बिहार विधानसभा चुनाव : अमित शाह का प्रयोग ,फिजा में तैर रहा भाजपा के कई कद्दावर नेताओं का नाम …………………

बिहार विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए इतना महत्वपूर्ण हो गया है कि अब वे इस ‘रण’ में केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ कई कद्दावर नेताओं को इस चुनावी जंग में उतारने पर विचार कर रही है? बीजेपी गलियारे की माने तो बिहार विधानसभा का चुनाव केंद्रीय मंत्री अमित शाह के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 29 सितंबर 2025, 08:59 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा चुनाव : अमित शाह का प्रयोग ,फिजा में तैर रहा भाजपा के कई कद्दावर नेताओं का नाम …………………
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए इतना महत्वपूर्ण हो गया है कि अब वे इस ‘रण’ में केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ कई कद्दावर नेताओं को इस चुनावी जंग में उतारने पर विचार कर रही है? बीजेपी गलियारे की माने तो बिहार विधानसभा का चुनाव केंद्रीय मंत्री अमित शाह के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार विधासनसभा चुनाव का चेहरा भले राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हो, पर इस अभियान की ड्राइविंग सीट पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह बैठे हैं। और कहा जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमिता शाह इंटेलिजेंस की रिपोर्ट को लेकर परेशान हैं। उन्हें चुनावी ग्राउंड से बहुत खुश होने वाली रिपोर्ट नहीं मिल रही है। कई विधायकों पर एंटी इनकंबेसी का खतरा मंडरा रहा है तो कुछ विधायकों के प्रति जनता की काफी नाराजगी दिख रही है। ऐसे में एक रणनीति के तहत कुछ खास खास महत्व वाली सीटों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी के नामचीन बड़े नेताओं को जंग में उतारकर हर हाल जीत सुनिश्चित करने की सोच रहे हैं। आइए जानते हैं- बीजेपी कार्यालय में हो रही चर्चा में किन-किन कद्दावर नेताओं का नाम फिजा में तैर रहा है!

पूर्णिया से दिलीप जायसवाल
बिहार विधानसभा के चुनावी जंग में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के भी उतरने की संभावना प्रबल है। वैसे यह सीट बीजेपी की है। यहां से विजय खेमका विधायक हैं। इनके खिलाफ नाराजगी काफी है। इधर पप्पू यादव के कांग्रेस से बढ़ते संबंध के बाद पूर्णिया विधानसभा की लड़ाई काफी मुश्किल हो गई है। इसलिए बीजेपी डॉ. दिलीप जायसवाल पर किस्मत आजमाने को सोच रही है।
बेगूसराय से गिरिराज सिंह
बीजेपी के रणनीतिकार बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह को विधासनसभा 2025 की जंग लड़नी पड़ सकती है। वजह बिलकुल साफ है कि बीजेपी हर हाल में जीत सुनिश्चित करना चाहती है। फिलहाल यहां से बीजेपी के कुंदन कुमार विधायक हैं।

राघोपुर से नित्यानंद राय
राघोपुर विधानसभा से राजद के ‘युवराज’ और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधायक हैं। ये राजद का ‘गढ़’ रहा है। बीजेपी हर हाल में जीत को देखते केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद सिंह को चुनाव लड़ाना चाह रही है। वैसे एक बार जदयू के टिकट पर सतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को राघोपुर से परास्त किया था। पूर्व विधायक सतीश कुमार अभी बीजेपी में हैं।

नरकटियागंज से सतीश दुबे
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे भी विधासनसभा जंग लड़ते दिख जाए तो आश्चर्य नहीं। बीजेपी के रणनीतिकार इन्हें नरकटियागंज से उतारना चाहती है। यहां से तो वैसे भाजपा की रश्मि वर्मा विधायक हैं। पर पिछले दिनों इनका झुकाव राजद की तरफ हो गया था। शक्ति परीक्षण के समय इनका आचरण पार्टी विरुद्ध माना गया था।

छपरा से राजीव प्रताप रूडी
छपरा विधानसभा को राजद के कब्जे से छुड़ाने को संभव है कि बीजेपी के रणनीतिकारों को राजीव प्रताप रूडी को विधानसभा के चुनावी जंग में उतारना पड़े। छपरा से राजद के अवध बिहारी चौधरी विधायक हैं। यहां से पिछली बार बीजेपी के ओम प्रकाश यादव को पराजय मिली थी।

दानापुर से रामकृपाल यादव
बीजेपी के रणनीतिकार इस बार दानापुर की ‘जंग’ में पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को उतार कर जीतना चाहती है। यहां से राजद के रीत लाल यादव विधायक हैं। इनके विरुद्ध रामकृपाल यादव को उतार कर जीत सुनिश्चित करना चाहती है।

औरंगाबाद से सुशील सिंह
औरंगाबाद से कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह विधायक हैं। इन्हें हराने के लिए बीजेपी पूर्व संसद सुशील कुमार सिंह को चुनावी जंग में उतारने का मन बना रही है।

भागलपुर से अश्वनी चौबे
भागलपुर विधासनसभा से कांग्रेस के अजीत शर्मा काफी दमदार उम्मीदवार हैं। वर्तमान ने अजीत शर्मा विधायक भी हैं। इन्हें परास्त करने बीजेपी के रणनीतिकार पूर्व मंत्री अश्वनी चौबे को उतारने जा रही है।

किशनगंज से शहनवाज हुसैन
किशनगंज अभी कांग्रेस के हवाले हैं। यहां से इजरायल हुसैन कांग्रेस के विधायक हैं। बीजेपी इस बार चुनावी जंग जीतने के लिए पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन को उतारना चाह रही है। वैसे एक जानकारी यह भी मिल रही है कि शाहनवाज हुसैन ने अपनी रुचि अररिया और भागलपुर विधानसभा के बारे में प्रकट की है।

पटना साहिब से सम्राट चौधरी
चर्चा तो यह भी है कि सम्राट चौधरी पटना साहिब से चुनावी जंग लड़ सकते हैं। पटना साहिब से नंदकिशोर यादव कई बार से विधायक रहे हैं। पर उम्र को देखते इन्हें चुनाव नहीं लड़वाया जा सकता है। पटना साहिब में कुशवाहा की संख्या ज्यादा है। इस लिहाजन सम्राट चौधरी चुनावी जंग में उतर सकते हैं। इनकी दूसरी इच्छा खगड़िया विधानसभा से लड़ने की भी है। खगड़िया से कांग्रेस के छत्रपति यादव विधायक हैं।

जीरादेई से मंगल पांडेय
राज्य के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय जीरादेई विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। यहां से सीपीई के अमरजीत कुशवाहा विधायक हैं। वैसे मंगल पांडेय को सिवान लड़ने की भी चर्चा है। लेकिन मंगल पांडेय की अपनी।इच्छा कुम्हार विधानसभा से चुनाव लड़ने की है।

युद्ध और प्रेम में सबकुछ जायज है
बिहार के चुनावी जंग में जिस तरह से सेनाएं सज रही हैं, उससे तो एक बात साफ हो गई है कि कांटे की टक्कर होने जा रही है। ऐसे में बीजेपी के रणनीतिकार केंद्रीय मंत्री, सांसद और पूर्व सांसद को चुनावी जंग में उतार दे तो यह कोई आश्चर्यजनक बात भी नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि ‘युद्ध और जंग’ में सब जायज है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰