बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर एक बार फिर एक्टिव……..

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पार्टी में एकमत है कि हर हालत में बांकीपुर का चुनाव पूरी मजबूती से पूरी ताकत से लड़ना है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले 40 साल से वो एक पार्टी और एक ही परिवार का गढ़ बना हुआ है। और आज जो नितिन नवीन वहां से जीतते रहे हैं, वो बीजेपी के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 1 जून 2026, 05:51 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर एक बार फिर एक्टिव……..
Photo: UB India News Archive

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पार्टी में एकमत है कि हर हालत में बांकीपुर का चुनाव पूरी मजबूती से पूरी ताकत से लड़ना है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले 40 साल से वो एक पार्टी और एक ही परिवार का गढ़ बना हुआ है। और आज जो नितिन नवीन वहां से जीतते रहे हैं, वो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। बीजेपी को कोई दल वहां परास्त नहीं कर सका है। लेकिन जन सुराज ने ये जिम्मेदारी ली है। और हम लोग ऐसा समझते हैं कि बांकीपुर में बीजेपी को हम लोग ही हरा सकते हैं।’ उपरोक्त दावा जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने किया है।

जन सुराज लड़ेगा चुनाव

ध्यान रहे कि बांकीपुर में उपचुनाव है। जन सुराज लगातार वहां अपने जनसंपर्क अभियान को तेज किए हुए हैं। इसी दौरान कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं आज इतना आपके सामने घोषणा कर रहा हूं। जन सुराज अपनी पूरी ताकत लगाकर बीजेपी को बांकीपुर में हरायेगा। वहां पर पूरी ताकत से हम लोग लड़ेंगे। ध्यान रहे कि पिछले साल विधानसभा चुनावों में किशोर की पार्टी ने 243 सीटों में से 238 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली और उसे मात्र 3.4 प्रतिशत वोट मिले। अब पार्टी बांकीपुर उपचुनाव को लेकर तैयारी कर चुकी है।

क्यों जरूरी बांकीपुर सीट?
बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि यह एक हाई-प्रोफाइल सीट है और भाजपा का गढ़ मानी जाती है। पिछले साल नवीन ने यहां राष्ट्रीय जनता दल की रेखा कुमारी को 51,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। नवीन के पिता, नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने भी कई बार यह सीट जीती थी। नितिन नवीन ने अपने पिता की मृत्यु के बाद 2006 के उपचुनाव में पहली बार यह सीट जीती थी और तब से वह लगातार यह सीट जीतते आ रहे हैं।

पीके के पूर्व का बयान
2025 की हार के बाद, जेएसपी ने पंचायत स्तर से ऊपर की अपनी सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया। पिछले नवंबर में, बिहार चुनाव परिणामों के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, किशोर ने चुनाव न लड़ने के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दिया। किशोर ने कहा था कि इमरान खान ने 25 साल पहले पाकिस्तान में अपनी पार्टी शुरू की, सात सीटों से चुनाव लड़ा और सभी में हार गए—इसलिए चुनाव लड़ना व्यक्तिपरक है। लोग इस बात पर बहस कर सकते हैं कि अगर मैंने चुनाव लड़ा होता तो क्या यह फायदेमंद होता या नहीं। पीके ने हमेशा यही कहा था कि उनकी पार्टी या तो अर्श पर होगी या फर्श पर—या तो 150 सीटें जीतेगी या एक भी सीट नहीं जीतेगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰