बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन की आज अहम बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीतियों को धार देने में जुट गई हैं. इसी क्रम में आज, 30 जुलाई को, महागठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. यह बैठक राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव के पटना स्थित आवास (1 पोलो […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 30 जुलाई 2025, 08:14 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन की आज अहम बैठक
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीतियों को धार देने में जुट गई हैं. इसी क्रम में आज, 30 जुलाई को, महागठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. यह बैठक राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव के पटना स्थित आवास (1 पोलो रोड) पर दोपहर 1 बजे से शुरू होगी.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की अहम बैठक शुरू हो गई है, जिसकी अध्यक्षता तेजस्वी यादव कर रहे हैं. इस बैठक में महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता शामिल हैं. महागठबंधन समन्वय समिति के सभी सदस्य भी इस बैठक में मौजूद हैं.

महागठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमिटी की अहम बैठक आज

महागठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक आज दोपहर 1 बजे से बुलाई गई है. बैठक में सीट बंटवारे समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी, इसलिए यह राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. कांग्रेस की ओर  से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान बैठक में शिरकत करेंगे. वहीं, मुकेश सहनी पटना में मौजूद नहीं हैं, इसलिए वे इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे.

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी चुनावी मोर्चे पर बड़ी घोषणा कर दी है. उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह करने का ऐलान किया है. इस फैसले को चुनाव से पहले सरकार की जनसंपर्क नीति और महिलाओं को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰