सर्दी का सितम: दिल्ली से बिहार तक छाया अंधेरा, सैकड़ों ट्रेनें-उड़ानें प्रभावित , बिहार के 12 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट……

पूरे देश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। शनिवार सुबह से ही पूरे उतरी भारत में घना कोहरा छाया हुआ है। कई जगहों पर दृश्यता जीरो तक पहुंच गई है। कोहरे के कारण वाहनों के पहिए थम से गए हैं। इसका असर बिहार में भी दिख रहा है। पिछले 3 दिनों से कई जिलों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 4 जनवरी 2025, 07:56 AM 12 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सर्दी का सितम: दिल्ली से बिहार तक छाया अंधेरा, सैकड़ों ट्रेनें-उड़ानें प्रभावित , बिहार के 12 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट……
Photo: UB India News Archive

पूरे देश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। शनिवार सुबह से ही पूरे उतरी भारत में घना कोहरा छाया हुआ है। कई जगहों पर दृश्यता जीरो तक पहुंच गई है। कोहरे के कारण वाहनों के पहिए थम से गए हैं। इसका असर बिहार में भी दिख रहा है। पिछले 3 दिनों से कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। पछुआ हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आज 12 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट है। धुंध के चलते हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहनों के पहिये की रफ्तार भी थम सी गई है। विमान और ट्रेन के मुसाफिरों पर कोहरे का कहर पड़ रहा है।

दृश्यता शून्य तक पहुंची
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। शनिवार सुबह से ही पूरे एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। कई जगहों पर दृश्यता जीरो तक पहुंच गई है। ऐसे में लोगों को सड़क पर गाड़ियों की फॉग लाइट जलानी पड़ रही है। वहीं कोहरे की वजह से रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की चाल थम गई। कानपुर के यात्री बृज किशोर वर्मा का कहना है कि कानपुर से आने वाली ट्रेन छह घंटे देरी से चल रही है। वह दो-तीन घंटे से स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं। उन्हें बताया गया है कि सभी ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं हवाईअड्डों पर विमानों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। इससे यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।

सैकड़ों उड़ानें और कई ट्रेनें प्रभावित

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से शुक्रवार को संचालित होने वाली 100 से ज्यादा विमान देरी का शिकार हुई। रनवे पर दृश्यता घटने की वजह से लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर विमानों की आवाजाही कराई गई। इससे अन्य विमानों के संचालन में देरी हुई और यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल पर विमानों के इंतजार में परेशान होना पड़ा। उधर, रेलवे ट्रैक पर चलने वाली उत्तर भारत की 150 से अधिक ट्रेन देरी का शिकार हुई। इसमें दिल्ली पहुंचने वाली 41 से अधिक ट्रेन परिवर्तित समय से रवाना की गई। देरी से चलने वाली ट्रेन में मुख्य रूप से महाबोधी एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ सात घंटे से अधिक, पूरबिया एक्सप्रेस चार घंटे से अधिक, विक्रमशिला तीन घंटे से अधिक देरी से संचालित हुई।

ये ट्रेनें चल रही देरी से

12451 श्रमशक्ती एक्सप्रेस
12450 चंडीगढ़-मडगांव एक्सप्रेस
12002 रानी कमलापति शताब्दी
22439 कटरा वंदे भारत
22436 वाराणसी वंदेभारत
12303 पूर्वा एक्सप्रेस
12015 अजमेर शताब्दी
12004 लखनऊ शताब्दी
12275 प्रयागराज हमसफर
64062 दिल्ली पलवल
12716 सचखंड एक्सप्रेस
22435 वंदे भारत एक्सप्रेस
12001 रानी कमलापति शताब्दी
12452 श्रमशक्ति एक्सप्रेस
11057 दादर एक्सप्रेस
12801 पुरी एक्सप्रेस
12397 महाबोधा एक्सप्रेस
12919 मालवा एक्सप्रेस
20957 इंदौर नई दिल्ली एक्सप्रेस
12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस

इनके अलावा भी कई ट्रेनों के पहिए थम गए हैं।

कश्मीर की ठंड का श्रीनगर पर असर
अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के कारण शनिवार को श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि सुबह श्रीनगर समेत कश्मीर में कोहरे की मोटी चादर छाई रही। कोहरे के कारण खराब दृश्यता के कारण हवाई अड्डे पर परिचालन प्रभावित हुआ और सुबह की सभी उड़ानें काफी देर से उड़ीं।

उन्होंने बताया, ‘श्रीनगर हवाईअड्डे पर खराब दृश्यता के कारण अब तक कोई उड़ान परिचालन नहीं हो पाया है। सभी एयरलाइनों ने दृश्यता में सुधार होने तक अपने सुबह के परिचालन को पुनर्निर्धारित किया है। श्रीनगर हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ानों के परिचालन को प्रभावित करने का यह लगातार दूसरा दिन है। शुक्रवार को सुबह की उड़ानों में देरी हुई जबकि कम दृश्यता के कारण एक उड़ान को डायवर्ट किया गया था।’

हिमाचल प्रदेश: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। शिमला में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल्लू और मनाली जैसे पर्यटक स्थलों पर भी बर्फबारी हो रही है। मनाली, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे आवाजाही पर असर पड़ा। पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। राज्य के निचले क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चल रही है जिससे सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बर्फबारी की संभावना जताई है।

जम्मू-कश्मीर: गुरेज घाटी में पेड़ और घर बर्फ से ढके
जम्मू-कश्मीर में सर्दी अपने चरम पर है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग और पहलगाम जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है, जिससे यातायात बाधित हुआ है। कई प्रमुख सड़कों और हाइवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। गुरेज घाटी में पेड़ और घर बर्फ से ढके हुए हैं। राज्य के निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई है, जिससे ठंडक और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है। पर्यटक इस मौसम का आनंद ले रहे हैं, लेकिन स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

डोडा जिले के भद्रवाह में सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटाने के अभियान के बाद एनएच भद्रवाह-पठानकोट टूरिस्ट्स के लिए खोल दिया। भद्रवाह विकास प्राधिकरण के सीईओ बाल कृष्ण ने बताया कि  मौसम की पहली भारी बर्फबारी 31 दिसंबर 2024 के आसपास हुई थी। इसके बाद भद्रवाह के पास गुलदांडा की सड़कें कुछ दिनों के लिए बंद कर दी गईं। रास्ता फिसलन भरा था इसलिए टूरिस्ट वाहनों को आने जाने की इजाजत नहीं थी। लेकिन, आज से सड़कें टूरिस्ट वाहनों के लिए खोल दी गई हैं।

उत्तराखंड: अगले 48 घंटों में मध्यम से भारी बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में सर्दी का असर तेज हो गया है। देहरादून में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनीताल और मसूरी जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। हरिद्वार और ऋषिकेश में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम रही। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। शीतलहर की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है।

राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप
राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर का असर बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। जयपुर में न्यूनतम तापमान 9°C और अधिकतम 22°C दर्ज किया गया। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस जबकि जैसलमेर में यह 10 डिग्री सेल्सियस रहा। चूरू में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, जिसे राज्य का सबसे ठंडा स्थान बताया गया। राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में कड़ाके की ठंड का अनुमान है। प्रशासन ने लोगों को जरूरी सावधानियां बरतने और बिना जरूरत बाहर न निकलने की सलाह दी है।

उत्तर प्रदेश: वाराणसी और कानपुर में घना कोहरा
उत्तर प्रदेश में कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी और कानपुर में घने कोहरे ने यातायात बाधित कर दिया है। ठंड के कारण स्कूलों में उपस्थिति भी कम हो रही है। उत्तर प्रदेश में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस (57°F) है। आर्द्रता का स्तर 48% है। कई जगहों पर धूप खिली हुई है। हवा तीन मील प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में चल रही है। विजिबिलिटी छह मील है, और वायुमंडलीय दबाव 30 इंच है।  UV इंडेक्स 0 है, जो कि धूप में बाहर रहने के लिए सुरक्षित है। अगले कुछ दिनों के लिए मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 5 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक धूप खिले रहने की संभावना है। तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

हरियाणा: करनाल और हिसार में घने कोहरे से मुश्किलें बढ़ीं
हरियाणा में कोहरे का प्रभाव जारी है। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल और हिसार में घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को सतर्कता बरतनी पड़ रही है। राज्य के उत्तरी हिस्सों में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। इस समय राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की ठंड और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। अगले कुछ दिनों  में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना भी जताई गई है, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

पटना एयरपोर्ट पर 100 मीटर विजिबिलिटी, 9 ट्रेनें लेट

बीते 24 घंटे के दौरान बांका सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी पटना का तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। जबकि किशनगंज 25 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा।

उधर, ठंड बढ़ने के साथ कई जिलों की हवा भी दूषित हो गई है। शुक्रवार को राजधानी पटना की हवा सबसे खराब रही। विभाग की ओर से 8 जिलों का AQI जारी किया गया है। वहीं कोहरे की वजह से पटना एयरपोर्ट पर 100 मीटर विजिबिलिटी है। 9 ट्रेनें लेट चल रही हैं।

ठंड से मिल सकती है राहत

4 जनवरी के मौसम की बात करें तो बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 18-20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री के बीच रहेगा। अगले दो दिनों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ ङी सकता है। पटना, नालंदा, बक्सर, भागलपुर, लखीसराय, समस्तीपुर, जहानाबाद, अरवल, कटिहार, गोपालगंज, सुपौल, सीवान, सारण, पश्चिम चंपारण, वैशाली, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और किशनगंज जिलों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे से सावधान रहें।

ठंड से सिहर गया बांका

3 जनवरी को बिहार का सबसे अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान बांका में 5.4 डिग्री रहा रहा। जमुई, वैशाली और बांका में शीतलहर भी दर्ज की गई। हवा की गुणवत्ता फिर से खराब होने लगी है। 4 जनवरी की रात 12 बजे तक हाजीपुर का AQI 311 और पटना का AQI 306 दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों के तापमान और AQI की जानकारी नीचे दी गई है: पटना (19.2°C, 9.1°C, 308 AQI), मुजफ्फरपुर (19.8°C, 11.1°C, 249 AQI), गया (19.4°C, 8.7°C, 188 AQI), पूर्णिया (54, 9.3°C, 154 AQI), भागलपुर (20.5°C, 7.6°C, 249 AQI), पश्चिम चंपारण (19.1°C, 8.3°C, 199 AQI), बक्सर (19.1°C, 7.1°C, 144 AQI), डेहरी (19.2°C, 5.5°C, 246 AQI)।

प्रदेश के 19 जिलों में शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति बनी रही। पटना का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 5.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका राज्य में सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले तीन दिनों तक पटना सहित अधिसंख्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि के आसार हैं, तब ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। राज्य के उत्तर पश्चिम व उत्तर पूर्व भागों के अधिसंख्य जिलों के एक या दो स्थानों पर घना कोहरा व कुछ जिलों में कोल्ड डे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कोल्ड डे का इन शहरों में रहा प्रभाव

पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी व शिवहर में कोल्ड डे का प्रभाव रहा।

फर्श पर रात गुजारने को मजबूर यात्री

ठंड का असर ट्रेनों पर भी दिख रहा है। नार्थ ईस्ट को रद कर दिया गया। ठंड एवं कोहरे के कारण ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस शुक्रवार को 12 घंटा विलंब से चल रही है। वहीं लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस छह घंटा, पूर्वा तीन घंटा, संपूर्ण क्रांति तीन घंटा, संघमित्रा दो घंटा, विक्रमशिला एक्सप्रेस ढ़ाई घंटा विलंब से चल रही है। ट्रेन लेट होने की वजह से यात्री रेलवे स्टेशन में फर्श पर रात बिताने को मजबूर हैं।

सर्द रात में पटना जंक्शन पर फर्श पर रात गुजार रहे यात्री

कड़ाके की ठंड में नगर निगम रैन बसेरा में आश्रय लेने वालों को निशुल्क ठहरने की व्यवस्था कर रहा है। इसके साथ रात्रि में निशुल्क भोजन भी उपलब्ध करा रहा है। शुक्रवार से सभी 29 रैन बसेरा के पास अलाव की भी व्यवस्था कर दी है। नगर निगम के रैन बसेरे में आश्रय लेकर लोग अपने आप को ठंड से बचाव कर रहे हैं। सड़क पर सोने वाले लोगों को राहत मिल रही है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰