लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से साथ आने का ऑफर दिया है. लालू यादव के इस बयान के बाद से बिहार के सियासी गलियारे में चर्चाओं का बाजार तेज हो गया है. दरअसल लालू यादव ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि नीतीश कुमार साथ आ आएंगे तो उनका स्वागत है. हमने नीतीश कुमार को माफ कर दिया है. वहीं लालू यादव के इस बयान पर अब सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया भी सामने आ गयी है. दरअसल लालू प्रसाद यादव के बयान पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने वह क्या बोल रहे है छोड़िए ना. नीतीश कुमार ने लालू के बयान पर कोई अधिक प्रतिक्रिया नहीं दी और बस यह कहकर कि छोड़िए न आगे बढ़ गए.
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से नीतीश कुमार को एक बार फिर से आरजेडी के साथ गठबंधन में आने का ऑफर देने पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने जवाब दिया है। लालू यादव के बयान पर ललन सिंह से पत्रकारों ने सवाल पूछा तो वह इसे ज्यादा तवज्जो नहीं देने की सलाह दी।
ललन सिंह ने कहा, ‘छोड़िए ना लालू जी क्या कहते हैं। लालू जी क्या नहीं बोलते हैं। ये जाकर लालू जी से पूछिए। हम लोग एनडीए में हैं और एनडीए में ही रहेंगे।’
बता दें कि नये साल के मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक यूट्यब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर नीतीश कुमार एक बार फिर से उनके साथ आते हैं तो वह उन्हें माफ कर देंगे और गले लगाएंगे। लालू यादव ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार को माफी देना उनकी जिम्मेदारी है। लालू यादव के इस बयान के बाद से बिहार की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गरम है।
क्या कहा लालू यादव ने
नए साल पर लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। लालू ने कहा कि नीतीश अगर महागठबंधन में वापस आना चाहें, तो उनके लिए रास्ता खुला है। यह बयान खास इसलिए अहम है क्योंकि मकर संक्रांति के आसपास बिहार की राजनीति में अक्सर उलटफेर देखने को मिलता है। लालू के बेटे तेजस्वी यादव के पहले के बयान से यह अलग है।







