बिहार चुनाव में करारी हार से RJD के सामने बड़ा संकट, राज्यसभा से हो सकता है सफाया

बिहार चुनाव में इस बार आरजेडी को जिस तरह की हार मिली उससे न सिर्फ पार्टी मायूस है बल्कि अब उनके सामने एक और नया संकट खड़ा होता दिख रहा है. बिहार चुनाव में करारी हार से RJD के सामने बड़ा संकट, राज्यसभा से हो सकता है सफाया .बिहार विधानसभा चुनाव में RJD को केवल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 15 नवंबर 2025, 09:42 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार चुनाव में करारी हार से RJD के सामने बड़ा संकट, राज्यसभा से हो सकता है सफाया
Photo: UB India News Archive

बिहार चुनाव में इस बार आरजेडी को जिस तरह की हार मिली उससे न सिर्फ पार्टी मायूस है बल्कि अब उनके सामने एक और नया संकट खड़ा होता दिख रहा है.
बिहार चुनाव में करारी हार से RJD के सामने बड़ा संकट, राज्यसभा से हो सकता है सफाया
.बिहार विधानसभा चुनाव में RJD को केवल 25 सीटें मिलीं, जिससे पार्टी को भारी हार का सामना करना पड़ाआरजेडी के वर्तमान 5 राज्यसभा सदस्य हैं जिनका कार्यकाल क्रमशः साल 2026 से 2030 तक समाप्त होगाविधानसभा चुनावों में एनडीए के बढ़ते प्रभाव से आरजेडी की राज्यसभा में मौजूदगी खत्म होने की संभावना बढ़ी
बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल को बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन एनडीए के हाथों मिली करारी हार से उनको सिर्फ निराशा ही हाथ लगी. बिहार चुनाव में इस बार एनडीए की सुनामी में महागठबंधन का तमाम सामाजिक गठजोड़ धरा रह गया और लोगों ने सुशासन बाबू नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर ज्यादा भरोसा जताया. बिहार चुनाव में मिली हार से न सिर्फ आरजेडी का हर कार्यकर्ता मायूस है बल्कि पार्टी के सामने नया संकट भी खड़ा हो गया है.
आरजेडी के सामने क्या नया संकट
बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सामने एक और बड़ा संकट दिखाई दे रहा है. वो ये है कि आरजेडी पार्टी की राज्यसभा में मौजूदगी आने वाले वर्षों में खत्म हो सकती है. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि साल 2030 तक जब राज्य में अगला विधानसभा चुनाव होगा, तब तक आरजेडी का राज्यसभा में एक भी सदस्य नहीं रहेगा.
अभी कितने सदस्य हैं?
फिलहाल आरजेडी के राज्यसभा में 5 सदस्य हैं. जिनमें पार्टी के नेता प्रे्मचंद गुप्ता, ए.डी. सिंह, फैज अहमद, मनोज कुमार झा और संजय यादव है. लेकिन इनका कार्यकाल क्रमशः 2026, 2028 और 2030 तक खत्म हो जाएगा. इस बार के विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से आरजेडी को सिर्फ 25 सीटें मिली हैं. जबकि राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए बड़ी संख्या में विधायकों की दरकरार होती है. ऐसे में देखा जाए तो मौजूदा समीकरणों के हिसाब से ये सभी सीटें एनडीए के खाते में जाएंगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰