हार के बाद लालू परिवार में घमासान, रोहिणी आचार्य ने पार्टी-परिवार से तोड़ा नाता………

हार के बाद लालू परिवार में घमासान मच गया है। रोहिणी आचार्य ने पार्टी और परिवार से नाता तोड़ दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रोहिणी ने इस बात का ऐलान किया है। रोहिणी आचार्य द्वारा पार्टी और परिवार दोनों को छोड़ने के ऐलान के बाद RJD कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है। हालांकि, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 15 नवंबर 2025, 10:55 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हार के बाद लालू परिवार में घमासान, रोहिणी आचार्य ने पार्टी-परिवार से तोड़ा नाता………
Photo: UB India News Archive

हार के बाद लालू परिवार में घमासान मच गया है। रोहिणी आचार्य ने पार्टी और परिवार से नाता तोड़ दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रोहिणी ने इस बात का ऐलान किया है। रोहिणी आचार्य द्वारा पार्टी और परिवार दोनों को छोड़ने के ऐलान के बाद RJD कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है। हालांकि, अभी इस मामले में लालू परिवार के किसी अन्य की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

संजय यादव और रमीज का लिया नाम

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैं राजनीति छोड़ रही हूं। अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था। मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।’

जानिए कौन हैं संजय यादव और रमीज

संजय यादव राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और तेजस्वी यादव के सबसे करीबी सलाहकार हैं। बिहार सेवह राज्यसभा सांसद भी हैं। इसके साथ ही रोहिणी आचार्य ने रमीज का नाम लिया है। रमीज सुल्तान तेजस्वी यादव के बहुत करीबी सहयोगी और सलाहकारों में से एक हैं। वे संजय यादव की तरह ही तेजस्वी के इनर सर्कल का हिस्सा माने जाते हैं। वह तेजस्वी यादव के निजी सचिवालय (PSD) में काम करते हैं और पार्टी की रणनीति, मुस्लिम वोट बैंक मैनेजमेंट और चुनावी कैंपेन में अहम रोल निभाते रहे हैं।

रोहिणी पर लगाया गया ब्लेम

सूत्रों के अनुसार, खराब प्रदर्शन को लेकर रोहिणी पर ब्लेम लगाया गया है। कहा गया कि परिवार के विवाद की बात सार्वजनिक होने को लेकर चुनाव में गलत संदेश गया है।  विवाद के बाद जब रोहिणी सिंगापुर चली गई तो चुनाव प्रचार के लिए रोहिणी को फिर बुलाया गया था, लेकिन सिर्फ राघोपुर प्रचार के लिए जाने दिया गया। रोहिणी छपरा की अलग-अलग सीटों पर जाना चाहती थी लेकिन नहीं जाने दिया गया।

रोहिणी के Good Luck का तेजस्वी ने नहीं दिया जवाब

शुक्रवार को काउंटिंग की शुरुआत होने समय रोहिणी ने Good luck कहा तो तेजस्वी ने कोई जवाब नहीं दिया। रमीज तेजस्वी के साथ क्रिकेट खेल चुके हैं। वह यूपी का रहने वाले हैं। बिहार अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी के साथ देखे जाते थे। रमीज समाजवादी पार्टी के एक पूर्व सांसद के दामाद हैं। संजय यादव रोहिणी को तेजस्वी के लिए खतरा मानते हैं। पहले से भी रिश्तों में दरार थी।

आखिर क्यों संजय यादव को दूर नहीं कर पा रहे तेजस्वी?

संजय यादव को लेकर लग रहे आरोपों और लालू यादव की बेटी रोहिणी के ताजा आरोप के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. सवाल यह है कि लालू परिवार में दरार की वजह संजय यादव को बताया जा रहा है. इन सब आरोपों के बाद आखिर ऐसा क्या है कि वह संजय यादव पर लग रहे आरोपों के बाद भी कुछ एक्शन नहीं ले पा रहे हैं.  इस सवाल के जवाब का सभी को इंतजार है. दावा किया जाता है कि संजय यादव, राजद के रणनीतियों और पारिवारिक नीतियों में खासा दखल रखते हैं. देखना यह होगा कि रोहिणी आचार्य के ताजा आरोपों के बाद संजय यादव पर क्या फैसला होता है?

रोहिणी आचार्य के इन आरोपों के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है. उनके इस ट्वीट के बाद अब संजय यादव को लेकर सवाल उठना शुरू हो गए हैं.  संजय यादव को लेकर लालू परिवार में दरार काफी समय से चल रही है. इसके बावजूद संजय यादव पर कोई भी एक्शन नहीं हो रहा?

एक और विवाद तब हुआ जब तेजस्वी यादव एक यात्रा में निकले थे. ऐसे में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें संजय यादव तेजस्वी यादव की जगह फ्रंट सीट पर बैठे हुए दिखाई दिए थे. संजय यादव को फ्रंट सीट पर देखकर रोहिणी आचार्य ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि फ्रंट सीट हमेशा ही बड़े नेता के लिए होती है, बड़े नेता की गैर मौजूदगी में उस पर कोई नहीं बैठना चाहिए. उन्होंने आगे कहा था कि अगर ऐसे में कोई और खुद को बड़ा नेता समझ रहा है तो वह अलग बात है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰