 अगस्त तक सब साफ’

जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर कहा कि वे 2020 में भी ऐसी कोशिश कर चुके हैं। एनडीए के नेता केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार हैं। वे एनडीए के नेताओं की बैठक में अपनी बात रख सकते हैं कि उनको कितनी सीट चाहिए, लेकिन सीट के लिए इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। जहां तक एनडीए में सीट शेयरिंग का सवाल है तो संसद का मानसून सत्र चल रहा है। जुलाई में बैठक होने वाली है। अगर इस महीने बैठक नहीं हुई तो सीट शेयरिंग पर 15 अगस्त तक बात हो जाएगी।

NDA की बैठक में रखेंगे बात- मांझी

उन्होंने कहा कि जहां तक मेरी बात है तो हम एनडीए के अनुशासित सिपाही हैं। हम एनडीए की बैठक में अपनी बात रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। यह देश का सौभाग्य है कि ऐसे प्रधानमंत्री हुए हैं, जो लोकप्रियता में सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को दूसरा अंबेडकर कहना उचित नहीं है। मैं तो इतना ही जानता हूं कि वे विदेश में जाकर देश की बुराई करते हैं।

Categories: पटना
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰