तेजस्वी ने क्यों उछाला मंगल पांडेय का नाम ? ………

बिहार विधानसभा चुनाव की राजनीतिक गहमागहमी के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ी भविष्यवाणी की है। एक तरफ तेजस्वी यादव ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद वह हर हाल में मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। एनडीए किसी भी सूरत में सत्ता में नहीं आ रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पहली […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 28 जुलाई 2025, 07:26 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेजस्वी ने क्यों उछाला मंगल पांडेय का नाम ? ………
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव की राजनीतिक गहमागहमी के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ी भविष्यवाणी की है। एक तरफ तेजस्वी यादव ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद वह हर हाल में मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। एनडीए किसी भी सूरत में सत्ता में नहीं आ रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि पहली बात तो एनडीए सत्ता में नहीं आ रहा है। अगर बीजेपी को सीएम बनाना होगा तो अंदर की बात बता रहा हूं ये लोग मंगल पांडेय को ही सीएम बनाएंगे। हम बता रहे हैं, मंगल पांडेय किसी लफड़े में नहीं रहते हैं। मंगल पांडेय सबसे बनाकर चलते हैं और सदन में चुपचाप बैठे रहते हैं।

सुशील कुमार मोदी के शागिर्द रहे हैं मंगल पांडेय

यहां बता दें कि मंगल पांडेय बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के शागिर्द रहे हैं। सुशील मोदी के प्रयास से ही मंगल पांडेय का बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष तक बनाया गया था। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश का प्रभारी समेत अलग-अलग मौकों पर मंगल पांडेय को बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी मिलती रही है। मंगल पांडेय बिहार की राजनीति में और खासकर बीजेपी में हमेशा से प्रमुख चेहरे रहे हैं। वह लंबे समय से बिहार में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं।

तेजस्वी ने क्यों उछाला मंगल पांडेय का नाम?

राजनीति के जानकार मानते हैं कि चुनावी मौसम में तेजस्वी यादव ने रणनीति के तहत मंगल पांडेय का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए उछाला है। 1990 के बाद से बिहार की राजनीति में पिछड़ा और अतिपिछड़े की धमक रही है। वो चाहे मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हो या इससे पहले राबड़ी देवी और उनके पति लालू प्रसाद यादव सभी इसी बिरादरी की राजनीतिकी पृष्ठभूमि से आते रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से जगन्नाथ मिश्रा बिहार की राजनीति में आखिरी ब्राह्मण मुख्यमंत्री रहे हैं।

पिता लालू की तरह कंफ्यूजन वाला दांव खेल रहे तेजस्वी

मौजूदा दौर में भी भले ही तेजस्वी यादव A टू Z और ‘BAAP’ (बहुजन, आधी आबादी, अगड़ा और पिछड़ा) की बात करते हैं, लेकिन उनका असल फोकस पिछड़ा, अतिपिछड़ा और दलित समुदाय पर ही रहता है। तेजस्वी यादव भली-भांति समझते हैं कि अगर बिहार में यह मैसेज फैल गया कि एनडीए अगर जीतती है तो बीजेपी ब्राह्मण जाति से आने वाले मंगल पांडेय को मुख्यमंत्री बनाएगी तो इसका पूरे गठबंधन को नुकसान हो सकता है। ब्राह्मण मुख्यमंत्री के नाम पर पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित वोटों का धुर्वीकरण हो सकता है, जिसका सीधा फायदा महागठबंधन को हो सकता है।

यहां याद दिला दें कि तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव भी चुनावी मौसम में इस तरह का कंफ्यूजन पैदा करने के माहिर खिलाड़ी रहे हैं। हालिया उदारहण पर नजर डालें तो 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान लालू यादव ही वह पहले विपक्षी नेता रहे जिन्होंने बीजेपी 400 पार के नारे पर कहा कि इन लोगों को इनती सीटें क्यों चाहिए, कहीं ये संविधान तो नहीं बदलना चाह रहे। इससे पहले 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने केवल इतना कहा था आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिए। इसपर लालू यादव पूरे चुनाव के दौरान यही कहते रहे कि बीजेपी आरक्षण खत्म करना चाहती है।

तेजस्वी का ‘ब्राह्मण’ वाला दांव चला तो NDA को होगा नुकसान

ऐसे में तेजस्वी यादव की ओर से ब्राह्मण बिरादरी से आने वाले मंगल पांडेय का नाम उछाला जाना भी उसी राजनीति का एक हिस्सा हो सकता है। दरअसल, बीजेपी पिछले कुछ समय से अतिपिछड़े बिरादरी से आने वाले डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी के चेहरे को आगे करने की कोशिश में है। हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान सम्राट चौधरी ही उनके साथ रोड शो में नजर आते रहे हैं। इसके अलावा बिहार सरकार के ज्यादातर कार्यक्रमों में सीएम नीतीश के साथ सम्राट चौधरी को ही तवज्जो मिलता रहा है। इसके अलावा बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ओबीसी समाज से आने का खूब प्रचार प्रसार करती है। हालांकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार आरोप लगाते हैं कि पीएम मोदी जन्मजात ओबीसी नहीं हैं। जब गुजरात में वह मुख्यमंत्री बने तब उन्होंने खुद से अपनी जाति को ओबीसी कैटेगरी में डाल दिया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰