तेजस्वी यादव की चिट्ठी का राज!

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के उतराधिकारी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नए साल पर फिर पुराना मुद्दा कि ‘कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री’ छेड़ दिया है। साल के पहले ही दिन तेजस्वी यादव ने राज्य के राजनीतिक गलियारों को गर्माहट से भरते फिर एक बार महागठबंधन में नीतीश कुमार की एंट्री पर विराम लगाते […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 2 जनवरी 2025, 07:37 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेजस्वी यादव की चिट्ठी का राज!
Photo: UB India News Archive

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के उतराधिकारी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नए साल पर फिर पुराना मुद्दा कि ‘कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री’ छेड़ दिया है। साल के पहले ही दिन तेजस्वी यादव ने राज्य के राजनीतिक गलियारों को गर्माहट से भरते फिर एक बार महागठबंधन में नीतीश कुमार की एंट्री पर विराम लगाते महागठबंधन का अकेला दावेदार खुद को बता कर राज्यवासियों को नए नए सपने भी दिखाए। यह दीगर कि पलटवार में तेजस्वी यादव को जवाब भी मिला 2025 से 2030, फिर से नीतीश।

तेजस्वी यादव की चिट्ठी का राज!

नए साल के पहले दिन इस कड़क ठंड के बीच तेजस्वी यादव ने अपने बयानों से गर्माहट भर दी। तेजस्वी यादव ने न केवल नीतीश कुमार की महागठबंधन में एंट्री को पूरी तरह नकारा बल्कि खुद को बिहार की उम्मीद भी बताते कहा कि नए साल में नई सरकार बनेगी। हम बिहार से बेरोजगारी हटाएंगे। शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे। बिहार से पलायन रोकेंगे। नीतीश कुमार पर टिप्पणी करते यह भी कह डाला कि अब ये रिटायर्ड हो गए हैं। वैसे भी किसी खेत में 20 साल से एक ही ब्रांड का बीज डालेंगे तो खेत बर्बाद हो जाएगा।इसलिए खेत को नए ब्रांड की बीज की जरूरत है।

पत्र से भी तेजस्वी ने दी आने की धमक

हालांकि तेजस्वी यादव ने इसके पहले राज्यवासियों के नाम पत्र जारी करते हुए भी राज्य को एक युवा मुख्यमंत्री की अपील कर डाली। कहा ‘साल 2025 में बिहार के नव निर्माण की नींव रखी जाएगी। यह साल बिहार के सुनहरे सपनों को सच करने वाला साल होगा। बिहार का हर वर्ग नए साल के साथ ये शपथ ले चुका हैं कि बीस साल से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक बदहाली, अराजकता, व्यवस्था में लगी जंग को अब मिटाना है और बिहार को तरक्की के एक नए रास्ते पर ले जाना है।’

तेजस्वी की चिट्ठी ‘डीकोड’!

अभी जो कुछ बयानों का बाजार खड़ा किया जा रहा है, उसका एक मात्र मकसद अपने कार्यकर्ताओं को जागृत और सक्रिय रखने का प्रयास ही है। तेजस्वी यादव की इस चिट्ठी को डीकोड करने की कोशिश करें तो इशारा यही मिल रहा है। ऐसा इसलिए भी कि किसी भी दल को यह पता नहीं कि कब चुनाव हो जाए। इसलिए सभी दल के नेता बयानों से ही कार्यकर्ताओं के बीच उम्मीद की दुनिया बसा रहे हैं। दरअसल ,राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे अनएक्सपेक्टेड नेता बन गए हैं। कब क्या कर देंगे? इसके पहले इसी तरह के ठंड के मौसम में वो महागठबंधन का साथ छोड़ एनडीए के साथ चले गए थे। तब भी नया साल और जनवरी माह ही था। इसलिए चुनावी तैयारी में चुनावी सक्रियता जरूरी है । इसलिए ऐसे बयानों अभी और आने वाले हैं।

जदयू ने किया पलटवार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते जदयू ने साफ कहा कि राज्य की जनता किसी नए चेहरे पर विश्वास नहीं करने जा रही है। अभी भी राज्य की जनता को विकास पुरुष नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री के रूप में चाहिए। JDU ने इस संदर्भ में एक नया नारा भी दिया 2025 से 2030, फिर से नीतीश। हालांकि इसके पहले भी तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने पर विराम लगाए खुद को बिहार का सीएम बताया था, तब भी जदयू कार्यालय के आगे एक बड़ा पोस्टर लगाया गया था। इस पोस्टर में लिखा था 2025 फिर से नीतीश। जदयू नेता ने इस नारे का विस्तार देते कहा 2025 से 2030, फिर से नीतीश।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰