तेजस्वी का सता रहा डर या BJP का है प्रेशर

महागठबंधन के नेतृत्वकर्ता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चिंता बढ़ा दी है। राजद के युवराज तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के शासन के विरुद्ध जिन मुद्दों को खड़ा किया या जिन घोषणाओं को सत्ता में आने के बाद पूरा करने की इच्छा बताई, उसका प्रभाव यह हुआ कि नीतीश कुमार ने अपनी नीतियां […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 30 जुलाई 2025, 08:44 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेजस्वी का सता रहा डर या BJP का है प्रेशर
Photo: UB India News Archive

महागठबंधन के नेतृत्वकर्ता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चिंता बढ़ा दी है। राजद के युवराज तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के शासन के विरुद्ध जिन मुद्दों को खड़ा किया या जिन घोषणाओं को सत्ता में आने के बाद पूरा करने की इच्छा बताई, उसका प्रभाव यह हुआ कि नीतीश कुमार ने अपनी नीतियां बदली और जिस मुफ्तखोरी योजना पर लगातार तंज कसते रहे, आज उसी के शरण में चले गए। क्या नीतीश कुमार आगामी विधानसभा चुनाव की सफलता पर संदेह कर रहे है? क्या आगामी विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर होने जा रही है, जानते हैं…।

X हैंडल बना चुनावी हथियार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोशल मीडिया के प्रयोग में महारथ हासिल हो गई है। कभी मोबाइल इस्तेमाल पर भड़कने वाले नीतीश कुमार ने बड़े ही अच्छे तरीके से सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर उसे सरकार की घोषणा बॉक्स बना डाला। ऐन चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो x हैंडल पर कई घोषणा कर न केवल अपना फॉलोवर बढ़ाया बल्कि, वोटर्स बढ़ाने की भी कोशिश की। जानिए हाल के दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x हैंडल पर क्या क्या घोषणाएं की?

1. आशा, ममता कार्यकर्ता

सीएम नीतीश कुमार ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट कर लिखा- ‘ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा और ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपये की जगह 3 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपये की जगह 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।

2. पत्रकार पेंशन

बिहार पत्रकार पेंशन योजना की बढ़ोतरी की घोषणा भी पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने x हैंडल पर की थी। मंगलवार को इस संशोधन को कैबिनेट से भी मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह ऐलान किया था कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पात्र पत्रकारों को अब हर महीने 6 हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये पेंशन की राशि सरकार देगी। मौत के बाद आश्रितों को मिलने वाली रकम भी अब दो गुना से अधिक कर दी गई है। अब पत्रकारों के आश्रितों को भी 10 हजार मिलेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 125 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा भी x हैंडल पर ही दी थी। इस घोषणा के बाद राज्य के उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि इससे राज्य के एक करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा।

4. कलाकारों को तीन हजार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के कलाकारों की भी चिंता करते हुए x हैंडल पर लिखा कि हर कलाकारों को तीन हजार रुपये मिलेंगे।

5. पेंशन बढ़ा

बिहार के वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन में भारी बढ़ोतरी की है। अब लाभार्थियों को हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये मिलेंगे। इस फैसले से 1 करोड़ 9 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा।

क्या कहते हैं विपक्षी दल

मुख्य विपक्षी दल आरजेडी नीतीश कुमार की इन घोषणाओं पर कहती है कि यह उनका स्वभाव नहीं है। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि इस वक्त नीतीश कुमार नहीं बल्कि बीजेपी बिहार में सरकार चला रही है। नीतीश कुमार को पता ही नहीं है कि उनकी सरकार क्या घोषणाएं कर रही है। बीजेपी को तेजस्वी यादव का डर सता रहा है। एनडीए मान चुका है कि कुछ भी कर लें, लेकिन इस बार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता है। इसलिए हताशा में बीजेपी नीतीश कुमार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लेकर इस तरह की घोषणाएं कर रही है।

नीतीश सरकार से नाराज है जनता

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से घोषणा दर घोषणा करना अच्छे संकेत नहीं है। नीतीश कुमार चुनाव से पहले इस तरह से धड़ाधड़ घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री में नहीं शुमार किए जाते रहे। ये कहा करते थे कि मुफ्तखोरी की आदत जनता को नहीं लगाना चाहिए। पर इधर पत्रकारों की पेंशन बढ़ाने का मामला कई साल से लंबित था, सो पूरा हो गया।

मुफ्त बिजली भी दे दी गई। इससे साफ संकेत हैं कि सरकारी तंत्र या पार्टी सिस्टम से उन्हें जानकारी मिली होगी कि वर्तमान सरकार से काफी लोग नाराज हैं। इसलिए तेजस्वी यादव के विरुद्ध लड़ाई को आसान करने के लिए अचानक से मेहरबान हो गए और साथ ही तेजस्वी जिन मुद्दों के सहारे सत्ता पाना चाहते हैं उन मुद्दों को ही उनके हाथ से छीन लिया।

ये जो घोषणाओं का संसार खड़ा कर रहे हैं नीतीश कुमार, उसकी मंशा भी यही है कि चुनाव के दौरान लाभार्थी का एक बड़ा वर्ग तैयार किया जाए।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰