नीतीश-BJP सरकार में पलायन के आंकड़े भयावह

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार से हर साल पांच करोड़ लोग कामकाज के सिलसिले में दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो किसी को भी रोजी-रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। बिहार के श्रमवीरों को हम राज्य में ही काम देंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024, 11:32 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश-BJP सरकार में पलायन के आंकड़े भयावह
Photo: UB India News Archive

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार से हर साल पांच करोड़ लोग कामकाज के सिलसिले में दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो किसी को भी रोजी-रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। बिहार के श्रमवीरों को हम राज्य में ही काम देंगे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम रिक्त पदों को भरकर लाखों लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। इसके अलावा, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, औद्योगिक क्लस्टर एवं उद्योग-धंधे स्थापित होंगे, जिनमें बड़े स्तर पर लोगों को काम मिलेगा।

‘नीतीश-भाजपा सरकार में पलायन के आंकड़े भयावह’
तेजस्वी ने गुरुवार को यहां कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, प्रतिवर्ष बिहार से लगभग तीन करोड़ लोग पलायन करते हैं। यह संख्या श्रम विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत है। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के अनुसार, बिहार से लगभग पांच करोड़ लोग प्रतिवर्ष अस्थायी नौकरी-रोजगार के लिए पलायन करते है। 20 वर्षों की नीतीश-भाजपा सरकार में पलायन के आंकड़े भयावह हैं।

तेजस्वी यादव ने गिनाई अपनी उपलब्धियां
तेजस्वी बोले, 20 वर्षों में एनडीए सरकार ने बिहार में उद्योग-धंधे लगाने की दिशा में सकारात्मक कार्य नहीं किया। मुख्यमंत्री कहते हैं कि बिहार में समुद्र नहीं है, इसलिए हम उद्योग नहीं लगवा पाएंगे, लेकिन इच्छाशक्ति के बल पर हमारे 17 महीनों के कार्यकाल में राजद अधीन उद्योग विभाग ने निवेशकों से 50 हजार करोड़ करार पर हस्ताक्षर किए।

‘बिहार को नहीं मिला वाजिब अधिकार’
तेजस्वी ने कहा- लगभग 10 वर्षों से बिहार में डबल इंजन की सरकार है। बिहार ने एनडीए को 2014 में 31, 2019 में 39 और 2024 में 30 सांसद दिया। इसके बाद भी बिहार को उसका वाजिब अधिकार नहीं मिल रहा है।

तेजस्वी की दूसरे चरण की यात्रा 16 से, बांका से होगी शुरुआत
तेजस्वी यादव की दूसरे चरण की यात्रा 16 से 26 अक्टूबर के बीच होगी। इसे कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद का नाम दिया गया है। प्रवक्ता एजाज अहमद ने बुधवार को यह जानकारी दी। राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू के हस्ताक्षर से जारी यात्रा कार्यक्रम की जानकारी जिलों को भेज दी गई है। संबंधित जिलों में तैयारी भी शुरू हो गई है।

तेजस्वी 16 अक्टूबर को बांका से दूसरे चरण की यात्रा की शुरुआत करेंगे। वे 17 को जमुई, 18 को मुंगेर, 19 खगड़िया, 20 को बेगूसराय, 21 को लखीसराय /शेखपुरा, 22 को नवादा, 23 को नालंदा, 24 को जहानाबाद/अरवल, 25 को गया तथा 26 अक्टूबर को संगठन जिला टेकारी में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। – एजाज अहमद, प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰