नीतीश जी के जाने के बाद बिहार…

पूरे देश समेत बिहार में भी ईद-उल-फितर शांति से मनाई जा रही है. पटना के गांधी मैदान में भी गजब का उत्साह देखा गया. करीब 60 ईदगाहों पर मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की और एक-दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं दी. लेकिन ये पहली बार था कि पटना के गांधी मैदान में बिहार सीएम नीतीश […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 21 मार्च 2026, 09:37 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश जी के जाने के बाद बिहार…
Photo: UB India News Archive

पूरे देश समेत बिहार में भी ईद-उल-फितर शांति से मनाई जा रही है. पटना के गांधी मैदान में भी गजब का उत्साह देखा गया. करीब 60 ईदगाहों पर मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की और एक-दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं दी. लेकिन ये पहली बार था कि पटना के गांधी मैदान में बिहार सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए. इस पर पटना के एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि नीतीश कुमार के बिना बिहार खोखला हो जाएगा.

स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “विकास की एक सोच होती है, राजनीति एक वंशानुगत चीज होती है जो सीखने में सालों लग जाते हैं. उन्होंने कहा कि यहां अब वो बात तो है नहीं, तो आप कैसे कह सकते हैं कि निशांत उनकी जगह ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी के जाने के बाद बिहार एकदम खोखला हो जाएगा और बिहार का विकास बाधित होगा.”

सरकारी संपत्ति के नाम पर मकानों को उजाड़ा गया – स्थानीय

उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार बनते ही उन्होंने झोपड़पट्टी और अव्यवस्थित मकानों को उजाड़ना शुरू किया, जिन्हें सरकार को बसाना चाहिए था और आगे बढ़ाना चाहिए था, उन्हें बिना सूचित किए सभी को उजाड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम तमाम लोग सरकार का हिस्सा हैं और भारत का भी हिस्सा हैं, तो हम सभी को सरकार व्यवस्थित करेगी, न कि सरकारी संपत्ति के नाम पर उजाड़ फेंकेगी.

उन्होंने आगे कहा कि बिहार के लोगों को नीतीश जी के जाने और नई सरकार बनने के बाद आहत हुई है, और हम लोग नीतीश कुमार के जाने से सहमत नहीं हैं. इसके अलावा सरकार जो विकल्प देना चाहती है, उस विकल्प से भी हम सहमत नहीं हैं.

देश में अमन चैन और भाईचारे वाली सरकार ही चाहिए – स्थानीय

उन्होंने कहा कि कोई भी मुसलमान ऐसे भी नहीं चाहता है कि देश में एंटी सोशल और देश में नफरत फैलाने वाली सरकार हो. हमें हमेशा देश में अमन चैन और भाईचारे वाली सरकार ही चाहिए. हम मानते हैं कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई.. आपस में सब भाई-भाई. मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना.. में विश्वास रखते हैं, लेकिन इसके बीच में जो नया एजेंडा लाकर देश में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है, वो सही नहीं है.

उन्होंने कहा कि दुनिया में दो आतंकवादी संगठन हैं – एक अमेरिका और दूसरा इजरायल. ऐसे सोच रखने वालों के साथ ऐसे ही जंग होती रहेगी जैसे उनका ईरान के साथ जंग जारी है. उन्होंने आईएएनएस को दिए बयान में ये भी कहा कि इस जंग में मासूम बच्चों सहित कितने लोग मारे जा रहे हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰