बिहार पुलिस होगी हाईटेक, बालू माफियाओं की टूटेगी कमर, नीतीश कैबिनेट बैठक में हुए 22 बड़े फैसले

सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में 22 बड़े फैसले लिए हैं. कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस को हाई टेक बनाने और बालू माफिया पर कड़ा शिकंजा कसने वाले फैसले किए हैं. कैबिनेट के फैसले से अब रोहतास और कैमूर जिले में पहाड़ों पर रहने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 16 अक्टूबर 2024, 05:40 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार पुलिस होगी हाईटेक, बालू माफियाओं की टूटेगी कमर, नीतीश कैबिनेट बैठक में हुए 22 बड़े फैसले
Photo: UB India News Archive

सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में 22 बड़े फैसले लिए हैं. कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस को हाई टेक बनाने और बालू माफिया पर कड़ा शिकंजा कसने वाले फैसले किए हैं. कैबिनेट के फैसले से अब रोहतास और कैमूर जिले में पहाड़ों पर रहने वाले 132 गांवों को अब ग्रिड से बिजली मिलेगी. इसके साथ ही कैबिनेट ने मोकामा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाने का फैसला किया है. इस संस्थान के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान देकर युवाओं को स्‍वरोजगार दिया जाएगा. इसके लिए 43 पदों को सृजन किए जाने की मंजूरी कैबिनेट में मिली है. बिहार कैबिनेट ने पैक्स चुनाव के लिए 18 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं.

नीतीश कुमार कैबिनेट ने बापू टावर के रखरखाव निर्बाध संचालन एवं अनुश्रवण के लिए एक करोड़ 63 लाख 51 हजार 104 रुपए की मंजूरी दी है. बापू टावर के लिए ऑफिस बनाने का फैसला किया गया है. इसके लिए 20 पदों को सृजन करने की स्वीकृति दे दी है. बिहार कृषि सेवा पदों का सृजन किया गया है. इसके अलावे स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के लिए नियमावली 2024 को मंजूरी दी गई है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में क्षेत्रीय कार्ड निरीक्षक के नियमावली 2024 को मंजूरी दी गई है.

सोलर लाइट के बाद अब ग्रिड से बिजली देने का फैसला
बिहार कैबिनेट ने रोहतास और कैमूर जिले में पहाड़ों पर रहने वाले लोगों को बड़ा तोहफा दे दिया है. यहां पहले सोलर लाइट से बिजली मिलती थी, अब इन 132 गांव के लोगों को ग्रिड से बिजली मिलेगी. ग्रिड से विद्युतीकरण करने के लिए कैबिनेट में मंजूरी मिली है. इस पर 117 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि का बजट स्वीकृत किया गया है. वहीं, कर्मनाशा नदी पर पंप नहर योजना के निर्माण को मंजूरी दी गई है.

बालू माफियाओं की कमर तोड़ने की पूरी तैयारी
अवैध खनन पर खान एवं भू तत्व विभाग में एक्शन 2024 के नए नियमावली की स्वीकृति कैबिनेट में दी गई. इसके तहत नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना होगा. कार्रवाई की प्रक्रिया को पहले से ज्यादा जटिल किया गया है. बालू माफियाओं की कमर तोड़ने की पूरी तैयारी है. अगर कारोबारी बालू घाट पर किसी भी तरह का उल्लंघन करते है तो उन्हें भारी  जुर्माना लगाया जाएगा. बिना ढके बालू ढोने पर, गीला बालू का परिवहन करने पर, चालान से अधिक बालू लाने पर वाहन मालिकों को भी अब भारी जुर्माना देना होगा.

भारी जुर्माने का प्रावधान, कड़े कर दिए नियम
खान एवं भूतत्व विभाग की तरफ से बताया गया है कि जो बालू बंदोबस्तधारी सीमा का सीमांकन नहीं करते हैं या अन्य नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ जिलाधिकारी के स्तर पर  दंड लगाया जायेगा. अगर बालू व बंदोबस्तधारी घाट पर साइन बोर्ड नहीं लगते हैं तब उन्हें 50,000 का जुर्माना देना होगा. सीमांकन नहीं कराते हैं तब 5 लाख का जुर्माना देना होगा. पानी का छिड़काव नहीं करने पर 50000 का जुर्माना और प्रकाश की व्यवस्था नहीं रहने पर भी 50000 का जुर्माना देना होगा. बालू का उत्पादन और भेजने की पंजी संधारित नहीं करने पर पहली बार 5 लाख तो दूसरी बार  10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा. खनन योजना के तहत वृक्षारोपण नहीं करने पर भी 50 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा. वैध चालान से अधिक मात्रा में बालू लादने की स्थिति में प्रथम बार 5 लाख रुपए प्रति गाड़ी एवं दूसरी बार ऐसा करने पर 10 लाख रुपए प्रति गाड़ी जुर्माना किया जाएगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰