बिहार फिल्म कॉन्क्लेव आज पटना में

पटना के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के जरिए एक दिवसीय बिहार फिल्म कॉन्क्लेव का आयोजन शुक्रवार को होटल ताज में किया जाएगा. इस कार्यक्रम में राज्य और बिहार के पांचों प्रमुख भाषाओं से संबंध रखने वाले 65 दिग्गज कलाकार शामिल होंगे. कॉन्क्लेव का उद्देश्य कलाकारों को बिहार फिल्म पॉलिसी के बारे में जानकारी देना […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024, 07:49 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार फिल्म कॉन्क्लेव आज पटना में
Photo: UB India News Archive

पटना के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के जरिए एक दिवसीय बिहार फिल्म कॉन्क्लेव का आयोजन शुक्रवार को होटल ताज में किया जाएगा. इस कार्यक्रम में राज्य और बिहार के पांचों प्रमुख भाषाओं से संबंध रखने वाले 65 दिग्गज कलाकार शामिल होंगे. कॉन्क्लेव का उद्देश्य कलाकारों को बिहार फिल्म पॉलिसी के बारे में जानकारी देना होगा. साथ ही पॉलिसी का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए लोगों को इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री एवं कला संस्कृति विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे. उनके साथ विभाग के सचिव दयानिधाण पांडे व विभागीय अधिकारी शामिल रहेंगे. सचिव ने बताया कि बिहार में फिल्म निर्माण और बिहार के कलाकारों को फिल्म, वेब सीरीज, टीवी सीरियल और अन्य डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के लिए 4 करोड़ की राशि दी जाने के टर्म एंड कंडीशन के बारे में बताया जाएगा.

बिहार के कलाकारों के लिए खुलेंगे कई अवसर

इसमें बिहार के कलाकारों को मौका देने पर 4 करोड़ के बाद भी 50 लाख तक की अतिरिक्त राशि दी जाएगी. इसके लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. शूटिंग के लिए विभिन्न जगहों से एनओसी लेने की बजाय विभाग में ही सिंगल विंडो सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे कलाकारों व निर्देशकों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी. विभाग यहां से ही अलग-अलग विभाग से समन्वय कर एनओसी उपलब्ध कराएगी.

वहीं, बिहार से कला में रुचि रखने वाले कला प्रेमी छात्रों को एनएसडी, सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट और भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान एफटीआईआई जैसे महाविद्यालयों में नामांकन लेने पर उनके पूरे कोर्स का ट्यूशन फीस का वहन विभाग के जरिए किया जाएगा, जिसे छात्रों को रिटर्न नहीं करना है. कार्यक्रम में आने वाले समय में आयोजित होने वाले फिल्म महोत्सव में कलाकारों को पुरस्कृत करने के पैमानों पर भी चर्चा होगी.

‘राज्य में रोजगार का अवसर भी बढ़ेगा’

सचिव ने बताया कि बिहार में अगर फिल्म निर्माण शुरू होता है, तब राज्य में रोजगार का अवसर बढ़ेगा. राज्य के प्रतिभावान कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही राज्य में वार्षिक आय की टर्नओवर में भी वृद्धि होगी. फिल्म के निर्माण का विकास को देखते हुए आगामी दिनों में फिल्म सिटी के निर्माण का भी प्रस्ताव रखा जाएगा. नई फिल्म एडिट के लिए लैब का निर्माण भी किया जाएगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰