बिहार में हार के साइड इफेक्ट, ‘INDIA’ का ‘रोड ब्लॉक’…

2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद विपक्षी पार्टियां हताश हो चुकी थीं। ऐसे में उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले खास रणनीति तैयार की। उस समय देशभर की विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होकर INDIA ब्लॉक बनाया, जिसका आम चुनाव में खासा असर भी नजर आया। कई राज्यों में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 15 नवंबर 2025, 09:29 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में हार के साइड इफेक्ट, ‘INDIA’ का ‘रोड ब्लॉक’…
Photo: UB India News Archive

2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद विपक्षी पार्टियां हताश हो चुकी थीं। ऐसे में उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले खास रणनीति तैयार की। उस समय देशभर की विपक्षी पार्टियों ने एकजुट होकर INDIA ब्लॉक बनाया, जिसका आम चुनाव में खासा असर भी नजर आया। कई राज्यों में इंडिया गठबंधन ने मजबूत दावेदारी की। हालांकि, उसके बाद हुए विधानसभा चुनावों में इंडिया ब्लॉक की मजबूती पर सवाल उठने लगे। ऐसा इसलिए क्योंकि गठबंधन के बावजूद इंडिया ब्लॉक में शामिल दल कई सीटों पर भिड़ते नजर आए।

बिहार नतीजों का इंडिया ब्लॉक पर असर

चाहे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हो या दिल्ली या फिर बिहार, सभी राज्यों में चुनाव नतीजों ने विपक्षी गठबंधन को जोर का झटका दिया। जिस तरह से बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने ऐतिहासिक जीत हासिल की, उसके इंडिया गठबंधन की मुश्किलें बढ़ती भी दिख रही हैं। इस गठबंधन के सामने ‘INDIA’ के विचार को फिर से परिभाषित करने की चुनौती खड़ी हो गई है। यह गठबंधन कई प्रतिस्पर्धी सहयोगियों से भरा है। इसने ऐसे फॉर्मूले निकाले जिससे सदस्य एक-दूसरे का समर्थन कर सकें, भले ही कभी-कभी उनके बीच मतभेद उभर आते थे।

कहां चूक गया महागठबंधन

पिछले साल झारखंड और जम्मू-कश्मीर में इस फॉर्मूले ने काम किया। हालांकि, महाराष्ट्र में यह गठबंधन शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच आपसी झगड़े के कारण सफल नहीं हो सका। बिहार में विपक्षी गठबंधन के लिए एक बड़ी परीक्षा थी। यहां मुख्य भूमिका निभाने वाली आरजेडी को कांग्रेस, वामपंथी दलों और जातिगत समीकरणों पर आधारित पार्टियों को साथ लेकर जेडीयू-बीजेपी गठबंधन को चुनौती देनी थी। लेकिन यह प्रयास विफल रहा।

बंगाल-तमिलनाडु पर क्या होगा असर

इस असफलता से विपक्षी दलों के सामने सवाल खड़े हो गए हैं, खासकर तब जब बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में INDIA गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण मुकाबले इंतजार कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस गठबंधन में कोई खास मदद नहीं कर सकती। उन्होंने 2024 के चुनाव की बात दोहराई, जब दोनों पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर एक ही गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद एक-दूसरे के खिलाफ लड़ी थीं।

ममता का पहले से ही है क्लीयर प्लान

कांग्रेस के सामने तत्काल चुनौती पश्चिम बंगाल को लेकर है। उसे यह तय करना है कि वह ममता बनर्जी पर निशाना साधे या बीजेपी पर। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच एक बड़ा वर्ग है, जो अल्पसंख्यक आबादी का है। यह कांग्रेस के लिए एक गंभीर दुविधा पैदा करेगा। कांग्रेस ने अन्य राज्यों में ऐसे ‘धर्मनिरपेक्ष’ प्रतिद्वंद्वियों को बीजेपी की ‘बी-टीम’ कहकर खारिज कर दिया है।

तमिलनाडु में क्या स्टालिन संग बनेगी बात

तमिलनाडु की स्थिति भी दिलचस्प है। वहां गठबंधन लगभग तय है। कांग्रेस के बड़े नेता और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के बीच अच्छे संबंध हैं। लेकिन तमिलनाडु में स्थानीय कांग्रेस पार्टी डीएमके के ‘बड़े भाई’ वाले रवैये से नाराज है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं की मांग है कि साझेदारी की शर्तों को फिर से फाइनल किया जाए। कांग्रेस का तर्क है कि अगर एआईडीएमके के नेतृत्व में कोई संयुक्त विपक्ष बनता है, तो उसका 8 फीसदी वोट डीएमके के लिए महत्वपूर्ण होगा।

कांग्रेस क्या त्याग के लिए होगी तैयार

ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोग बिहार में महागठबंधन की हार के पीछे सहयोगी दलों में विश्वास की कमी को ही मुख्य वजह मान रहे हैं। जिस तरह से चुनाव प्रचार और संयुक्त रणनीति की योजना में देरी हुई, कांग्रेस और आरजेडी के बीच सीटों पर कड़ा मोल-भाव हुआ, इसे ही हार का जिम्मेदार ठहराया जा रहा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर इंडिया ब्लॉक को मजबूत उपस्थिति दर्ज करानी है और गठबंधन को पटरी पर लाने के लिए कांग्रेस को 2024 की तरह त्याग के मोड में लौटना पड़ सकता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰