बिहार में जो कुछ हो रहा है, ये सब नीतीश कुमार की ही देन

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को फेसबुक लाइव आकर नीतीश कुमार, गिरिराज सिंह, प्रदीप सिंह और बीजेपी के अन्य नेताओं पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह जो यात्रा कर रहे हैं और अररिया के सांसद बिहार में बयान दे रहे हैं. बीजेपी को लोग इसका प्रयास कर रहे हैं […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 23 अक्टूबर 2024, 08:33 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में जो कुछ हो रहा है, ये सब नीतीश कुमार की ही देन
Photo: UB India News Archive

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को फेसबुक लाइव आकर नीतीश कुमार, गिरिराज सिंह, प्रदीप सिंह और बीजेपी के अन्य नेताओं पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह जो यात्रा कर रहे हैं और अररिया के सांसद बिहार में बयान दे रहे हैं. बीजेपी को लोग  इसका प्रयास कर रहे हैं कि दंगा भड़के. उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार बहुत ख़ुश हैं, महात्वाकांक्षी बात करते हैं लेकिन बीजेपी और आरएसएस के लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जरिए बड़ा दंगा भड़काने का काम सीमांचल के इलाकों में किया जा रहा है.

‘दंगा भड़काने के लिए सीमांचल इलाकों में गए हैं’

तेजस्वी ने कहा वो सीमांचल के इलाकों में गरीबी की बात करने नहीं गए हैं, बेरोज़गारी मिटने नहीं गए,पलायन रोकने की बात नहीं कर रहे हैं. वो दंगा भड़काने के लिए सीमांचल इलाकों में गए हैं. एक भाई को दूसरे भाई से लड़वाने का काम और प्रयास किया जा रहा है. अररिया के सांसद प्रदीप सिंह ने जिस तरीक़े से बयान दिया है मैं उसका खंडन करता हूं विरोध करता हूं और एक मुसलमान भाई के खिलाफ अगर कोई बोलेगा तो राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी यादव चुप रहने वालों में से नहीं है. ईंट से ईंट बजा देंगे. इस देश की आज़ादी में सभी लोगों का योगदान है. आज नफ़रत की बात नहीं होनी चाहिए मुद्दे की बात होनी चाहिए.

तेजस्वी यादव ने कहा कि गांधी की बात करने वाले नीतीश कुमार नाथूराम गोडसे के वंशजों को आगे बढ़ा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ के दौरान बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने एक विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि उनका बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा है कि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा.

नीतीश कुमार पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार में जो कुछ हो रहा है ये सब नीतीश कुमार की ही देन है, जो बिहार में दंगाई हैं उनको Y श्रेणी की सुरक्षा देने का काम नीतीश कुमार कर रहे हैं.  जो लोग नफरत फैलाने का काम कर रहा हैं उनको नीतीश कुमार सुरक्षा दे रहे हैं. अगर बिहार में दग़ा होता है, जो बीजेपी आरएसएस के लोग कर रहे हैं, तो उसके दोषी सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार ही होंगे. हम सबको अपने भविष्य को लेकर चिंता करनी चाहिए. BJP के लोग उप चुनाव को लेकर दंगा भड़काने का काम कर रहे हैं. हार के डर से जो काम कर रहे हैं, राष्ट्रीय जनता दल के लोग चुप बैठने वालों में से नहीं है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰