एक लाख महिलाओं को नीतीश सरकार दे रही आर्थिक सहायता, मिल रहे 2-2 लाख रुपये

पटना में आयोजित जदयू की पटना महानगर इकाई के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शामिल हुए। वहीं पटना महानगर जिलाध्यक्ष आसिफ कमाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान मंक्षी श्रवण कुमार ने सीएम नीतीश कुमार के कार्यों को जमकर सराहा। कार्यक्रम के दौरान मंक्षी श्रवण कुमार ने सीएम नीतीश […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 16 दिसंबर 2024, 10:47 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एक लाख महिलाओं को नीतीश सरकार दे रही आर्थिक सहायता, मिल रहे 2-2 लाख रुपये
Photo: UB India News Archive

पटना में आयोजित जदयू की पटना महानगर इकाई के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शामिल हुए। वहीं पटना महानगर जिलाध्यक्ष आसिफ कमाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान मंक्षी श्रवण कुमार ने सीएम नीतीश कुमार के कार्यों को जमकर सराहा।

कार्यक्रम के दौरान मंक्षी श्रवण कुमार ने सीएम नीतीश कुमार के कार्यों को जमकर सराहा।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे बिहार के उत्थान में लगे हैं। उनकी पहल पर 1.2 लाख महिलाओं को दो-दो लाख रुपये की विशेष सहायता दी जा रही है।

10 लाख से ज्यादा महिलाओं के जीविका समूह चल रहे
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि महिलाओं के 10.63 लाख जीविका समूह चल रहे हैं।
सरकार के स्तर पर तालाब के रखरखाव एवं बकरी पालन के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
सरस मेला में पहली बार बिहार की महिला उद्यमियों को स्टाल लगाने में प्राथमिकता दी गई है।

संवाद यात्रा को लेकर चर्चा में
बिहार में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार महिलाओं पर सबसे ज्यादा फोकस कर रहे हैं। महिलाएं सीएम नीतीश का सबसे बड़ा वोट बैंक मानी जाती है, जिनकी वजह से प्रदेश में शराबबंदी जैसे फैसले भी लिए गए हैं। अब सीएम महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का जायजा लेंगे।
सीएम नीतीश ने किया आरक्षण दिलाने का काम

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक रूप से स्थान दिलाने को आरक्षण दिया गया। पहले की सरकार अनुसूचित जाति के लोगों का इस्तेमाल केवल वोट बैंक के रूप में करती थी।
कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए हुआ काम

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए काम हुआ है। महिलाओं के लिए नीतीश कुमार ने जो काम किया, वह देश स्तर पर एक मॉडल के रूप में है।

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ राज्य में सभी को मिले, इस दिशा में आने वाले समय में पार्टी लक्ष्य तय कर काम करेगी। प्राथमिक संगठन को भी मजबूत करना है।

कई दिग्गज नेता हुए शामिल
कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यक्रम में पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, कहकशां परवीन, रामसेवक सिंह, ललित नारायण मंडल, अरुण मांझी, निहोरा प्रसाद यादव और अरविंद निषाद भी मौजूद थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰