‘महिला संवाद यात्रा’ के पीछे क्या है CM नीतीश कुमार का मकसद?

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ‘महिला संवाद यात्रा’ कार्यक्रम पर निकलने वाले हैं. बीते मंगलवार (19 नवंबर) को हुई कैबिनेट में सवा दो सौ करोड़ की राशि की मंजूरी मिली. इसके साथ ही तय हुआ कि नीतीश कुमार ‘महिला संवाद यात्रा’ करेंगे. चुनाव से पहले सीएम नीतीश का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 20 नवंबर 2024, 09:06 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘महिला संवाद यात्रा’ के पीछे क्या है CM नीतीश कुमार का मकसद?
Photo: UB India News Archive

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ‘महिला संवाद यात्रा’ कार्यक्रम पर निकलने वाले हैं. बीते मंगलवार (19 नवंबर) को हुई कैबिनेट में सवा दो सौ करोड़ की राशि की मंजूरी मिली. इसके साथ ही तय हुआ कि नीतीश कुमार ‘महिला संवाद यात्रा’ करेंगे.

चुनाव से पहले सीएम नीतीश का यात्रा पर निकलना कोई नई बात नहीं है. 2005 से वे लगातार बिहार के मुख्यमंत्री बने हुए हैं. अब तक 14 यात्रा कर चुके हैं. ‘महिला संवाद’ उनकी 15वीं  यात्रा होगी. इस कार्यक्रम के जरिए वह जिलों में जाकर महिलाओं से रूबरू होंगे. उनकी समस्या को जानेंगे. वहीं सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजना के बारे में समीक्षा करेंगे. समझिए उस यात्रा के पीछे क्या कुछ मकसद है.

14 बार यात्रा पर निकले… कभी फायदा कभी नुकसान

नीतीश कुमार अपने शासनकाल में अब तक 14 बार यात्रा पर निकले हैं. कभी फायदा तो कभी नुकसान हुआ है. 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने 9 जनवरी को विकास यात्रा निकाली थी. पूरे बिहार का भ्रमण किया था. 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सफलता हाथ लगी थी.

2010 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 28 अप्रैल 2010 से ‘विश्वास यात्रा’ शुरू की थी और उसका जोरदार फायदा हुआ था. 2010 में एनडीए को बिहार में 206 सीट आई थी. अकेले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को 115 सीट आई थी. सर्वे में यह पता चला था कि महिलाओं ने नीतीश कुमार को बढ़-चढ़कर वोट किया है.

हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने ‘संकल्प यात्रा’ की शुरुआत की थी लेकिन जेडीयू को करारी हार मिली. पार्टी ने मात्र दो सीटों पर जीत दर्ज की थी. 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ चुनाव लड़ा था. इस चुनाव से पहले वे ‘संपर्क यात्रा’ पर निकले थे. हालांकि बहुत फायदा नहीं हुआ था. 2010 से कम सीटों पर जीत मिली थी. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने 03 दिसंबर 2019 को जल-जीवन-हरियाली यात्रा निकाली थी, लेकिन विशेष फायदा नहीं हुआ. चिराग पासवान के कारण उन्हें मात्र 43 सीट मिली थी. हालांकि मुख्यमंत्री वही बने रहे.

नीतीश कुमार को वोट बैंक खिसकने का डर?

अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यात्रा पर निकलने वाले हैं. कहीं न कहीं अपने कोर वोटर्स यानी महिला वोटर्स को बचाने का प्रयास करेंगे. बिहार के राजनीतिक विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार कहते हैं कि निश्चित तौर पर नीतीश कुमार का वोट बैंक आज भी महिलाएं ही हैं. कुछ सालों से थोड़ा-बहुत महिला  वोटरों में बिखराव हुआ है.

संतोष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में महिलाओं के लिए कई योजना चलाई है. महिलाओं के कहने पर उन्होंने बिहार में शराबबंदी लागू की. उन्होंने बताया कि 2010 और 2015 के चुनाव में पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित या अपर कास्ट, जो भी हो, सभी जातियों से महिलाएं नीतीश कुमार की वोटर रही हैं. वे नीतीश कुमार के कामों को पसंद करती रही हैं, लेकिन 2020 के चुनाव से कुछ बिखराव हुआ है. 2020 में चिराग पासवान ने अपर कास्ट का वोट भी काटा था. इसमें महिलाओं का भी वोट मिला था.

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में होगा असर?

आने वाले समय में बिहार में विधानसभा का चुनाव है. इससे पहले एक बार फिर सीएम यात्रा पर निकलने वाले हैं. ऐसे में 2025 पर कितना असर पड़ेगा? इस पर संतोष कुमार कहते हैं कि 2025 के विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर भी हैं. नीतीश कुमार के साथ रहने वाले आरपी सिंह भी हैं जो उनके वोट बैंक को खराब कर सकते हैं. अगर ये लोग कुछ भी वोट काटेंगे तो सीधा नुकसान नीतीश कुमार को होगा. इसलिए नीतीश कुमार ने  महिलाओं को सीधे संपर्क में लाने के लिए यह योजना बनाई है. निश्चित तौर पर जब महिलाओं के बीच नीतीश कुमार जाएंगे तो अपने किए हुए कामों को बताएंगे.

वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार ने कहा कि बेलागंज में हुए उपचुनाव के बाद जो सर्वे में आ रहा है उसके अनुसार या तिरहुत में जो स्नातक चुनाव होने वाला है उसको लेकर यह बात सामने आ रही है कि अपर कास्ट का वोट नीतीश कुमार के हाथों से फिसल रहा है. ऐसे में जो उनका कोर वोट बैंक (महिलाएं) है उसमें बिखराव नहीं हो इसकी तैयारी नीतीश कुमार कर रहे हैं. महिला वोटर्स में बिखराव नहीं होता है तो उन्हें (नीतीश कुमार) कोई नहीं हरा सकता है. यही वजह है कि नीतीश कुमार को सीट चाहे जितनी भी आए, लेकिन आरजेडी या बीजेपी उन्हें छोड़ना नहीं चाहती है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰