‘एनडीए मतलब सशक्त भारत.. विकसित बिहार ,2025 में फिर से नीतीश कुमार

जदयू ने एक्स पर एक पोस्टर पोस्ट करते हुए NDA का मतलब समझाया है। पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार एक साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर लिखा गया है, ‘एकजुट NDA बिहार। 2025 में फिर से नीतीश कुमार।’ इस पोस्टर को पोस्ट करते हुए लिखा गया है, ‘एनडीए मतलब […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 25 दिसंबर 2024, 06:42 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘एनडीए मतलब सशक्त भारत.. विकसित बिहार ,2025 में फिर से नीतीश कुमार
Photo: UB India News Archive

जदयू ने एक्स पर एक पोस्टर पोस्ट करते हुए NDA का मतलब समझाया है। पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार एक साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर लिखा गया है, ‘एकजुट NDA बिहार। 2025 में फिर से नीतीश कुमार।’ इस पोस्टर को पोस्ट करते हुए लिखा गया है, ‘एनडीए मतलब सशक्त भारत.. विकसित बिहार। एनडीए मतलब विकास की गारंटी। एनडीए मतलब सुरक्षा की गारंटी। NDA मतलब मजबूत इरादे। एनडीए मतलब हर व्यक्ति का सम्मान।’

एनडीए मतलब सशक्त भारत.. विकसित बिहार.. एनडीए मतलब विकास की गारंटी एनडीए मतलब सुरक्षा की गारंटी एनडीए मतलब मजबूत इरादे एनडीए मतलब हर व्यक्ति का सम्मान https://x.com/hashtag/EkjutNDA?src=hashtag_click https://x.com/hashtag/2025FirSeNitish?src=hashtag_click https://x.com/hashtag/2025_%E0%A4%AB%E0%A4%BF%E0%A4%B0_%E0%A4%B8%E0%A5%87_%E0%A4%A8%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%B6?src=hashtag_click
Image

जनता दल यूनाइटेड ने बिहार के सत्तारूढ़ गठबंधन में नेतृत्व को लेकर उठने वाले सभी सवालों को ‘काल्पनिक’ करार दिया और मंगलवार को एक बार फिर दोहराया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) राज्य विधानसभा का अगला चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही अगुवाई में लड़ेगा. केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि उनकी पार्टी मजबूती से एनडीए के साथ खड़ा है और रहेगा.

जदयू नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी का चुनाव नजदीक आते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सबसे बड़ा पूर्वांचल हितैषी बन जाने का ‘पाखंड’ करने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी पूरी दिल्ली में उनके खिलाफ अभियान चलाएगी और उनके पूर्वांचल विरोधी चेहरे को बेनकाब करेगी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से हाल में बिहार विधानसभा चुनाव में नेतृत्व को लेकर खुलकर बयान देने से परहेज करने के बाद नीतीश कुमार को लेकर चल रही अटकलों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में ललन सिंह ने कहा कि यह सब सवाल काल्पनिक है. उन्होंने कहा, “जदयू मजबूती से एनडीए के साथ खड़ा है और रहेगा. यह साफ है कि एनडीए बिहार का अगला चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा.”

सपना देखने पर कोई रोक तो है नहीं- ललन सिंह
ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सभी जिलों की यात्रा पर हैं और सोमवार को ही बेतिया से वापस आए हैं. उन्होंने वहां मिले जनसमर्थन का हवाला देते हुए कहा कि लोगों को नीतीश कुमार में विश्वास है कि वह जो कहते हैं, उसे करते भी हैं. विपक्षी नेताओं, खासकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा, ‘‘बाकी तो किसी को भी दिन में सपना देखने का हक है. सपना देखने पर कोई रोक तो है नहीं. वे लोग 20 साल से सपना देख रहे हैं. आगे भी देखते रहेंगे.”

‘वास्तव में केजरीवाल को किसी से प्रेम नहीं’
वहीं संजय झा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भी एनडीए मजबूती से चुनाव लड़ेगा. दिल्ली में जदयू कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों की बात चल रही है. हम लोग साथ लड़ेंगे. अभी सीटों के बारे में बातचीत चल रही है. जब तय होगा, तो बताएंगे.”

ललन सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में देखने को मिला है कि अरविंद केजरीवाल का पूर्वांचल के लोगों के प्रति बड़ा प्रेम जागा है. उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में अरविंद केजरीवाल को किसी से प्रेम नहीं है. वह मौकापरस्त आदमी हैं. जब जैसा मौका आया, वैसा चादर ओढ़ लिया.उनसे बड़ा कोई पाखंडी नहीं है. मन के अंदर महत्वाकांक्षा जागी, तो अन्ना हजारे को किनारे लगा दिया.”

संवाददाता सम्मेलन में कोरोना महामारी के दौरान पूर्वांचल और बिहार के लोगों के बारे में केजरीवाल की ओर से की गई कुछ टिप्पणियों पर वीडियो प्रस्तुतिकरण दिया गया और पार्टी नेताओं ने कहा कि वे उनके भाषणों को दिल्ली के हर इलाके में लोगों के बीच ले जाएंगे. ललन सिंह ने कहा, ‘‘आपने जो वीडियो देखा, क्या यह उनका पूर्वांचलियों के प्रति प्रेम है? वे (केजरीवाल) कहते हैं कि बिहारी पांच सौ रुपये लेकर आता है और दिल्ली में पांच लाख का इलाज कराकर वापस चला जाता है. यह दिल्ली उनकी जागीर नहीं है, यह देश की राजधानी है.”

बिहार प्रेम मौकापरस्ती है- ललन सिंह
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार और उसके मुखिया केजरीवाल ने कोरोना के दौरान सारे पूर्वांचल के लोगों को नोएडा की सीमा पर अपने हाल पर छोड़ दिया था. उन्होंने कहा कि तब जाकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के 25 लाख लोगों के लिए सारी व्यवस्था की, उन्हें शिविरों में रखा गया और उनके खाते में एक-एक हजार रुपये दिए गए.

उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल आज कह रहे हैं कि बीजेपी पूर्वांचलियों की विरोधी है. आपसे बड़ा कौन है पूर्वांचलियों का विरोधी? आपका यह वीडियो बताता है कि आप कितने बड़े पूर्वांचल विरोधी हैं और चुनाव का समय आता है, तो सबसे बड़े पूर्वांचल हितैषी बन जाते हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘इस वीडियो को लेकर जदयू पार्टी पूरे दिल्ली के चुनाव में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अभियान चलाएगी. इनका पूर्वांचल प्रेम ढकोसला है. बिहार प्रेम मौकापरस्ती है. इस चुनाव में इनकी पोल खोलेंगे.”

‘कोई नाम नहीं काटा गया है’
केजरीवाल के इस आरोप पर कि बीजेपी के लोग पूर्वांचलियों के नाम मतदाता सूची से हटवा रहे हैं, ललन सिंह ने इसे ‘सफेद झूठ’ करार दिया और कहा कि बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा की ओर से बांग्लादेशी रोहिंग्याओं के बारे में राज्यसभा में दिए गए बयान को उन्होंने ‘बड़ी चालाकी’ से पूर्वांचलियों के साथ जोड़ दिया.

उन्होंने कहा, ‘‘यही तो उनका ढकोसला है. कोई नाम नहीं काटा गया है पूर्वांचल और बिहार के लोगों का. मुंह में राम बगल में छुरी. बात हो रही है रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों की और निशाना बना रहे हैं पूर्वांचलियों को. यही इनका चरित्र है.” दिल्ली में अगले साल फरवरी महीने में, जबकि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 2025 के उत्तरार्द्ध में होने हैं.

भागलपुर के सर्किट हाउस पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से बातचीत किया। जहां उन्होंने कहा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगी और वह मुख्यमंत्री बनेंगे। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही है और 2030 तक यह सरकार चलेगी।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, लोजपा (रा), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और भाजपा मिलकर चुनाव लड़ेगी। 2025 में होने वाले चुनाव को लेकर हमलोग अभी से ही मैदान में जुट गए हैं। उपचुनाव में साफ हो गया कि सीधी लड़ाई है और एनडीए को अपार बहुमत से जीत हासिल होगी।

भागलपुर के सर्किट हाउस पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन।
भागलपुर के सर्किट हाउस पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन।

राजद को विपक्ष का भी दर्जा नहीं मिलेगा

शाहनवाज हुसैन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ को लेकर कहा कि राजद के नेता इस यात्रा को लेकर जिस तरह बयान दे रहे हैं, वह राजनीतिक मर्यादा तोड़ रहे हैं। अगले चुनाव में राजद को उतनी सीट भी नहीं मिलेगी। जिससे उन्हें विपक्ष का दर्जा मिले।

नीतीश कुमार सुबह से शाम तक बिहार के लिए काम करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग मिल रहा है। भाजपा और जदयू के नेता बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार अब किसी भी हाल में राजद के साथ नहीं जाएंगे। इसमें कोई लेकिन, परंतु नहीं है।

उन्होंने कई नई पार्टियों को लेकर कहा कि प्रत्येक चुनाव में कई नई पार्टियां आती हैं। इसे कोई कैसे रोक सकता है। लेकिन परिणाम तय है। हमारी गठबंधन ने बिहार का स्वरूप बदला है। आज बिहार में विकास की बयार बह रही है। नीतीश कुमार को सीएम बनने से कोई नहीं रोक सकता।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰