हम चाचा को कहेंगे कि मुझे मुख्यमंत्री बनाएं………..

साल 2025 की शुरुआत में जब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि छोटे भाई नीतीश कुमार के लिए उनके घर के दरवाजे हमेशा से खुले हैं। वह अगर फिर से महागठबंधन में आते हैं तो वह उन्हें माफ कर देंगे और साथ में मिलकर काम करेंगे। लालू यादव का यह बयान आने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 28 जुलाई 2025, 08:13 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हम चाचा को कहेंगे कि मुझे मुख्यमंत्री बनाएं………..
Photo: UB India News Archive

साल 2025 की शुरुआत में जब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि छोटे भाई नीतीश कुमार के लिए उनके घर के दरवाजे हमेशा से खुले हैं। वह अगर फिर से महागठबंधन में आते हैं तो वह उन्हें माफ कर देंगे और साथ में मिलकर काम करेंगे। लालू यादव का यह बयान आने के बाद उनके बेटे तेजस्वी यादव लगातार अलग-अलग मंचों पर कहते रहे कि नीतीश कुमार के साथ अब वह कोई गठबंधन नहीं करेंगे।

2025 का विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तेजस्वी यादव के सुर बदलने लगे हैं। तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट आने के बाद जनता दल युनाइटेड यानी चाचा नीतीश कुमार से गठबंधन को तैयार हो गए हैं।

एक यूट्यब चैनल के कॉन्क्लेव में तेजस्वी यादव से पूछा गया- ‘चुनाव रिजल्ट आने के बाद अगर बीजेपी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री हीं बनाया, जैसा कि आप भी लगातार दावा कर रहे हैं। ऐसे में अगर किसी सुबह चाचा यानी नीतीश कुमार भतीजे के पास चाय पीने आ जाएं और कहें- तेजस्वी मैं तुम्हारे पास आया हूं, बड़े भाई के पास आया हूं। बीजेपी वालों ने मुझे धोखा दिया है।’

इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा- ‘चाचा आप 20 साल से मुख्यमंत्री रहे, अब पांच साल भतीजे को दीजिए।’

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर चुनाव के बाद महागठबंधन की सीटें थोड़ी बहुत कम रही गई, वैसे मुझे विश्वास है कि इस बार बिहार की जनता स्पष्ट बहुत देगी, मैं ही सरकार बनाउंगा। लेकिन फिर भी फ्यूचरिस्टिक सवाल की बात करें, अगर-मगर हुआ तो मैं चाचा से कहूंगा कि सीटें मेरी ज्यादा है। अब दे दीजिए हमको मौका। हम चाचा को कहेंगे कि मुझे मुख्यमंत्री बनाएं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि लेकिन मैं यह भी बता दूं कि जो बीजेपी का ऑपरेशन चल रहा है उससे यही लगता है कि चुनाव के बाद जेडीयू बचेगी ही नहीं। अभी से जेडीयू बीजेपी का प्रकोष्ठ बना हुआ है। जेडीयू में आरएसएस कोटा भी चल रहा है। दामाद जी लोग आरएसएस कोटा से पद पा जा रहे हैं। अमित शाह के कोटे से कोई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बन जाता है। जेडीयू के अभी वर्किंग प्रेसीडेंट संजय झा हैं वह अरुण जेटली के कोटा से जेडीयू में आए हैं। वह पूरी तरह से बीजेपी के आदमी हैं। जेडीयू के जो भी मंत्री वगैरह हैं वह भी बीजेपी से हाथ मिला चुके हैं। वे सभी समझ चुके हैं कि नीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक रूप से, उम्र के पड़ाव की वजह से खत्म हो चुके हैं। संजय झा जैसे लोग पूरी तरह से जेडीयू को बीजेपी में ले जाने के लिए तैयार बैठे हैं।

यहां याद दिला दें कि नीतीश कुमार जब दूसरी बार तेजस्वी यादव के साथ मिलकर सरकार चला रहे थे तब गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि अब नीतीश कुमार के लिए एनडीए में आने के सारे दरवाजे बंद हैं। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कराए गए सर्वे में बिहार में एनडीए की हालत ठीक नहीं होने पर नीतीश कुमार को दोबारा एनडीए में लाया गया। इसके बाद लोकसभा चुनाव में जेडीयू ने बीजेपी से बेहतर स्ट्राइक रेट के साथ 12 लोकसभा सीटें जीती। आलम यह है कि इस वक्त केंद्र की सरकार भी नीतीश कुमार के रहमोकरम पर चल रही है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰