क्या है ओवैसी का सीमांचल प्लान………………

बिहार के सीमांचल में असदुद्दीन औवैसी की न्याय यात्रा जारी है। सीमांचल न्याय यात्रा के तीसरे दिन वह किशनगंज से पूर्णिया पहुंचेंगे। इसके बाद उनकी यात्रा डगरुआ और बायसी होते हुए अमौर तक पहुंचेगी। इस दौरान ओवैसी ने खुलकर तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उनकी यात्रा 27 सितंबर को कटिहार पहुंचेगी। इस यात्रा से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 26 सितंबर 2025, 11:08 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या है ओवैसी का सीमांचल प्लान………………
Photo: UB India News Archive

बिहार के सीमांचल में असदुद्दीन औवैसी की न्याय यात्रा जारी है। सीमांचल न्याय यात्रा के तीसरे दिन वह किशनगंज से पूर्णिया पहुंचेंगे। इसके बाद उनकी यात्रा डगरुआ और बायसी होते हुए अमौर तक पहुंचेगी। इस दौरान ओवैसी ने खुलकर तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उनकी यात्रा 27 सितंबर को कटिहार पहुंचेगी। इस यात्रा से पहले भी ओवैसी खुलकर महागठबंधन के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उनकी यह नाराजगी आरजेडी को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

2020 विधानसभा चुनाव में भी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने सीमांचल में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद उनके अधिकतर विधायक आरजेडी में शामिल हो गए थे। इसके बाद भी ओवैसी ने महागठबंधन में शामिल होने की कोशिश की, लेकिन आरजेडी ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया। इससे नाराज ओवैसी अपने पुराने विधायकों और गठबंधन के साथियों को सबक सिखाने के इरादे से रैली कर रहे हैं।

2020 में सीमांचल में हर पार्टी का प्रदर्शन
पार्टी चुनाव लड़ा जीत
कांग्रेस 8 सीट 5 सीट
राजद 11 सीट  1 सीट
लेफ्ट 2 सीट 1 सीट
बीजेपी 11 सीट 8 सीट
जेडीयू 10 सीट 4 सीट
वीआईपी 2 सीट 0 सीट
हम 1 सीट 0 सीट
एआईएमआईएम 19 सीट 5 सीट

महागठबंधन का प्रदर्शन

2020 में महागठबंधन ने सभी 24 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि, गठबंधन को सिर्फ सात सीट में ही जीत मिली थी। आरजेडी 14 सीट पर लड़ी, लेकिन एक ही सीट जीत पाई। वहीं, कांग्रेस 8 सीट पर लड़ी और पांच में जीत हासिल की। लेफ्ट 2 सीट पर लड़ी और दो जीतने में सफल रही। महागठबंधन को कुल 35.83 % वोट मिले।

एनडीए का प्रदर्शन

एनडीए गठबंधन ने भी सभी 24 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और 12 पर जीत दर्ज की थी। एनडीए का स्ट्राइक रेट 50% रहा था। 10 सीटों पर लड़ने वाली जेडीयू को चार पर जीत मिली थी। वहीं, बीजेपी  11 सीट पर लड़ी और 8 जीती। वीआईपी दो सीट पर चुनाव लड़ी, लेकिन उसे दोनों में हार का सामना करना पड़ा। मांझी की हम को भी एक सीट मिली थी, लेकिन वहां भी उन्हें जीत नहीं मिली। एनडीए को सीमांचल में कुल 35.98 % वोट मिले।

क्या है ओवैसी का प्लान?

ओवैसी का कहना है कि पिछले चुनाव में उन्होंने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था और पांच सीटें जीती थीं, लेकिन उनके चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने आरजेडी को गठबंधन का प्रस्ताव दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन मुस्लिम वोट तो चाहता है, लेकिन उनका प्रतिनिधित्व नहीं चाहता है। इसी वजह से वह सीमांचल के लोगों के लिए न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। उनका कहना है कि आरजेडी में शामिल होने वाले विधायकों ने यहां के लोगों के साथ धोखा किया है। बीजेपी ने नए कानून लाकर मुसलमानों का हक छीना है। इससे साफ है कि ओवैसी सीमांचल में पहले से ज्यादा सीट जीतकर अपने विधायकों की संख्या बढ़ाना चाहते हैं, ताकि गठबंधन की स्थिति बनने पर उन्हें भी फायदा मिल सके।

Categories: पटना
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰