बिहार में सियासत की खामोशी का सबब कहीं अंदरखाने की हलचल तो नहीं?

राजनीति की अपनी एक ‘खामोश भाषा’ होती है और वर्तमान राजनीति में इस ‘फन’ के सबसे अधिक माहिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहे जाते हैं. हाल के दिनों में नीतीश कुमार की खामोशी ने बिहार की राजनीति में जो हलचल मचा दी इसे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की इस बेबाकी (नीतीश कुमार के साथ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 31 दिसंबर 2024, 06:01 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में सियासत की खामोशी का सबब कहीं अंदरखाने की हलचल तो नहीं?
Photo: UB India News Archive

राजनीति की अपनी एक ‘खामोश भाषा’ होती है और वर्तमान राजनीति में इस ‘फन’ के सबसे अधिक माहिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहे जाते हैं. हाल के दिनों में नीतीश कुमार की खामोशी ने बिहार की राजनीति में जो हलचल मचा दी इसे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की इस बेबाकी (नीतीश कुमार के साथ नहीं जाने की बात कहकर) ने जरूर कुछ ठंडा कर दिया, लेकिन सियासत को समझने वाले अभी भी नीतीश कुमार की खामोशी का सबब तलाश रहे हैं. उनकी राजनीति के स्टाइल को देखें तो यह भी कुछ संकेत करता है. बिहार की राजनीति में जो कुछ आजकल हो रहा है वह देश की पॉलिटिक्स पर असर कर सकता है. बिहार पॉलिटिक्स के अंदरखाने काफी कुछ हो रहा है, लेकिन अभी साफ-साफ पढ़ा नहीं जा रहा है.

दरअसल, शनिवार को महावीर मंदिर न्यास के सचिव किशोर कुणाल (सीएम नीतीश के बेहद करीबी कहे जाते हैं) की मृत्यु के बावजूद नीतीश कुमार दिल्ली चले गए. दिल्ली एयरपोर्ट से वह रुटीन चेकअप के लिए गए और वहां से वह आवास पहुंचे. फिर दिवंगत भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार वालों से मिले. इसके बाद सोमवार की सुबह उन्होंने फिर अपना रूटीन चेकअप कराया और शाम को वह दिल्ली से पटना के लिए रवाना हो गए. दो दिनों की इस संक्षिप्त यात्रा में नीतीश कुमार के रुटीन को देखें तो वह बेहद सामान्य सा लगता है. लेकिन, इसी बीच एक असामान्य सी बात भी हुई जो एनडीए की सियासत को लेकर है.

जेपी नड्डा-नीतीश कुमार की मुलाकात नहीं
अचानक मीडिया में खबर आई कि नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने वाले हैं और इसके लिए शाम में 4:30 बजे का वक्त तय किया गया है. सूत्र बताते हैं कि नीतीश कुमार के सोमवार की रात दिल्ली ठहरने का ही कार्यक्रम था. लेकिन, इसके बात अचानक यह खबर आई कि नीतीश कुमार की टेलीफोन पर जेपी नड्डा से बात हुई है और मुलाकात के बदले आज ही सीएम सोमवार की शाम में ही दिल्ली से पटना रवाना हो रहे हैं. यहां भी सब कुछ सामान्य सा दिखता है, क्योंकि कहा गया कि बिहार में छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए नीतीश कुमार ने आनन-फानन में पटना का प्रोग्राम बनाया. लेकिन, क्या सियासत की भाषा इतनी आसानी से समझी जा सकती है?

तेजस्वी यादव के खुले ऐलान का राज क्या?
बड़ी बात यहां और भी है…नीतीश कुमार दिल्ली में थे तब सीतामढ़ी में तेजस्वी यादव ने खुला ऐलान किया कि अब नीतीश कुमार के साथ नहीं जाएंगे. अगर गए तो यह अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा. यहां गौर करने वाली बात यह कि तेजस्वी यादव के इस ऐलान के थोड़ी ही देर में यह खबर आ गई कि जेपी नड्डा और नीतीश कुमार की मुलाकात नहीं होने जा रही है. कहा जाता है जब कहीं आग लगती है तभी धुआं उठता है. जाहिर है सियासत के जानकार यहां भी धुआं ढूंढ रहे हैं कि इसका धुंधलापन कितना गहरा है या फिर कुछ साफ-साफ भी है.

वरिष्ठ पत्रकार रवि उपाध्याय कहते हैं, जो आपको ऊपर से सामान्य सा लगता है, वह सामान्य ही है यह सियासत में नहीं कहा जा सकता है. दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली स्वतंत्र रही है और वह अब तक अपने अंदाज में ही काम करते रहे हैं. हाल के दिनों में जब भारतीय जनता पार्टी से उनके तालमेल गड़बड़ होने की खबर आई तो थोड़ी हलचल देखी गई. लेकिन, चूंकि राजनीतिक परिस्थितियां इस तरह की बनी हुईं हैं जो न तो नीतीश कुमार के लिए सहज है और न ही एनडीए के अन्य बाकी दलों के लिए. इस सियासत के पीछे नीतीश कुमार की कार्य करने का अंदाज जहां जिम्मेदार है, वहीं भारतीय जनता पार्टी की महत्वाकांक्षाएं और सत्ता की शक्ति को प्राप्त करने और कमान की चाहत भी है.

क्या है एनडीए के अंदरखाने हलचल की कहानी?
रवि उपाध्याय कहते हैं, आज ही उनका पटना लौटना, जेपी नड्डा से नहीं मिलना या नहीं पाना कहिये, यह कुछ इशारा तो करता है. इसी बीच बिहार के नये बने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का पटना आने का शेड्यूल नहीं था, तब भी उनका पटना आना काफी कुछ बता जाता है. दरअसल, येलो बुक के शेड्यूल के मुताबिक, उनके आगमन के लिए चीफ मिनिस्टर बिहार, महापौर रहना ही चाहिए. ऐसे में यह सवाल बनता है कि सब प्रोग्राम री शेड्यूल हुआ. बिहार में एनडीए के भीतर की स्थिति जो बनी हुई है यह भी काफी कुछ कहती है.

रवि उपाध्याय कहते हैं, दरअसल राजनीति में टर्न और ट्विस्ट होता है. हालांकि ऐसा कुछ दिखाई नहीं प़ड़ रहा है, लेकिन भाजपा यह सोचती है कि हिंदी भाषी क्षेत्रो के राज्यों में भाजपा का चीफ मिनिस्टर है. यह भाजपा के लिए चिंता का कारण है. इस बार नहीं तो फिर नहीं की सोच भी भाजपा नेताओं को बेचैन किये हुए है. राजनीति को गहराई से पढ़िये तो पॉलिटिकल कोरिडोर में बीजेपी कोटे के मंत्री कहते हैं कि नीतीश चेहरा होंगे, लेकिन चीफ मिनिस्ट्रियल कैंडिडेट होंगे कि नहीं यह नहीं कहा जा रहा है. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि एनडीए कोर कमिटी की बैठक में फैसला होगा कि कौन चीफ मिनिस्टर होगा, इस बात में वर्तमान सियासी स्थिति को देखते हुए दम तो लगता है.

हरदम तैयार रहते हैं नीतीश कुमार
रवि उपाध्याय कहते हैं कि, सीएम नीतीश कुमार की दिल्ली में मौजूदगी के बीच एनडीए के दो बड़े कद्दावर नेताओं की अनुपस्थिति को लेकर भी सवाल हैं. इससे पहले दिवंगत भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर जब सीएम नीतीश कुमार गए तो वह इस बार अकेले थे. इसके भले सियासी संकेत न हों, लेकिन लाउड एंड क्लियर मैसेज यह कि अभी भी उनमें दम है और अकेले ही दिल्ली-पटना कर आए. हाल के दिनों में जब बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस के ट्रांसफर पोस्टिंग हो रहे हैं तो इसको भी रणनीति से जोड़ कर देखा जा सकता है कि सीएम नीतीश कुमार हमेशा चुनावी मोड के लिए तैयार रहते हैं. हालांकि, ऐसी परिस्थिति अब तक सामने से नहीं दिख रही कि सीएम नीतीश कुमार एनडीए से अलग कुछ सोच रहे हैं. बहरहाल, सियासत में कब क्या हो कोई नहीं जानता…इंतजार करिये अगले टर्न और ट्विस्ट का.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰