केसी त्यागी को क्यों देना पड़ा इस्तीफा?

जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. केसी त्यागी ने न्यूज 18 को बताया कि उन्होंने निजी कारणों से प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया है. लेकिन, वह बतौर राजनीतिक सलाहकार जेडीयू के लिए काम करते रहेंगे. बता दें, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजीव रंजन प्रसाद को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 2 सितंबर 2024, 07:11 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
केसी त्यागी को क्यों देना पड़ा इस्तीफा?
Photo: UB India News Archive

जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. केसी त्यागी ने न्यूज 18 को बताया कि उन्होंने निजी कारणों से प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया है. लेकिन, वह बतौर राजनीतिक सलाहकार जेडीयू के लिए काम करते रहेंगे. बता दें, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजीव रंजन प्रसाद को जेडीयू का प्रवक्ता नियुक्त किया है.

जेडीयू के महासचिव आफाक अहमद ने एक पत्र जारी कर इस बदलाव की जानकारी दी है. बता दें, बीते दिनों भी जेडीयू में बड़ा फेरबदल किया गया था. वहीं एक बार फिर से जेडीयू में बदलाव देखने को मिल रहा है. वहीं इसी बीच आज पटना में पूर्व मंत्री श्याम रजक जेडीयू में शामिल होने वाले हैं. जानकारी के अनुसार श्याम रजक जेडीयू पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान जेडीयू की सदस्यता हासिल करेंगे.

केसी त्यागी को क्यों देना पड़ा इस्तीफा?

केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार और हम 48 साल से साथ हैं तो उनसे अलग होने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है. हालांकि जदयू के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक केसी त्यागी के कुछ बयान को लेकर जेडीयू असहज थी. खासतौर से इजरायल फिलीस्तीन के रिश्तों पर उनका स्टैंड और बाकी कई मुद्दों पर बीजेपी और गठबंधन के लिहाज से परेशानी पैदा करने वाला था. इससे उनको इस्तीफा देना पड़ा.

बता दें, केसी त्यागी जदयू के मजबूत नेताओं में से एक माने जाते हैं. वह किसी भी मुद्दे पर बड़े ही बेबाकी और संयम तरीके से जेडीयू का पक्ष रखते हैं. बीते कुछ सालों में जेडीयू में हुई भारी हलचल के बीच भी केसी त्यागी मजबूत से पार्टी के साथ खड़े रहे. केसी त्यागी दिल्ली में जेडीयू के एक बड़े चेहरे के रूप मेड्न पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करते रहे हैं. लेकिन, बीते कुछ समय से केसी त्यागी को पार्टी के अंदर उनके कद के अनुसार बड़ा पद नहीं मिल पाया था. वह न तो राज्यसभा के सदस्य बनाए गए न ही उनको लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰