महागठबंधन की सरकार बनती है तो शराबबंदी कानून की समीक्षा हो सकती है …………

बिहार में शराबबंदी को लेकर RJD नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो शराबबंदी पर दोबारा विचार किया जा सकता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बारे में लोगों और सरकारी अफसरों से बात की जाएगी। उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 28 जुलाई 2025, 07:30 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महागठबंधन की सरकार बनती है तो शराबबंदी कानून की समीक्षा हो सकती है …………
Photo: UB India News Archive

बिहार में शराबबंदी को लेकर RJD नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो शराबबंदी पर दोबारा विचार किया जा सकता है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बारे में लोगों और सरकारी अफसरों से बात की जाएगी। उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। बिहार में शराबबंदी 9 साल पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लागू की थी। तेजस्वी यादव ने कहा, ‘अगर किसी भी मुद्दे पर कोई सवाल उठता है, तो उस पर चर्चा होनी चाहिए। वे शराबबंदी के मुद्दे पर खुली चर्चा के लिए तैयार हैं। सरकार बनने पर समाज के बुद्धिजीवियों से भी इस बारे में बात की जाएगी।’

शराबबंदी पर स्टैंड बदलने वाले हैं तेजस्वी?

वैसे, जिस वक्त बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुआ था, उस वक्त आरजेडी नीतीश सरकार में शामिल थी। तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम थे। अब राजद विपक्ष में है। तेजस्वी यादव ने अक्सर शराबबंदी के फेल होने और नकली शराब से लोगों की मौत के मुद्दे को उठाते रहते हैं। अब समय के साथ शराबबंदी पर राजद या यूं कहें कि तेजस्वी ने स्टैंड बदलने के संकेत दिए हैं। वैसे, बिहार चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे प्रशांत किशोर ने बिना लाग-लपेट के वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो शराबबंदी कानून को हटा देगी।

2016 में लागू हुई थी शराबबंदी कानून

बिहार में 2016 से शराबबंदी लागू है। नीतीश सरकार का दावा है कि इससे सामाजिक समस्याओं को कम करने में मदद मिली है, लेकिन सरकार को राजस्व का नुकसान भी हुआ है। साथ ही, शराब माफिया भी बढ़ गए हैं। ऐसा कहा जाता है कि शराबबंदी से सरकार को हर साल लगभग 3000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। इससे शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी योजनाओं पर असर पड़ रहा है।

नीतीश को मिला था महिलाओं का समर्थन

नीतीश कुमार ने जब शराबबंदी लागू की थी, तो महिलाओं ने उनकी पार्टी को बहुत समर्थन दिया था। पहले शराबबंदी की आलोचना भी हुई थी। यहां तक कि हाई कोर्ट ने भी इस कानून को रद्द कर दिया था और इसके नियमों को ‘अनुचित और कठोर’ बताया था।

2018 में शराबबंदी कानून में दी गई थी ढील

2018 में नीतीश कुमार की सरकार ने कानून में कुछ बदलाव किए थे। उन्होंने शराब की बोतलें मिलने पर परिसर को सील करने या नशे में पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के घर या गाड़ी को जब्त करने जैसे नियमों में ढील दी थी।

 

Categories: पटना
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰