लालू यादव का ‘जातीय दांव’, क्या बिहार चुनाव में होगा बड़ा उलटफेर?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन हो चुका है. नए कार्यकारी सदस्यों की भी सूची तीन दिन पहले 23 जुलाई को निकल चुकी है. इसके चुनाव से पहले आरजेडी के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की भी अदला-बदली की गई. जातीय समीकरण चुनावी नैया पार कराने में मददगार! वैसे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 30 जुलाई 2025, 09:02 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लालू यादव का ‘जातीय दांव’, क्या बिहार चुनाव में होगा बड़ा उलटफेर?
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन हो चुका है. नए कार्यकारी सदस्यों की भी सूची तीन दिन पहले 23 जुलाई को निकल चुकी है. इसके चुनाव से पहले आरजेडी के विभिन्न प्रकोष्ठों  के अध्यक्षों की भी अदला-बदली की गई.

जातीय समीकरण चुनावी नैया पार कराने में मददगार!

वैसे तो यह चयन रूटीन वर्क है, लेकिन चुनाव से पहले जिस तरह से कार्यकारी सदस्यों का चयन किया गया है इससे साफ दिख रहा है कि लालू प्रसाद यादव जातीय समीकरण के आधार पर सदस्यों का चयन किये हैं, जो बिहार विधानसभा चुनाव की नैया पार करने में काफी मददगार साबित हो सकती है.

लालू प्रसाद यादव शुरू दौर से ही जातीय समीकरण साधने के माहिर रहे हैं, यही वजह है कि एम-वाय समीकरण आज भी लालू प्रसाद यादव के साथ है. नए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलाकर कुल 29 सदस्यों का चयन किया गया है. इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष तो लालू प्रसाद यादव ही रहे, लेकिन उपाध्यक्ष, प्रधान महा सचिव, राष्ट्रीय महासचिव और सचिव तथा कोषाध्यक्ष के पद पर कहीं ना कहीं जातीय समीकरण साधने की पूरी कोशिश की गई है.

जातीय गणना सर्वे के अनुसार एक जाति में यादव की संख्या 14 % से अधिक है तो मुस्लिम की संख्या भी करीब 18% है और लालू प्रसाद यादव  ने जातीय समीकरण के हिसाब से यादव और मुस्लिम को आगे करने में परहेज नहीं किया तो सवर्ण दलित और अतिपिछड़ा को भागीदारी देकर बड़ा दांव खेल दिया है. इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 29 में से सात सदस्य यादव हैं.

खुद लालू प्रसाद यादव के अलावा उपाध्यक्ष में पहला नाम राबड़ी देवी का है तो राष्ट्रीय महासचिव में चार यादव और सचिव में एक यादव को जगह दी गई है. बड़े पदों में मुस्लिम को भी इग्नोर नहीं किया गया है. उपाध्यक्ष में महबूब अली कैसर का नाम रखा गया है, जो खगड़िया जिले से आते हैं. वहीं आरजेडी के पुराने कद्दावर नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया है, जो मुस्लिम वोटर साधने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव में विधान परिषद सैयद फजल अली को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रखा गया है. हालांकि लालू प्रसाद यादव शुरू दौर से जातीय राजनीति करने में माहिर रहे हैं और उन्होंने स्वर्ण को कभी वह पीछे नहीं रखा है. खासकर राजपूत जाति को इस बार भी अगली पंक्ति में रखने का काम किया है. कहा जा रहा था कि जगदानंद सिंह नाराज हैं तो उनको राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

सुनील कुमार सिंह जो राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई माने जाते हैं, उनको कोषाध्यक्ष का पद बरकरार रखा गया है. इसके साथ ही लालू प्रसाद यादव ने अति पिछड़ा और दलित सदस्यों की भी संख्या अच्छी खासी रखी है, जिसमें खुद लालू प्रसाद यादव के अलावा उपाध्यक्ष में पहला नाम राबड़ी देवी का है तो राष्ट्रीय महासचिव में चार यादव और सचिव में एक यादव को जगह दी गयी है.

बड़े पदों में मुस्लिम को भी इग्नोर नहीं किया गया है. उपाध्यक्ष में महबूब अली कैसर का नाम रखा गया है जो खगड़िया जिले से आते हैं तो आरजेडी के पुराने कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया है जो मुस्लिम वोटर साधने में अहम भूमिका निभा सकते हैं .इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव में विधान परिषद सैयद फजल अली को राष्ट्रीय कार्यकारिणी रखा गया है.

हालांकि लालू प्रसाद यादव शुरू  दौर से जातीय राजनीति करने में माहिर रहे हैं और स्वर्ण को कभी वह पीछे नहीं रखा है. खासकर राजपूत जाति को इस बार भी अगली पंक्ति में रखने का काम किया है. कहा जा रहा था कि  जगदानंद सिंह नाराज हैं तो उनको राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है ,  सुनील कुमार सिंह जो राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई माने जाते हैं उनको कोषाध्यक्ष का पद बरकरार रखा गया है. इसके साथ ही लालू प्रसाद यादव ने अति पिछड़ा और दलित सदस्यों की भी संख्या अच्छी खासी रखी है.

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रकोष्ठों में भी चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरण साधा गया है. इसमें 6 प्रकोष्ठों का नया अध्यक्ष बनाया गया है, जिसमें दो-दो प्रकोष्ठ में राजपूत जाति को रखा गया है. राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ में डॉ. कांति सिंह जो पूर्व मंत्री रहीं, उनको जगह दी गई है तो जगदानंद सिंह के बेटे सांसद सुधाकर सिंह को राष्ट्रीय किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाकर राजपूत वोटरों को साधने की कोशिश की गई है. लोकसभा चुनाव में शाहाबाद पर जिस तरह महागठबंधन विजय हासिल की थी अब उसे किसी भी तरह से आरजेडी चूकना नहीं चाहती.

शाहाबाद क्षेत्र से आने वाले नेताओं का खास ख्याल

यही वजह है कि शाहाबाद क्षेत्र से आने वाले नेताओं को हर जगह विशेष रूप में जगह दी गई है. राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा को बनाया गया है. अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में मोहम्मद अली अशरफ फातमी जो पूर्व मंत्री रहे, उनको जगह दी गई है तो अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रकोष्ठ के अध्यक्ष में पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को जगह दी गई है. राष्ट्रीय छात्र प्रकोष्ठ में यादव को जगह देते हुए नवल किशोर यादव को अध्यक्ष बनाया गया है.

कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रकोष्ठ हो या राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभी जगह पर जाति पर विशेष ध्यान दिया गई है. मुस्लिम यादव को पहले की तरह साथ रखते हुए पिछड़ा दलित और स्वर्ण समुदाय सभी को जोड़ते हुए लालू प्रसाद यादव ने रणनीति तैयार की है, जो आगामी चुनाव में कहीं ना कहीं बड़ा फायदा हो सकता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰