पटना में अब पोस्टर वार शुरू, तेजस्वी संग लालू पर भी हमला

राजधानी पटना में गुरुवार (10 अक्टूबर) को पोस्टर के जरिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला किया गया है. सड़कों पर जो पोस्टर लगा है उसमें तेजस्वी यादव को लेकर लिखा गया, ‘टोंटी चोर, फेलस्वी यादव’ जबकि लालू यादव को लेकर लिखा गया है, ‘चारा चोर’. इस पोस्टर को किसने लगवाया है यह नहीं लिखा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024, 11:24 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना में अब पोस्टर वार शुरू, तेजस्वी संग लालू पर भी हमला
Photo: UB India News Archive

राजधानी पटना में गुरुवार (10 अक्टूबर) को पोस्टर के जरिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला किया गया है. सड़कों पर जो पोस्टर लगा है उसमें तेजस्वी यादव को लेकर लिखा गया, ‘टोंटी चोर, फेलस्वी यादव’ जबकि लालू यादव को लेकर लिखा गया है, ‘चारा चोर’. इस पोस्टर को किसने लगवाया है यह नहीं लिखा गया है. पोस्टर पर तेजस्वी यादव और लालू का कार्टून बनाया गया है. इस पोस्टर के बाद सियासत शुरू हो गई है.

दरअसल यह पूरा मामला बिहार के डिप्टी सीएम का बंगला 5 देश रत्न मार्ग के खाली करने से जुड़ा हुआ है. उपमुख्यमंत्री के तौर पर इस बंगले में तेजस्वी यादव रहते थे, लेकिन सत्ता पलटने के बाद यह बंगला वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया है. तेजस्वी यादव ने जब बंगला खाली किया तो उसके बाद बीजेपी ने आरोप लगाया कि बंगले से कई सामान गायब हैं. इसके साथ ही तेजस्वी यादव को टोंटी चोर कहा जाने लगा.

तेजस्वी यादव ने कहा है लीगल एक्शन लेंगे

इस पूरे विवाद के बाद दुबई से पटना लौटे तेजस्वी यादव ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी पहले ही दी है. तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर सवाल खड़ा करने वालों पर लीगल एक्शन लेने की बात कही है. जब बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इससे जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा पूरा मामला प्रशासन देखेगा. भवन निर्माण विभाग एक-एक चीजों को देखेगा.

बीजेपी ने पोस्टर वार पर क्या कहा?

बीजेपी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि यह पोस्टर सही मायने में आरजेडी के चरित्र को दर्शाता है. बिहार की जनता के द्वारा लगाए गया यह पोस्टर दर्शा रहा है कि लालू प्रसाद यादव ने किस प्रकार से चारा चुराया था. तेजस्वी यादव ने कैसे सरकारी आवास को खाली करते समय सरकारी संपत्ति नल-टोंटी, एसी को चुराने का काम किया, वो दर्शा रहा है.

दानिश ने कहा कि इस पोस्टर के माध्यम से बिहार की जनता इस बात को स्पष्ट मान रही है, स्पष्ट देख रही है कि किस प्रकार से एक राजनीतिक दल के लोग जब उनके पिता शासन में थे तो चारा को चुराने का काम किया. जब उनके बेटे को मौका मिला सरकारी बंगले में रहने का तो सरकारी संपत्ति को लूटने का काम किया.

उधर इस पोस्टर पर आरजेडी की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी पूरी तरह से हताश और निराश हैं. तेजस्वी यादव की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. यह पोस्टर क्या लगाएंगे. बिहार की 14 करोड़ जनता के दिलों में पोस्टर लगा हुआ है कि आने वाले चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में सरकार बने.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰