बिहार में होगा मध्यावधि चुनाव!

बिहार में मध्यावधि चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है, आरजेडी ने कहा है कि सरकार हड़बड़ी में नजर आ रही है और समय से पूर्व चुनाव करवाना चाहती है. वहीं जेडीयू नेता का कहना है कि नीतीश कुमार का कार्यकाल पूरा करने का रिकॉर्ड रहा है. चुनाव बिहार में समय पर होगा. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 16 सितंबर 2024, 06:45 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में होगा मध्यावधि चुनाव!
Photo: UB India News Archive

बिहार में मध्यावधि चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है, आरजेडी ने कहा है कि सरकार हड़बड़ी में नजर आ रही है और समय से पूर्व चुनाव करवाना चाहती है. वहीं जेडीयू नेता का कहना है कि नीतीश कुमार का कार्यकाल पूरा करने का रिकॉर्ड रहा है. चुनाव बिहार में समय पर होगा. हालांकि राजनीतिक जानकारों का भी मानना है कि नीतीश कुमार किसी हड़बड़ी में नहीं हैं.

मध्यावधि चुनाव पर कांग्रेस प्रवक्ता ने क्या कहा? 

कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा है कि बीजेपी से डरकर नीतीश कुमार मध्यावधि चुनाव की ओर बढ़ रहे हैं. आधे अधूरे काम का उद्घाटन और शिलान्यास, अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग बता रहा है कि नीतीश कुमार चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जेडीयू विधायकों को अरुणाचल में तोड़ दिया था. नीतीश कुमार समझ रहे हैं कि ज्यादा दिन पीएम मोदी के साथ रहे तो सांसद भी टूट जाएंगे.

आरजेडी के मृत्युंजय का कहना है कि जिन चार सीटों पर उप चुनाव होने थे उसकी भी घोषणा अभी तक नहीं हुई और नीतीश कुमार ताबड़तोड़ उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं, इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार में समय से पहले चुनाव हो सकते हैं. सरकार में बैचानी है, जल्दीबाजी में काम करके लुभावने वादे करके चुनाव करा लेंगे.

वहीं जेडीयू का कहना है कि नीतीश कुमार ने हमेशा अपना कार्यकाल पूरा किया है, कोई हड़बड़ी नहीं है. 2025 नवंबर के आसपास ही चुनाव होंगे. बिहार की जनता ने 2025 नवंबर तक के लिए नीतीश कुमार को अपना सीएम चुना है और चुनाव अपने टाइम पर ही होगा.

इस सिलसिले में बिहार के राजनीतिक जानकार का  मानना है कि नीतीश कुमार किसी हड़बड़ी में नहीं है चुनाव तय समय पर होगा. विपक्ष खुद हड़बड़ी और गड़बड़ी में है. नीतीश कुमार की यूएसपी उनके साथ है. सभी पार्टियां अपनी तैयारी भी उसी हिलाब से कर लरही हैं. प्रशांत किशोर जो इस बार सबसे ज्यादा मुखर हैं, वो भी यही कह रहे हैं कि 2025 में चुनाव होगा. उनसे बड़ा रणनीतिकार कौन है. इसलिए बिहार में चुनाव अपने समय पर ही होंगे.

नीतीश कुमार का कार्यकाल नवंबर 2025 तक

दरअसल लोकसभा के बाद बिहार की चार सीटों पर उपचुनाव होने थे, लेकिन अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है. इसे लेकर ये चर्चा तेज है कि महाराष्ट्र और दिल्ली के साथ बिहार में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसके पक्ष में दिख रहे हैं. वैसे तो नीतीश कुमार का कार्यकाल नवंबर 2025 तक है, लेकिन कई ऐसे कारण हैं जो चुनाव तय समय से पहले हो सकते है. हालांकि जेडीयू ने साफ कहा है कि समय से पहले कोई चुनाव नहीं होगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰