लालू यादव देश के सबसे बड़े पाखंडी

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने एक बार फिर लालू यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर भड़ास निकाली है. पटना में रविवार (27 अक्टूबर) को पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में कहा कि लालू यादव से बड़ा कोई पाखंडी इस देश में नहीं है. इतने लंबे समय तक बिहार में राज […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 27 अक्टूबर 2024, 09:00 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लालू यादव देश के सबसे बड़े पाखंडी
Photo: UB India News Archive

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने एक बार फिर लालू यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर भड़ास निकाली है. पटना में रविवार (27 अक्टूबर) को पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान में कहा कि लालू यादव से बड़ा कोई पाखंडी इस देश में नहीं है. इतने लंबे समय तक बिहार में राज किया. भ्रष्टाचार का इतिहास कायम किया. ये बातें उन्होंने मीडिया के उस सवाल पर कही कि बीजेपी के नेताओं को लालू यादव ने पाखंडी कहा है.

तेजस्वी यादव पर ललन सिंह ने क्या कहा?

वहीं तेजस्वी यादव के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शराब बेचने के आरोप पर ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को आप लोग गंभीरता से क्यों लेते हैं? तेजस्वी यादव की किसी बात को गंभीरता से नहीं लीजिए. कुछ दिन पहले हम लोगों के साथ थे, कितना गुणगान करते थे. अब जब गए हैं तो उनका बस यही काम है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.
बिहार की जनता सब समझ रही है.

तेजस्वी यादव के माता-पिता ने 15 साल में बिहार की क्या दुर्दशा करके रखी है और आज भी उनके मन में यही कल्पना है, इसीलिए तेजस्वी यादव के बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. ओसामा शहाब के राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामने पर ललन सिंह ने कहा अच्छी बात है. यह दर्शाता है कि वो क्या कर रहे हैं. वह किसको किसको ला रहे हैं और दोष हमको दे रहे हैं और काम वही कर रहे हैं.

उपचुनाव में सभी सीट जीतने का किया दावा 

तेजस्वी यादव के जेडीयू का नामकरण करने पर ललन सिंह ने कहा उनको गंभीरता से लेने की कोई आवश्यकता नहीं है. वह नामांकरण करेंगे. जेडीयू बना है संघर्ष से तेजस्वी यादव बने हैं अपनी पिता के विरासत से. बिहार विधानसभा के चार सीट पर उपचुनाव होने हैं, इस पर ललन सिंह ने कहा सब की सब सीट हम लोग जीतेंगे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰