जदयू सांसद जदयू विधायक के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर ……………

बिहार के भागलपुर में जदयू के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच विवाद ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. जदयू सांसद अजय कुमार मंडल ने अपनी ही पार्टी के विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ घोघा थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है. सांसद ने आरोप लगाया है कि विधायक ने सार्वजनिक मंचों और मीडिया के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 14 अगस्त 2025, 07:49 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जदयू सांसद जदयू विधायक के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर ……………
Photo: UB India News Archive

बिहार के भागलपुर में जदयू के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच विवाद ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. जदयू सांसद अजय कुमार मंडल ने अपनी ही पार्टी के विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ घोघा थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है. सांसद ने आरोप लगाया है कि विधायक ने सार्वजनिक मंचों और मीडिया के माध्यम से उनके खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, जिससे उनकी व्यक्तिगत और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा है.

एफआईआर में अजय मंडल ने विशेष रूप से उस बयान का उल्लेख किया है जिसमें विधायक गोपाल मंडल ने उन पर “रखैल रखने” जैसे आपत्तिजनक आरोप लगाए थे. सांसद का कहना है कि यह आरोप पूरी तरह से असत्य और निराधार है और इससे न केवल उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, बल्कि उनके परिवार की सामाजिक छवि भी प्रभावित हुई है. उन्होंने इसे चरित्र हनन और मानहानि का मामला बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

सांसद ने अपने आवेदन के साथ वीडियो फुटेज और समाचार पत्रों की कटिंग को साक्ष्य के रूप में संलग्न किया है, ताकि पुलिस उचित धाराओं में मामला दर्ज कर सके. यह विवाद जदयू के भीतर गुटबाजी और आंतरिक तनाव को उजागर करता है, जो आगामी चुनावी माहौल में और अधिक राजनीतिक चर्चा का विषय बन सकता है.

मेरी छवि खराब हो रही: अजय मंडल

अपने आवेदन में अजय मंडल ने गोपाल मंडल के आरोपों पर लिखा है, “सार्वजनिक स्थल पर बिना किसी प्रमाण के मेरे ऊपर लगाया गया आरोप पूर्णतः असत्य, निराधार और अपमानजनक है. इसका उद्देश्य मेरी सार्वजनिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना और मुझे मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक रूप से हानि पहुंचाना है. इस बयान के कारण मेरी छवि समाज, रिश्तेदारों और परिचितों में खराब हो रही है.”

‘गोपाल मंडल की आपराधिक छवि’

सांसद अजय मंडल ने गोपाल मंडल की छवि को आपराधिक बताया है. उन्होंने आवेदन में लिखा है, “माननीय विधायक गोपाल मंडल जी की आपराधिक छवि रही है. कई थानों में इनके बहुत से गंभीर मामले लंबित हैं. वे अपने आप को आपराधिक मामलों से जोड़ते हुए खुद को दबंग बताते हैं.” अजय मंडल ने थानाध्यक्ष से इस पूरे मामले में कार्रवाई करने की मांग की है.

बता दें कि जेडीयू विधायक गोपाल मंडल आए दिन बेतुका बयान देते रहते हैं. सबसे बड़ी बात है कि पार्टी कोई कार्रवाई नहीं करती है. ना ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुनते हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰