तेजस्वी ने नीतीश के MLC को थमाया 12 करोड़ 10 लाख का नोटिस

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने अपने कानूनी सलाहकार के माध्यम से ये नोटिस भेजा है। आठ पन्नों के इस कानूनी नोटिस में तेजस्वी यादव ने नीरज कुमार के आरोपों को पूरी तरह झूठा और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 27 अक्टूबर 2024, 09:09 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेजस्वी ने नीतीश के MLC को थमाया 12 करोड़ 10 लाख का नोटिस
Photo: UB India News Archive

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने अपने कानूनी सलाहकार के माध्यम से ये नोटिस भेजा है। आठ पन्नों के इस कानूनी नोटिस में तेजस्वी यादव ने नीरज कुमार के आरोपों को पूरी तरह झूठा और निराधार बताया है। उन्होंने 10 दिन के अंदर मानहानि के मुआवजे के तौर पर 12 करोड़ 10 लाख रुपए की मांग की है। दरअसल, नीरज कुमार ने तेजस्वी पर वेतन घोटाले का आरोप लगाया था।

तेजस्वी ने भेजा नीतीश के MLC को नोटिस

राजद नेता ने कहा कि अगर कोई झूठ बोलेगा, गलत जानकारी देगा और किसी का चरित्र हनन करेगा तो दूसरा चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा, ‘लोगों को सच बोलना चाहिए। झूठ की राजनीति, धोखाधड़ी, बदनामी की राजनीति, नकारात्मक राजनीति, यह सब नहीं करनी चाहिए। कहा जा रहा है कि मैंने सैलरी घोटाला किया है। हम उन्हें लीगल नोटिस क्यों नहीं भेजेंगे। अगर, कोई जवाब नहीं आएगा तो हम उनके खिलाफ अदालत जाएंगे।’

तेजस्वी पर लगाया था वेतन घोटाले का आरोप

दरअसल, नीरज कुमार ने तेजस्वी पर वेतन घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने तेजस्वी को नोटिस भेजकर कहा था कि जब तेजस्वी विधायक और विपक्ष के नेता होते हैं तो उनकी आय कम हो जाती है। और जब वे सिर्फ विधायक होते हैं तो उनकी आय बढ़ जाती है। उन्होंने तेजस्वी से दस्तावेज दिखाकर जवाब भी मांगा था और चुनौती दी थी कि अगर उनके आंकड़े गलत हैं तो वे उनके खिलाफ केस दर्ज करें।

तेजस्वी के कानूनी नोटिस पर नीरज का जवाब

JDU MLC ने तेजस्वी यादव पर सैलरी घोटाला का आरोप लगाया है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी के कानूनी नोटिस पर कहा कि ना नौ मन होगा ना राधा नाचेगी। हम अगर अपनी और अपने भाइयों की भी संपत्ति बेच दें तो 12 करोड़ 10 लाख रुपए नहीं जोड़ पाएंगे।

नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव चुनावी हलफनामा में आप पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। आपको उस हालात का सामना करना पड़ता होगा, जो कोर्ट की प्रक्रिया है। ‘तेजस्वी यादव पिता लालू यादव हाजिर हों’ ऐसा दूर दिन हमारा नहीं रहा है। जो आप पर मैंने आरोप लगाया है, उस पर अब भी मैं कायम हूं। आपको बताना होगा कि आपके चुनावी हलफनामे में दर्ज है। जब आप विधायक नहीं थे तो आपकी मासिक आय 42 हजार 395 रुपए थी। जब तेजस्वी यादव विधायक हो गए तो आपकी मासिक आमदनी 11 हजार 812 रुपए 50 पैसे कैसे हो गई। जबकि, आज के डेट में विधायकों का मूल वेतन 50 हजार रुपए है।

मामले को कोर्ट में ले जाने की बात कही

वैसे, जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि हम नोटिस से नहीं डरने वाले। सुशील मोदी ने तो ‘लालू लीला’ लिखी थी। हम तो ‘ठग ग्रंथ’ लिखने वाले हैं। नीरज कुमार ने कहा कि प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट तेजस्वी यादव के ऊपर लगा है। तेजस्वी यादव अगर देश के नेता हैं तो 420 का आरोप देश के किस नेता पर लगा है? राहुल गांधी पर है या फिर नरेंद्र मोदी पर? तेजस्वी यादव नसीब वाले जरूर हैं कि झारखंड के चुनाव के लिए पटना के बेऊर जेल से उम्मीदवार खोज लेते हैं।

इसके साथ ही नीरज कुमार ने कहा कि नोटिस का जवाब जरूर देंगे और अगर राजनीति में आपको (तेजस्वी यादव) कलेजे में दम है तो हमने जो आरोप लगाया है, दस्तावेज के साथ उसके लिए मीडिया में चलिए, कोर्ट में चलिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

नोटिस के बाद हमलावर हुए नीरज कुमार

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘मा० @yadavtejashwi जी! चुनावी हलफनामा 2020 के अनुसार 11 मुकदमे के अभियुक्त हैं, जो कोतवाली से लेकर दिल्ली तक दर्ज है। आपको भी मान-सम्मान? आपके कानूनी नोटिस से डरने वाले नहीं हैं। अभी तो सैलरी घोटाला का उद्भेदन किया है। प्रतीक्षा कीजिए आपके नाम और घोटाले जुड़ने वाले हैं। “ठग ग्रंथ” लिखने की तैयारी में हैं। नोटिस का जवाब भी देंगे। लेकिन इस बात का जवाब देना होगा कि विधायक बनने से पहले मासिक आय 42,335 रुपए था और विधायक बनने के बाद घटकर 11,812 रुपया 50 पैसा है। कैसे?’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰