नए साल की शुभकामना में दिखा चुनावी रंग…..

नव वर्ष 2025 की शुरुआत हो गई है और इसके साथ ही बिहार में पोस्टर वार भी शुरू हो गया है. यह साल बिहार की राजनीति के लिए खास है क्योंकि विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इसी बची नए साल की शुभकामनाएं देते हुए नेताओं की चुनाव को लेकर तैयारी भी दिख रही है. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 1 जनवरी 2025, 08:41 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नए साल की शुभकामना में दिखा चुनावी रंग…..
Photo: UB India News Archive

नव वर्ष 2025 की शुरुआत हो गई है और इसके साथ ही बिहार में पोस्टर वार भी शुरू हो गया है. यह साल बिहार की राजनीति के लिए खास है क्योंकि विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इसी बची नए साल की शुभकामनाएं देते हुए नेताओं की चुनाव को लेकर तैयारी भी दिख रही है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी के कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगा है जिसमें बड़ा मैसेज दिया गया है.

इस पोस्टर पर सबसे बड़ी तस्वीर तेजस्वी यादव की है. सबसे ऊपर में नए साल की शुभकामना दी गई है. इसके साथ ही 2025 में सरकार बनाने का दावा किया गया है. पोस्टर में कई योजनाओं का जिक्र किया गया है. लिखा गया है, “नया साल है नई उमंग, आओ जुड़ें राजद के संग, सरकार बनेगी वादों संग, सौगातें मिलेंगी रंग-बिरंग.”

इसके साथ ही तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा को लिखा गया है. पोस्टर में लिखा गया है, “2500 रुपये माई-बहिन को, 1500 रुपये बुजुर्ग अभिभावक को, युवाओं को रोजगार मिलेगा, मुफ्त 200 यूनिट बिजली संग, आओ चले तेजस्वी संग, सरकार बनेगी अब यंग.”

प्रदेश महासचिव ने लगाया पोस्टर

इस पोस्टर को आरजेडी के प्रदेश महासचिव भाई अरुण की ओर से लगवाया गया है. उन्होंने कहा कि नए साल में जनता बदलाव चाह रही है. यही बात हम लोग पोस्टर के जरिए बता रहे हैं. जनता तेजस्वी यादव पर भरोसा कर रही है. उन्होंने जो मां-बहन और युवाओं के लिए जो वादा किया है उसे पूरा करेंगे.

भाई अरुण ने कहा कि नए साल की शुभकामना के साथ बिहार की जनता में इच्छा जगी है कि अगर कोई कुछ करेगा तो वह तेजस्वी यादव ही पूरा कर सकते हैं. 17 महीने में युवाओं को नौकरी देकर दिखा दिया कि युवाओं के लिए अगर कोई कुछ कर सकता है तो वह सिर्फ तेजस्वी यादव कर सकते हैं. इसी को लेकर पोस्टर के जरिए हम लोग जनता को संदेश दे रहे हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰