अब्दुल्ला के बयान पर रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को लपेटा

जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाला है. इसको लेकर पूरे देश में जम्मू-कश्मीर की सियासत की चर्चा है. वहीं, अफज़ल गुरु को लेकर उमर अब्दुल्ला के बयान से भूचाल आ गया है. इस पर बीजेपी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अफजल गुरु कौन था? […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 8 सितंबर 2024, 08:39 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अब्दुल्ला के बयान पर रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को लपेटा
Photo: UB India News Archive

जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाला है. इसको लेकर पूरे देश में जम्मू-कश्मीर की सियासत की चर्चा है. वहीं, अफज़ल गुरु को लेकर उमर अब्दुल्ला के बयान से भूचाल आ गया है. इस पर बीजेपी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अफजल गुरु कौन था? क्या वह बड़ी आतंकी गतिविधियों में शामिल था या नहीं? क्या निर्दोष लोग मारे गए या नहीं?…आज उस पर राजनीति हो रही है. उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला करें लेकिन कांग्रेस पार्टी चुप क्यों है? यह कांग्रेस पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा है.

कश्मीर की जनता कांग्रेस को देगी जवाब- रविशंकर प्रसाद 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस से कहना चाहूंगा कि कश्मीर अब बदल गया है. अब लाल चौक पर तिरंगा फहराता है, भारत माता की जय के नारे लगते हैं. ग्राम पंचायत के चुनाव हुए हैं, विस्थापितों को नागरिकता मिली है, विकास हो रहा है, लाखों पर्यटक आ रहे हैं. वहां की जनता कांग्रेस को जवाब देगी. भारत का हर व्यक्ति कश्मीर से प्यार करता है. भारत का हर व्यक्ति कश्मीरियत से प्यार करता है.

उमर अब्दुल्ला के बयान से पूरे देश में सियासत गरमाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि यह सिर्फ शेख अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला या उमर अब्दुल्ला का कश्मीर नहीं है, यह पहाड़ी मुसलमानों का भी कश्मीर है, यह गुज्जरों और बकरवालों का कश्मीर है. वहीं, बता दें कि जम्मू और कश्मीर के पूर्व सीएम व नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ‘अफजल गुरु की फांसी के लिए अगर हमारी सरकार से मंजूरी की आवश्यकता पड़ती तो हम कभी नहीं देते.’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰