बिहार में एक नहीं बल्कि 4 डिप्टी सीएम होंगे’, आ गया चुनाव से पहले सबसे बड़ा वादा

पटना: आज यानी 4 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के लिए चुनाव प्रचार शाम 5 बजे से थम जाएगा। इसके बाद बारी वोटरों की होगी जो 6 नवंबर को अपनी ताकत ईवीएम के जरिए दिखाएंगे। लेकिन उससे पहले ही तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस कर नए वादों की झड़ी लगा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 4 नवंबर 2025, 09:38 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में एक नहीं बल्कि 4 डिप्टी सीएम होंगे’, आ गया चुनाव से पहले सबसे बड़ा वादा
Photo: UB India News Archive

पटना: आज यानी 4 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के लिए चुनाव प्रचार शाम 5 बजे से थम जाएगा। इसके बाद बारी वोटरों की होगी जो 6 नवंबर को अपनी ताकत ईवीएम के जरिए दिखाएंगे। लेकिन उससे पहले ही तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस कर नए वादों की झड़ी लगा दी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर महागठबंधन सरकार बनी तो पिछड़ी और अतिपिछड़ी जाति से भी एक-एक डिप्टी सीएम बनेंगे। तेजस्वी यादव की माने तो महागठबंधन सरकार आने पर बिहार इस बार 4 डिप्टी सीएम देखेगा।

तेजस्वी के नए वादे सुनिए
तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘आज पहले चरण का प्रचार प्रसार खत्म हो जाएगा। इस बार जनता ने वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। महिलाओं से लेकर युवा वर्ग समेत सभी मतदाता उत्साहित हैं। अगर हमारी सरकार बनी तो मकर संक्रांति के दिन चौदह जनवरी को हमारी सरकार माई बहन सम्मान योजना के तहत पूरे एक साल का तीस हजार रुपये महिलाओं के खाते में डालेंगी।’
पुलिस-सरकारी स्टाफ का होम डिस्ट्रिक्ट के बगल में ट्रांसफर करेंगे- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि ‘पुलिस समेत दूसरे सरकारी कर्मचारियों को उनके होम डिस्ट्रिक से 70 किलोमीटर के अंदर ही ट्रांसफर हम लोग करवायेंगे। ताकि वो ड्यूटी में अनावश्यक तनाव से न जूझें।’ जाहिर तौर पर तेजस्वी

यादव ने चुनाव को लेकर अपना सबसे बड़ा दांव चल दिया।
किसानों को फ्री बिजली और पैक्स अध्यक्ष को माननीय का दर्जा- तेजस्वी
तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि ‘हम लोगों ने निर्णय लिया है कि सत्ता में आने पर किसानों को धान के MSP के अतिरिक्त तीन सौ रुपया देंगे। वही गेहूं की MSP के अतिरिक्त चार सौ रुपया बोनस देंगे। किसानों को खेती के लिए फ्री बिजली देंगे। अभी बिहार सरकार किसानों से बिजली के लिए 55 पैसा प्रति यूनिट लेती है। वहीं हमारी सरकार बनी तो पैक्स अध्यक्षों को माननीय का दर्जा देने पर भी विचार करेंगे।’
तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘आज पहले चरण का प्रचार प्रसार खत्म हो जाएगा। इस बार जनता ने वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। महिलाओं से लेकर युवा वर्ग समेत सभी मतदाता उत्साहित हैं। अगर हमारी सरकार बनी तो मकर संक्रांति के दिन चौदह जनवरी को हमारी सरकार माई बहन सम्मान योजना के तहत पूरे एक साल का तीस हजार रुपये महिलाओं के खाते में डालेंगी।’

चुनाव प्रचार शाम 5 बजे से थम जाएगा। इसके बाद बारी वोटरों की होगी जो 6 नवंबर को अपनी ताकत ईवीएम के जरिए दिखाएंगे। लेकिन उससे पहले ही तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस कर नए वादों की झड़ी लगा दी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर महागठबंधन सरकार बनी तो पिछड़ी और अतिपिछड़ी जाति से भी एक-एक डिप्टी सीएम बनेंगे। तेजस्वी यादव की माने तो महागठबंधन सरकार आने पर बिहार इस बार 4 डिप्टी सीएम देखेगा।

तेजस्वी के नए वादे सुनिए
तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘आज पहले चरण का प्रचार प्रसार खत्म हो जाएगा। इस बार जनता ने वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। महिलाओं से लेकर युवा वर्ग समेत सभी मतदाता उत्साहित हैं। अगर हमारी सरकार बनी तो मकर संक्रांति के दिन चौदह जनवरी को हमारी सरकार माई बहन सम्मान योजना के तहत पूरे एक साल का तीस हजार रुपये महिलाओं के खाते में डालेंगी।’

पुलिस-सरकारी स्टाफ का होम डिस्ट्रिक्ट के बगल में ट्रांसफर करेंगे- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि ‘पुलिस समेत दूसरे सरकारी कर्मचारियों को उनके होम डिस्ट्रिक से 70 किलोमीटर के अंदर ही ट्रांसफर हम लोग करवायेंगे। ताकि वो ड्यूटी में अनावश्यक तनाव से न जूझें।’ जाहिर तौर पर तेजस्वी यादव ने चुनाव को लेकर अपना सबसे बड़ा दांव चल दिया।

किसानों को फ्री बिजली और पैक्स अध्यक्ष को माननीय का दर्जा- तेजस्वी
तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि ‘हम लोगों ने निर्णय लिया है कि सत्ता में आने पर किसानों को धान के MSP के अतिरिक्त तीन सौ रुपया देंगे। वही गेहूं की MSP के अतिरिक्त चार सौ रुपया बोनस देंगे। किसानों को खेती के लिए फ्री बिजली देंगे। अभी बिहार सरकार किसानों से बिजली के लिए 55 पैसा प्रति यूनिट लेती है। वहीं हमारी सरकार बनी तो पैक्स अध्यक्षों को माननीय का दर्जा देने पर भी विचार करेंगे।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰