‘जब बात बिहार की हो, नाम सिर्फ नीतीश कुमार का हो………..

बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों की सियासी कसरत शुरू हो गई है. एक तरफ जहां नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सत्ता में वापसी के सपने संजोए जोर-शोर से जुट गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन सत्ता में आने के लिए भी टाइट है. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 23 दिसंबर 2024, 08:13 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘जब बात बिहार की हो, नाम सिर्फ नीतीश कुमार का हो………..
Photo: UB India News Archive

बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों की सियासी कसरत शुरू हो गई है. एक तरफ जहां नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सत्ता में वापसी के सपने संजोए जोर-शोर से जुट गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन सत्ता में आने के लिए भी टाइट है. इसी बीच आज (सोमवार) से सीएम नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ (Pragati Yatra) शुरू हुई है तो वहीं दूसरी ओर जेडीयू ने एक बड़ा संदेश भी दे दिया है. पार्टी की ओर से एक्स (X) हैंडल पर एक पोस्टर जारी कर स्लोगन लिखा गया है, “जब बात बिहार की हो, नाम सिर्फ नीतीश कुमार का हो.”

सवाल है कि अभी जब 2025 के विधानसभा चुनाव में वक्त है तो पोस्टर जारी कर किसे इशारा किया गया है? एनडीए में जब 2025 के विधानसभा चुनाव के नेतृत्व को लेकर चर्चाओं को बाजार गर्म है इसी बीच पोस्टर पर लिखा गया संदेश कहीं न कहीं ये बता रहा है कि जो हैं नीतीश कुमार ही हैं. पोस्टर के साथ ही एक्स पर हैशटैग में लिखा गया है, “नीतीश_हैं_सबके_फेवरेट”. हालांकि बिहार बीजेपी के नेता यह जरूर कह रहे हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाना है.

बिहार के सियासी नब्ज पकड़ने की कवायद

माना जा रहा है नीतीश कुमार ‘प्रगति यात्रा’ के जरिए बिहार की जनता की सियासी नब्ज टटोलना चाहते हैं. वे यात्रा के जरिए सियासी संदेश देना चाहते हैं कि जो विकास कार्य हुए हैं वो नीतीश कुमार की सरकार में ही हुए हैं. यानी इन विकास कार्यों का श्रेय लेकर नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव में अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं.

 

JDU का पोस्टर के जरिए बड़ा संदेश

एक तरफ नीतीश कुमार आज (23 दिसंबर) से ‘प्रगति यात्रा’ पर निकले हैं और दूसरी ओर यह पोस्टर यह बताने के लिए काफी है कि पार्टी चुनावी मोड में है. नीतीश कुमार के बिना बिहार का विकास संभव नहीं है. इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि नीतीश के बिना ना ही आरजेडी और ना ही बीजेपी पिछले दो दशकों से सरकार बनाने की स्थिति में रही है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰