यूपी-बिहार में ठंड से 10 लोगों की मौत,

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर तेज हो रहा है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में ठंड से 8 लोग और बिहार में 2 लोगों ने जान गंवाई। देश के 14 राज्यों में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा देखने को मिल रहा है। विजिबिलिटी घटने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 5 जनवरी 2025, 10:46 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
यूपी-बिहार में ठंड से 10 लोगों की मौत,
Photo: UB India News Archive

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर तेज हो रहा है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में ठंड से 8 लोग और बिहार में 2 लोगों ने जान गंवाई।

देश के 14 राज्यों में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा देखने को मिल रहा है। विजिबिलिटी घटने के कारण दिल्ली में रविवार को 160 फ्लाइट लेट हुईं। 7 कैंसिल भी हुईं। वहीं, 60 से ज्यादा ट्रेनें भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंचीं। दिल्ली में 3 दिनों में कुल 900 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुईं।

राजस्थान में ठंड से फिलहाल राहत है। यहां आज कुछ जिलों में रविवार को बारिश की संभावना है। MP के मंडला में तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है। राज्य के कई जिलों में 2 दिन बाद सर्दी और बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कश्मीर और चिनाब घाटी में भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के भी 7 जिलों में भारी बर्फबारी के आसार हैं।

अगले 3 दिन मौसम का हाल…

6 जनवरी: 14 राज्यों में कोहरा, हिमाचल में बर्फबारी

  • हिमाचल के कई जिलों में बर्फबारी की संभावना है। कोल्ड डे की स्थिति भी बनी रहेगी।
  • हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बिजली गिरने और तेज हवा चलने का अलर्ट है।
  • दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कोहरा रहेगा।

7 जनवरी: 3 राज्यों में बर्फबारी, राजस्थान में बारिश होगी

  • मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट होगी। राजस्थान में बारिश के आसार रहेंगे।
  • दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा में कोहरा छाया रहेगा।
  • हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी होगी

8 जनवरी: उत्तर भारत में कोहरा, साउथ में बारिश

  • तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश की संभावना है।
  • उत्तर भारत के राज्यों में कोहरा छाया रहेगा।
  • हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी होगी

देश का तीसरा सबसे ठंडा इलाका हिरपोरा गांव, यहां तापमान 20 डिग्री

शोपियां का हिरपोरा गांव समुद्र से 7 हजार फीट की ऊंचाई पर है। यहां जैसे पहाड़ चढ़ते हैं, वैसे बर्फ बढती जाती है।
शोपियां का हिरपोरा गांव समुद्र से 7 हजार फीट की ऊंचाई पर है। यहां जैसे पहाड़ चढ़ते हैं, वैसे बर्फ बढती जाती है।

लद्दाख के न्योमा और द्रास के बाद देश का तीसरा सबसे ठंडा इलाका शोपियां जिले का हिरपोरा गांव है। यहां फिलहाल 2 फीट बर्फ है। दिन के डेढ़ बजे यहां तापमान माइनस 13 डिग्री है। रात में यह माइनस 20 डिग्री तक पहुंच रहा है।

बर्फ के छह महीने यह गांव मुख्यालय से लगभग कटा रहता है। पर्यटक 4 से 5 किमी पैदल चलकर यहां पहुंचते हैं, क्योंकि सड़कें बर्फ में छिपी रहती हैं। यहां 70% आबादी सब्जी उगाती है और लोग सर्दी के लिए यही सब्जी गर्मियों में सुखाना शुरू कर देते हैं।

स्थानीय किसान मुश्ताक अहमद बताते हैं कि हम गाय पालते हैं और उसकी घास भी स्टोर करते हैं, ताकि सर्दी भर दूध मिलता रहे। यहां लोग सुबह स्नो क्रिकेट, कबड्‌डी, बॉलीवॉल खेलते हैं या फिर कोई न कोई ऐसी एक्टिविटी करते हैं, जिससे शरीर में गर्मी आए। इसके लिए 10 दिन में एक बार नहाने का नियम है। इसे सभी लोग मानते हैं।

हिरपोरा के लोगों की इस ठंड की आदत है। हिरपोरा में रहने वाली 10 साल की फातिमा ने भास्कर को बताया कि वह रोज 3 किमी दूर जाती है, चाहे कितनी भी बर्फ हो। वे लोग मौसम के आदी हो चुके हैं।

हिमाचल में ठंड, लेकिन शिमला सबसे गर्म

  • हिमाचल प्रदेश में ठंड के बावजूद शिमला पिछले 19 सालों में जनवरी में सबसे गर्म रहा। यहां 3 जनवरी को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 22°C दर्ज किया गया। इससे पहले 2006 में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 21.4°C रिकॉर्ड हुआ था।
  • शिमला, किन्नौर, लाहौल और स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में बर्फबारी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं निचले इलाकों में 7 जनवरी तक बारिश के आसार हैं। 8 जनवरी को पूरे राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: 7 जनवरी से तेज ठंड का दूसरा दौर, पारे में 2-3 डिग्री की गिरावट के आसार; उज्जैन-ग्वालियर में कोहरा

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से मध्यप्रदेश में जनवरी में तेज ठंड का दूसरा दौर अगले 48 घंटे बाद यानी कल 7 जनवरी से शुरू होगा। प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में रविवार से यह सिस्टम एक्टिव हुआ है, जिसका असर दो दिन बाद दिखेगा।

देश के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर बिहार में भी दिख रहा है। पिछले 4 दिनों से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। ठंड की वजह से पटना में 2 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक की पहचान नौबतपुर के पुरुषोत्तमपुर मोहल्ले में बतरनी देवी (63) के रूप में हुई है। जबकि एक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 घंटों में अरवल, औरंगाबाद, बेगुसराय, भोजपुर, बक्सर, गया, जहानाबाद, कैमूर (भभुआ), नालंदा, नवादा, पटना, रोहतास, शेखपुरा में कई जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।

कोहरे की वजह से पटना एयरपोर्ट पर 100 मीटर से कम विजिबिलिटी हाेने की वजह से विमानों के ऑपरेशन पर असर पड़ा रहा है। शनिवार काे दिल्ली की तीन, मुंबई और बेंगलुरु की एक-एक जोड़ी फ्लाइट्स को कैंसिल हो गई। वहीं, राजधानी समेत 14 ट्रेनें लेट चल रही हैं।

मौसम विभाग ने 7 जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज और 31 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में बांका सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि

वहीं, नौबतपुर के पुरुषोत्तमपुर मोहल्ले में बतरनी देवी (63) की मौत ठंड लगने से हो गई। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

एक दर्जन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

शेखपुरा में शनिवार को बरबीघा प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय कुटौत में ठंड लगने से एक दर्जन छात्राएं बेहोश हो गई थी। वहीं, एक शिक्षिका भी बेहोश हो गई। घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई। बेहोश हुई छात्राओं और शिक्षिका को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें 8 छात्राओं को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। 4 छात्राओं का इलाज अब भी चल रहा है।

12 छात्राएं सड़क पर गिरकर बेहोश हुईं

वहीं सारण के मांझी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कलान में दौड़ रहीं एक दर्जन छात्राएं सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं। प्रतियोगिता के वक्त शीतलहर चल रही थी। 8वीं की छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰